• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल खान-पान

मिठाई बनानी है तो बनाईये छैना के मीठे-मीठे मिनी रसगुल्ले

by Lucknow Tutorial Team
May 30, 2023
in खान-पान, लाइफस्टाइल
0
मिठाई बनानी है तो बनाईये छैना के मीठे-मीठे मिनी रसगुल्ले
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बंगाली छैना रसगुल्ला किसी भी पार्टी या त्यौहार में बनाकर रिश्तों में मिठास घोल दीजिए।


आवश्यक समग्री –

गाय का दूध – 1 लीटर
नींबू – 2
चीनी- 1.5 कप (300 ग्राम)
मैदा – 1 बड़ी चम्मच


विधि –
दूध को बर्तन में निकाल लीजिए और उबलने के लिए रख दीजिए। दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये।

नींबू का रस निकाल कर उसमें उतना ही पानी मिला लीजिये।


दूध को 2 मिनिट रखने के बाद, थोड़ा-थोड़ा नींबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नींबू का रस डालना बन्द कर दीजिये। 2 मिनिट बाद 1 छलनी लीजिए इस पर कपड़ा रख दीजिए और छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल कर निकाल दीजिये ताकि नींबू का स्वाद छैना में न रहे। कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये। रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है।


छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये, मसले हुए छैना में मैदा डाल कर इसे फिर से 3-4 मिनिट मसल लीजिए। एकदम चिकना डो बना कर तैयार कर लीजिए। छैने से थोड़ा-थोड़ा छैना निकाल कर, छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये। इतने छैना से लगभग 28 के करीब छैना गोले बनकर के तैयार हो जाते हैं।


किसी बर्तन में चीनी और 3 कप पानी डाल कर चीनी घुलने तक पकने दीजिए। चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने गोले चाशनी में डाल दीजिये। बर्तन को ढक दीजिये, और छैना के गोलों को 5 मिनिट तेज गैस पर पकने दीजिए इसके बाद इन्हें चैक कीजिए।


5 मिनिट बाद रसगुल्ले फूल कर डबल हो गए हैं, इन्हें कल्छी से हल्का सा घुमा दीजिए। ध्यान रहे की कल्छी रसगुल्लों पर न लगे। अब इन्हें फिर से ढक कर 17-18 मिनिट तक तेज आग पर उबलने दीजिये, पर इन्हें हर 4-5 मिनिट में चैक भी करते रहें। चाशनी का ध्यान रखें की वह कम न हो जाए।


लगभग 15 मिनिट चैक कर लेने के बाद चाशनी कुछ कम हो गई है। अब इसमें थोड़ा सा गरम पानी कल्छी से धीरे धीरे डालते जाएं। पानी डालते समय ध्यान रखें की चाशनी में उबाल बना रहे। 3 चम्मच पानी डाल देने के बाद बरतन को ढककर दीजिए और रसगुल्लों को 3-4 मिनिट पकने दीजिए।


इसके बाद चैक कीजिए, रसगुल्ले बनकर तैयार है। गैस बंद कीजिए। रसगुल्ले चाशनी में ही ठंडे होने दीजिये। रसगुल्लों को प्याले में निकाल लीजिए। रसगुल्लों को चाशनी में ही 5-6 घंटे तक रहने दीजिए. रसगुल्ले बहुत ही साफ्ट और स्पंजी बनेंगे। मिनी रसगुल्लों को आप मैंगो शेक या रबडी़ के साथ भी सर्व कर सकते हैं।


सावधानी-
छैना के रसगुल्ले बनाने के लिये दूध गाय का सबसे अच्छा होता है, भैंस का ताजा दूध लिया जा सकता है, ताजा दूध न मिलने पर अमूल का फुल क्रीम दूध लिया जा सकता है।
छैना को मसल मसल कर अच्छा चिकना करना जरूरी है।
छैना गोलों को चाशनी में तभी डालें जब चाशनी में अच्छा उबाल आ रहा हो।
चाशनी में 1- 1 चमचा करके पानी डालिये, ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे।
छैना बनाने में बचे हुए पानी को आप आटा गूंथने में और सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए भी यूज कर सकते हैं।

Anupama Dubey

Related Posts:

  • Cham Cham Sweet123
    बनाइए बंगाली चमचम रेसिपी
  • how-samosa-came-to-india-know-its-history-and-how-big-its-market-in-india-89655232123456789
    बनाईये Street Style Samosa बिल्कुल आसान टिप्स और…
  • Veg-Roll-Recipe123
    बनाइए बेक्ड नूडल्स स्प्रिंग रोल्स की खास रेसिपी
  • 20220308_225255
    बनाइए दाबेली रेसीपी-दाबेली मसाला व चटनी के साथ
  • apple-nuts-mufin-1123
    बनाए मनपसंद एप्पल नट्स मफिन्स
  • _650x_2018121217522580123456789
    बच्चों की फरमाइश है भटूरे खाने की तो फटाफट से बनाईये…
Tags: छैना रसगुल्लेमिनी रसगुल्लेमिनी रसगुल्ले रेसिपीमीठे-मीठे मिनी रसगुल्लेरसगुल्ले रेसिपी
Previous Post

पारिजात या हरसिंगार के पौधे की धार्मिक व औषधीय महत्ता

Next Post

संजीवनी बूटी से जुड़े 10 रोचक तथ्य व इससे होने वाले फायदे

Next Post
संजीवनी बूटी से जुड़े 10 रोचक तथ्य व इससे होने वाले फायदे

संजीवनी बूटी से जुड़े 10 रोचक तथ्य व इससे होने वाले फायदे

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.