• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

निकाय चुनाव: चुनावी रणनीतिकार ‘शाह’ देंगे गुरुमंत्र

by Abhishek Seth
December 14, 2022
in वाराणसी
0
Home Minister
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में शामिल होने आ रहे गृहमंत्री
  • पार्टी सिंबल पर होने वाले महापौर व पार्षदी चुनाव को हल्के में नहीं ले रही भाजपा

वाराणसी। निकाय चुनाव में शत प्रतिशत सफलता के लिए भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व की भी निगाहें काशी पर गड़ गई हैं। पार्टी विधानसभा चुनावों में सफल प्रदर्शन के बाद पार्टी सिंबल पर होने वाले महापौर व पार्षदी चुनाव को हल्के में नहीं नहीं लेना चाहती। इसके लिए तमिम संगमम के समापन समारोह में पार्टी के चाणक्य गृहमंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है। जो पार्टी के पदाधिकारियों संग चुनावी तैयारियों की समिक्षा के साथ आगे की रणनिती के बारे में जानकारी लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के नातकारे भाजपा के लिए काशी महानगर को जीतना अति आवश्यक है। इसलिए पार्टी के दिग्गज अन्य चुनावों की तरह निकाय चुनाव 2022 को भी काशी सें साधने की तैयारी में जुटे हैं। चुनावी रणनितीकारों कारों का मानाना है कि सपा और कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को चुनाव में महापौर ही नहीं बल्कि वार्डों में भी अच्छा प्रदर्शन करने की ललक है। क्योंकि आने वाले आम चुनाव 2024 पर भी इसका प्रभाव पड़ने के आसार साफ तौर पर दिखेंगे। ऐसे में पार्टी के नेताओं पर ज्यादा से ज्यादा वार्डों में जीत हांसिल करने का दबाव भी रहेगा। हालांकि पार्टी ने अन्य दलों से पहले ही चुनाव प्रभारियों व संयोजकों को नियुक्त कर निकाय चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिससे पार्टी की मजबूती चुनाव आने तक और भी प्रबल हो सके। दूसरी ओर पार्टी ने चुनाव के लिए 14 मंडलों ही नहीं वार्डों और बुथ स्तर तक प्रभारी, अध्यक्ष और पालक के तौर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। जिसके लिए बाकायदा सभी को प्रशिक्षण भी दिया गया है। अब परिसीमन और आरक्षण के बाद उम्मीदवारों की सूची तैयार की जा रही है।

रायशुमारी के जरिए चयनित किए जा रहे उम्मीदवार

पार्टी सूत्रों के अनुसार रायशुमारी बैठक के जरिए उम्मीदवारों का चलन किया जा रहा है। जिसके लिए मंगलवार को महानगर के 14 मंडलों में वार्ड स्तर पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंडल अध्यक्ष, मंडल पालक, मंडल प्रभारी और महानगर पदाधिकारियों में से एक निर्धारित किए गए प्रभारियों के द्वारा बैठकें आयोजित हुई। इसमें वार्ड के संभावित प्रत्याशियों की स्थिति ओर उनकी जनता के बीच पैठ पर चर्चा हुई। महानगर प्रभारियों द्वारा इनकी सूची तैयार कर निकाय चुनाव के संयोजक व प्रभारी के समक्ष रखी जाएगी।

एक वार्ड से तीन उम्मीदवारों का आवेदन

पार्टी की ओर से एक वार्ड से तीन उम्मीदवारों का आवेदन लिया जा रहा है। जिनमें से मुख्य चुनाव कमेटी योग्य उम्मीदवार का चयन करेगी। रायशुमारी बैठक के जरिए इन आवेदनों पर चर्चा कर उम्मीदवारों की वार्ड पर स्थिति और उनकी लोकप्रियता पर भी चर्चा की जा रही है। ताकि आंकलन लगाया जा सके कि तय उम्मीदवार आगमी चुनाव में कितना दमखम रख सकेगा। इसी आधार पर पार्टी संभावित उम्मीदवारों के आवेदन भी ले रही है।

निर्धारित 14 मंडलों से तैयार किया जा रहा खांका

भाजपा महानगर कमेटी की ओर से तीन विधानसभा में 12 मंडल निर्धारित किए गए हैं। जिनमें रविदास, महामना, श्यामा प्रसाद, रामनगर, कैंट, दीनदयाल, काशी विश्वनाथ, राजर्षी, सारनाथ, धूपचंडी, मध्यमेश्वर और बागेश्वरी शामिल हैं। जबकि शामिल हुए नए ग्रामीण क्षेत्रों में रोहनिया विधानसभा के दो मंडलों को रखा गया है। इनमें कर्मदेश्वर और शूलटंकेश्वर मंडल को लिया गया है। इनमें महानगर कमेटी के पदाधिकारियों को निगम के 100 वार्डों में निर्धारित किए गए मंडलों के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

सौंपी 25 हजार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी

पार्टी ने इस बार के निकाय चुनाव में विजय का परचम लहराने के लिए 26 हजार कार्यकर्ताओं को उतारेगी। इसके लिए पार्टी की ओर से सभी निर्धारित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बाकायदा इसके लिए सभी को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पार्टी आलाकमान की निगरानी में सभी को निर्धारित बुथों और वार्डों में प्रचार के लिए पहले से तैयार रहने को कहा गया है। वहीं महापौर के सीधे चुनाव में छठवीं बार और वार्डों की ज्यादा से ज्यादा सीट निकालने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने कमान थाम ली है।

Related Posts:

  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • grihmantri amit shah
    गृहमंत्री अमित शाह का आज काशी आगमन, काशी-तमिल संगमम…
  • Indian Police
    Police: भारतीय पुलिस के इतिहास के अनछुए पन्ने, पढ़िए…
  • NDA-SBSP
    NDA-SBSP: जातीय समीकरण में फंसेगा भाजपा-सुभासपा…
  • nikay chunav neta ji
    काटे नहीं कटते दिन और रात: BJP के सिंबल से चुनाव…
  • Baba Vishwanath
    PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
Tags: amit shahamit shah in varanasikashi tamil sangmamNikay chunav 2022
Previous Post

Varanasi: महापौर पद के लिए जद्दोजहद शुरू, सपा, कांग्रेस से ज्यादा सत्ताधारी दल में मारामारी

Next Post

BBA चुनाव: राम प्रवेश सिंह बने अध्यक्ष, महामंत्री का ताज प्रदीप के सिर

Next Post
BBA चुनाव: राम प्रवेश सिंह बने अध्यक्ष, महामंत्री का ताज प्रदीप के सिर

BBA चुनाव: राम प्रवेश सिंह बने अध्यक्ष, महामंत्री का ताज प्रदीप के सिर

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.