• About Us
  • EPaper
  • Privacy Policy
    • Privacy Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Monday, November 16, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Sarv Seva Sangh : बुल्डोजर की धमक रोकने पहुंचे सैकड़ों गांधीवादी, दी रेलवे को चुनौती, बोले- इस विरासत के लिए लड़ेंगे आखिरी सांस तक…

by Kajal Seth
June 30, 2023
in वाराणसी
0
Sarv Seva Sangh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी। काशी में महात्मा गांधी, आचार्य विनोभा भावे और लोकनायक जय प्रकाश नारायण की विरासत की निशानी जमींदोज होगी। यह वह भवन है जिसके बारे में यह कहा जाता है की इसकी नींव देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने रखी थी। महात्मा गांधी की मृत्यु के बाद गांधीवाद के उद्देश्य उनके विचारों को समाज में जीवित रखने के लिए 1948 में सर्व सेवा संघ (Sarv Seva Sangh) की स्थापना की गयी थी।

Sarv Seva Sangh
पुलिस प्रशन भी रही तैनात
सर्व सेवा संघ को मिली रेलवे की नोटिस
Sarv Seva Sangh
गांधीवादी लोग व नेता सत्याग्रह करते हुए
Sarv Seva Sangh
तमाम पार्टी के नेता भी रहे शामिल

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विराचों को एक अमोल रूप देते हुए उनके विरासता को जिन्दा रखने के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, जगजीवन राम और आर्चाय विनोभा भावे ने इस संघ (Sarv Seva Sangh) की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। लेकिन इस जमीन को इस वक्त रेलवे की नोटिस मिली है और इस नोटिस के अनुसार 30 जून यानि की आज इस धरोहर (Sarv Seva Sangh) को जमीनदोज करने के लिए रेलवे का बुल्डोजर वहां जाने को है।

Sarv Seva Sangh

Sarv Seva Sangh

Sarv Seva Sangh

  • सर्व सेवा संघ से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

ऐसे में इस विरासत, इस धरोहर (Sarv Seva Sangh) को बचाने के लिए सरकार के खिलाफ और रेलवे के बुल्डोजर को रोकने के लिए सर्वदलीय पार्टी के नेता और गांधीवादी से जुड़े लोग राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ (Sarv Seva Sangh) व गांधी संस्थान पहुंचे।

Sarv Seva Sangh

Sarv Seva Sangh

आज वह माहौल एक बार फिर से याद आ गया जब सत्याग्रह आंदोलन करने के लिए गांधी संग तमाम लोग सड़क पर उतरे थे। यहां भी कुछ ऐसा माहौल है, एक तरफ रेलवे की नोटिस और आने वाले बुल्डोजर का इंतजार और दूसरी तरफ गांधीवादी लोग व नेता सत्याग्रह करते हुए। वहां मौजूदा लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Sarv Seva Sangh

Sarv Seva Sangh

Sarv Seva Sangh : यदि गिराना है यह विरासत तो बुल्डोजर को लेकर जाएं हमारे ऊपर से

पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने का कहना रहा कि रेलवे की ओर से इस जमीन को आज ध्वस्त करने की आयी है और हमलोग भी यहां बैठकर बुल्डोजर का इंतजार कर रहें हैं कि बड़े बाबा का बुल्डोजर आएगा या फिर छोटे बाबा का और उसे हम रोकेंगे क्योंकि यह जमीन किसी की निजी जमीन नहीं यह देश के अस्मिता की धरोहर (Sarv Seva Sangh) है। आज हमलोग यहां बैठे हैं और बुल्डोजर आएगा अगर उसे इस धरोहर को गिराना है। तो हमारे ऊपर से बुल्डोजर लेकर जाए और गिराए लेकिन हम नहीं हटने वाले।

Sarv Seva Sangh
पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि आज सर्वाेदय की जमीन को पीएम मोदी अधिग्रहित करने जा रहे हैं। लगभग 60 सालों से यह जमीन इनकी है और यहां कोई गलत कार्य नहीं होता, गांधी के विचारों पर यहां लोग रहते है और अब इस जमीन को जबरजस्ती हड़पने का प्रयास यह सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक की सरकार इस आदेश को वापस नहीं लेती है तब तक हम यहां ऐसे ही रहेंगे इसे बचाने के लिए हर लड़ाई लडेंगे।

Sarv Seva Sangh
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अजय राय
यहाँ पढ़िए!

समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि यह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है और हमलोग यहां गांधी व विनोभा जयप्रकाश के धरोहर (Sarv Seva Sangh) को बचाने के लिए यहां बैठे हैं। इसी के विरोध में समाजवादी व सर्वदलीय पार्टी के नेता सड़क से लेकर सदन तक पुरी मजबूती के साथ खड़े है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हम यहां गेट के पास बैठे हैं जो बुल्डोजर आने वाला है उसके स्वागत में, उसे रोकने के लिए बैठे हैं। चाहे कुछ भी हो जाए हमारे उपर से बुल्डोजर चल जाए लेकिन हम यह विरासत ध्वस्त नहीं होने देंगे।

Sarv Seva Sangh
समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल

प्रोफेसर आनंद कुमार ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की जो भी समस्याएं हैं उन्हें सुलझाने का मार्ग गांध्ीावाद देता है और उसे आप खत्म करना चाहते हैं क्यों क्योंकि आप यहां पर रेल के मार्ग का विस्तार करना चाहते हैं। आपका कहना है यह जमीन कब्जे वाली है तो आखिर यह कब्जा किसने कराया डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, जगजीवन राम और आर्चाय विनोभा भावे ने जो कि देश के सबसे ईमानदार व्यक्ति रहें। आपको शर्म नहीं आती है ऐसा कहते हुए। पिछले 71 सालों में ऐसा कुछ नहीं हुआ आज अचानक से ऐसा आरोप लगा दिया।

Sarv Seva Sangh
प्रोफेसर आनंद कुमार

सर्वाेदय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन पाल ने कहा कि गांधी विचार पर इस प्रकार का हमला बोलना यह हमारे लिए बहुत बड़ी तकलीफ है। गांधी विचारों को खत्म करने और उसे मिटाने के लिए यह कृत्य सरकार के द्वारा किया जा रहा है। इसी का विरोध हम संघ के लोग कर रहे हैं।

Sarv Seva Sangh
सर्वाेदय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन पाल

सर्व सेवा संघ (Sarv Seva Sangh) से जुड़े रामधीरज ने बताया कि केंद्र की सरकार और यहां के डीएम को 63 साल के बाद यह याद आया है कि यह जमीन रेलवे की है जबकि ऐसा कुछ नहीं है। हमने इस जमीन के सभी कागजात उनको दिखाए है और इसके साथ ही रेलवे ने कभी हमारे खिलाफ यह आरोप नहीं लगया है वह सिर्फ सरकार के कहे में आकर ऐसा कार्य किया है।

Sarv Seva Sangh
सर्व सेवा संघ से जुड़े रामधीरज

वल्लभाचार्य पांडे ने बताया कि सर्व सेवा संघ की स्थापना जेपी और विनोभा भावे की देन है। यह जमीन रेलवे से खरीदी गयी है जिसकी रजीस्ट्री तीन बार में की गयी है जिसका पूरा रिकार्ड हमारे पास है फिर भी सरकार के चक्र में फंसकर यह कार्य किया जा रहा है इस विरासत को मिटाने की योजना बन रही।

Sarv Seva Sangh
वल्लभाचार्य पांडे

सर्व सेवा संघ (Sarv Seva Sangh) एक भारतीय सामाजिक सेवा संगठन है जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। यह संगठन 1965 में वाराणसी, उत्तर प्रदेश में स्थापित किया गया था। सर्व सेवा संघ का प्रमुख उद्देश्य भारतीय समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है और सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीबी उन्मूलन और विकास के क्षेत्र में कार्य करना है।

धरना प्रदर्शन में डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व सांसद, अजय राय, पूर्व मंत्री व कांग्रेस वरिष्ठ नेता, सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी नेता, प्रोफेसर आनंद कुमार, सर्वाेदय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन पाल, सर्व सेवा संघ से जुड़े रामधीरज, वल्लभाचार्य पांडे, पूर्व एमएलसी अरविन्द सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह और समाजवादी नेता कुंवर सुरेश सिंह सहित सैकड़ों गाँधीवादी लोग मौजूद रहें।

सर्व सेवा संघ से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

सर्व सेवा संघ (Sarv Seva Sangh) का मूल नाम “स्वयंसेवी संघ” था, लेकिन 1977 में इसे “सर्व सेवा संघ” में परिवर्तित कर दिया गया। संगठन के सदस्य नियमित रूप से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य करते हैं और गरीब, निराश्रित, बेघर और सामाजिक रूप से पिछड़े व्यक्तियों की सहायता करने के लिए सक्रिय रहते हैं।

Sarv Seva Sangh

वाराणसी में स्वयंसेवी संघ (Sarv Seva Sangh) की स्थापना विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों के लिए की गई थी। संगठन के सदस्य स्वयंसेवी कार्यकर्ता और स्वयंसेवी मित्र नामक दो गट में संगठित होते हैं। इनका मुख्य कार्य स्वयंसेवी कार्य, जैसे मुफ्त चिकित्सा सेवाएं, शिक्षा, वृद्धाश्रम की देखभाल, गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, विधवा सहायता, अकाली मरीज़ों की देखभाल आदि करना होता है।

सर्व सेवा संघ (Sarv Seva Sangh) ने अपने अधिकांश कार्यकर्ताओं को स्वयंसेवी जीवन जीने के लिए प्रेरित किया है और समर्पित लोगों की सेवा में लगातार समय देने के लिए प्रोत्साहित किया है। संगठन विभिन्न सेवा पुरस्कारों से सम्मानित हुआ है और उनकी सेवाएं देश भर में व्यापक रूप से प्रशंसा प्राप्त कर रही हैं।

महात्मा गांधी की विरासत (Sarv Seva Sangh) को आगे बढ़ाते हुए, जय प्रकाश ने गांधी संस्थान की स्थापना की। जय प्रकाश भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी और राष्ट्रीय नेता थे। उन्होंने विभिन्न समाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपने समर्पण और संघर्ष के माध्यम से अपनी पहचान बनाई।

जय प्रकाश ने वाराणसी में गांधी संस्थान की स्थापना की और इसे महात्मा गांधी के संदेशों, विचारधारा और आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया। उन्होंने संस्थान को गांधीवादी सोच को प्रचारित करने और स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित मामलों पर जागरूकता फैलाने का केंद्र बनाया। उनका उद्देश्य था भारतीय समाज को गांधीवादी आदर्शों, स्वावलंबीता, अहिंसा, और सामरिकता की महत्वपूर्णता को समझाना और विश्वासित नेतृत्व में जोड़ना।

जय प्रकाश ने संस्थान में गांधी चिंतन के प्रचार के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया, जिनमें संगोष्ठियां, संदर्भ विद्यालय, पुस्तकालय, विचार-विमर्श और समारोह शामिल थे। उन्होंने अपने समय और योगदान से गांधी संस्थान को गरिमामय बनाया और इसे एक प्रमुख सामाजिक संस्था बनाने में सहायता की।

गांधी संस्थान, वाराणसी, अब भी गांधीवादी आदर्शों और महात्मा गांधी के संदेशों को प्रचारित करता है और उनके आदर्शों को जनता में जागरूकता फैलाता है।

Previous Post

किचन में रखे मसालों से बनाइए सांबर मसाला पाउडर

Next Post

प्रदेश भर में शांतिपूर्वक मनाई गई बकरीद

Next Post
प्रदेश भर में शांतिपूर्वक मनाई गई बकरीद

प्रदेश भर में शांतिपूर्वक मनाई गई बकरीद

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने गंगा घाटों पर पहुंचे लाखों की संख्या में श्रद्धालु, भगवान भास्कर और छठ मैया के गीत से गूंजा घाट
  • Chaubepur: लोक आस्था के महापर्व छठ पर घाटों पर उमडे आस्थावान, अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
  • Sonbhadra: बंधी में डूब रहे बहनोई को बचाने कूदा भाई-बहन, तीनों की मौत
  • Sonbhadra: सोन नदी के तट पर आस्था का महासागर, जगमगाया चोपन छठ घाट, सुरक्षा का रहेगा अभेद्य पहरा
  • Varanasi: छठ पूजा को लेकर नवनियुक्त नगर आयुक्त ने संभाली व्यवस्था की कमान, दूसरे दिन अस्सी घाट का किया निरीक्षण
  • Varanasi: गंजारी स्टेडियम में नवंबर के अंतिम सप्ताह से गूंजेगी चौकों-छक्कों की आवाज, पहला मुकाबला कराने की तैयारी पूरी
  • Varanasi के नये नगर आयुक्त शाश्रूत त्रिपुरारी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विश्वनाथ जी व बाबा काल भैरव का किया दर्शन पूजन
  • Varanasi: छठ पूजा को लेकर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, जीआरपी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
  • Varanasi: छठ पर्व पर बिहार में शराब की तस्करी की कोशिश नाकाम, 485 देशी शराब के पैकेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • Varanasi:  छठ पूजा पर गंगा घाटों पर नगर निगम ने बनाए सेल्फी प्वाइंट, पीएम मोदी-सीएम योगी और महापौर के चित्रों के साथ दी शुभकामनाएं

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने गंगा घाटों पर पहुंचे लाखों की संख्या में श्रद्धालु, भगवान भास्कर और छठ मैया के गीत से गूंजा घाट
  • Chaubepur: लोक आस्था के महापर्व छठ पर घाटों पर उमडे आस्थावान, अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
  • Sonbhadra: बंधी में डूब रहे बहनोई को बचाने कूदा भाई-बहन, तीनों की मौत
  • Sonbhadra: सोन नदी के तट पर आस्था का महासागर, जगमगाया चोपन छठ घाट, सुरक्षा का रहेगा अभेद्य पहरा
  • Varanasi: छठ पूजा को लेकर नवनियुक्त नगर आयुक्त ने संभाली व्यवस्था की कमान, दूसरे दिन अस्सी घाट का किया निरीक्षण
  • Privacy Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव