• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Saturday, October 24, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

फातमान में मौजूद है खातून जन्नत जनाबे फातिमा का रौजा, हिंदू-मुस्लिम सभी आकर मानते हैं मन्नतें

by Abhishek Seth
January 12, 2023
in वाराणसी
0
फातमान में मौजूद है खातून जन्नत जनाबे फातिमा का रौजा, हिंदू-मुस्लिम सभी आकर मानते हैं मन्नतें
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • फातिमा बीबी हजरत मो. साहब की बेटी व हसन हुसैन की थीं मां
  • फातमान का नाम फातिमा बीबी के नाम पर पड़ा
  • जश्ने विलादत पर अकीदतमंदों ने खिलायी मिठाइयां

राधेश्याम कमल

वाराणसी। हजरत मोहम्मद साहब (सं.) की बेटी एवं हसन हुसैन की मां खातून जन्नत बीबी फातिमा का रौजा दरगाहे फातमान में है। फातिमा बीबी का जन्म मक्का में हुआ था। उन्होंने सारी दुनिया की महिलाओं को जीवन यापन का मार्गदर्शन दिया। फातिमा बीबी को खातून जन्नत के नाम से जाना जाता है। दरगाहे फातमान का नाम भी फातिमा बीबी के नाम पर पड़ा है। यहां पर उनके रौजे पर चाहे हिंदू हो या फिर मुसलमान सभी लोग आकर अपनी-अपनी मन्नतें मानते हैं।

जनाबे फातिमा का जश्ने विलादत (जयंती) हर साल पूरे देश व दुनिया में पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ मनायी जाती है। इस साल भी 13 जनवरी शुक्रवार को बनारस में मनायी जायेगी। इस दिन से लेकर लगातार तीन दिनों तक शहर भर में जयंती को लेकर विभिन्न आयोजन किये गये हैं। इसको लेकर शहर के कई स्थानों पर महफिले सजायी जायेगी। बीबी फातिमा की जयंती का जश्न जन्मदिन की पूर्व संध्या यानि गुरुवार को शुरू हो गया। गुरुवार को सुबह फातमान स्थित जनाबे फातिमा बीबी के रौजे पर हाजी सैय्यद फरमान हैदर के नेतृत्व में अकीदतमंदों ने दुआख्वानी की।

इस मौके पर हैदर मौलाई ने कलाम पेश किया। तकरीर फरमान हैदर ने किया। इस मौके पर सब्बीर हसन, शेर अली, बच्चा अली, छोटे साहब, डा. रिजवी, हसन अली एडवोकेट, फिरोज हुसैन, शौकत खान, समर बनारसी, आमीर हुसैन समेत काफी अकीदतमंद शामिल थे। पूर्व संध्या पर बजरडीहा मस्जिद हसनैन, दालमंडी स्थित शाहिद अली के आवास, दोषीपुरा, पठानीटोला, प्रहलादघाट, अर्दलीबाजार आदि इलाकों में भी बीबी फातिमा के जश्ने विलादत का आगाज हो गया।

लोगों ने जश्ने विलादत पर एक-दूसरे को मिठाइयां भी खिलायी। कदीमी महफिल कालीमहल में 13 जनवरी को अपराह्न तीन बजे आयोजित होगी। यह महफिल सलमान हैदर के संयोजन में होगी। जबकि जेपी टावर में खवातीन की महफिल नुजहत फातमा के संयोजन में होगी। 13 जनवरी को मुकीमगंज स्थित इमामिया अरबी कालेज में कदीमी महफिल का आयोजन सायंकाल सात बजे किया गया है।

जनाबे फातिमा बीबी के रौजे पर दुआख्वानी करते अकीदतमंद

मक्का में हुआ था बीबी फातिमा का जन्म

शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हजरत अली समिति के सचिव हाजी सैय्यद फरमान हैदर बताते हैं कि जुम्मा अपने आप में ईद का दिन माना जाता है। मुस्लिम समुदाय में जुम्मे का एक अलग ही महत्व है। इसी दिन बीबी फातिमा की 1451वीं जयंती मनायी जायेगी। बीबी फातिमा का जन्म 1451 साल पहले मक्का में हुआ था। फातमान में फातिमा बीबी का रौजा है जहां पर सभी वर्ग के लोग आकर अपनी-अपनी मन्नतें मानते हैं। मोहर्रम में दो महीना 8 दिन दरगाहे फातमान में जैसी रौनक शहर में कहीं भी नहीं देखने को मिलती है। यह शिया समुदाय का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थल है। बीबी फातिमा का एक और रौजा सदर इमामबाड़ा लाट सरैया में भी मौजूद है। बीबी फातिमा का जन्म हर साल हिजरी कैलेण्डर के हिसाब से 20 जमादी उस्सानी को मनाया जाता है।

फातिमा बीबी के रौजे में पुरुषों का प्रवेश वर्जित

दरगाहे फातमान के मुतवल्ली शफक रिजवी बताते हैं कि फातमान में फातिमा बीबी का जो रौजा है उसमें पुरुषों का प्रवेश वर्जित है। इसमें सिर्फ खवातीन (महिलाएं) ही अंदर प्रवेश कर इबादत करती हैं। यहां पर शेख अली हाजी की मजार है। उनको राजा चेतसिंह ने इस फातमान की जमीन को भेंट किया था। बाद में शेख अली हाजी ने इसको बीबी फातिमा को दे दिया। बाद में उन्होंने फातमान को शिया समुदाय को भेंट कर दिया।

दरगाहे फातमान में तीन मस्जिदें हैं जिसमें ईदगाह, मस्जिद रसूले खुदा, मस्जिद मौला अली है। इसमें बीबी फातिमा का रौजा, हजरत अली का रौजा, इमाम हुसैन का रौजा, हजरत अब्बास का रौजा, उम्मुबनीन का रौजा है। इसके साथ ही बीबी फातिमा की बड़ी बेटी बीबी जैनब का रौजा, पोती बीबी शकीना का रौजा भी है।

जनाबे फातिमा बीबी की जयंती पर यहां होगा आयोजन

शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हजरत अली समिति के सचिव हाजी सैयद फरमान हैदर ने बताया कि 13 जनवरी को कालीमहल जेपी टावर और इमाम बारगाह इमदाद और फुरकान काली महल में महफिल का आयोजन होगा। उसके बाद इमाम हसन का दस्तरखान सजेगा।

महफिल में शिरकत करने वालों में प्रो. अजीज हैदर, असगर आजमी, इमरान हैदरी, डॉ शफीक हैदर, अतश बनारसी, अतहर बनारसी आदि शायर अपने कलाम पेश करेंगे। वहीं मौलाना जमीर उल हसन की अध्यक्षता में जव्वादिया अरबी कॉलेज के समस्त छात्र सामूहिक दुआखानी करेंगे। छात्रों में कई बच्चे कलाम भी पेश करेंगे। श्री हैदर ने बताया उसी दिन एक सदी पहले से ही इमाम हसन का दस्तरख्वान सजाया जाता है और लोग दस्तरख्वान पर दावत खाते हैं। जयंती का यह सिलसिला 3 दिनों तक जारी रहेगा।

दरगाहे फातमान में आकर मिलता है सुकून

दरगाहे फातमान में फातमान निवासी अनिल सोनकर बचपन से आते हैं। वे यहां आकर अपनी मन्नत मान कर इबादत भी करते हैं। गुरुवार को भी फातिमा बीबी की जयंती की पूर्व संध्या पर अपनी छोटी बच्ची अनन्या के साथ आये हुए थे। बातचीत में बताया कि यहां पर आकर उन्हें एक सुकून सा मिलता है। वे कैंट रेलवे स्टेशन के समीप अपनी प्राइवेट कार्य करते हैं।

  • अनिल सोनकर।

हीरावती फातमान में 18 साल से आ रही हैं

गोलगड्डा निवासिनी महिला हीरावती पिछले 18 सालों से दरगाहे फातमान में आ रही है। उनके साथ उनकी बेटी रिंकी (बड़ी गैबी) भी आती है। मां-बेटी .यहां आकर अपनी मन्नत मानती हैं। वह हर गुरुवार को यहां पर हाजिरी लगाती हैं।

  • हीरावती, गोलगद्दा।
Previous Post

Varanasi Tent City: टेंट सिटी में प्रवाहित होगी बनारसी संस्कृति की धारा

Next Post

Triple Murder: वाराणसी में मां, बेटे और बेटी की हत्या, दामाद पर शक

Next Post
Triple Murder: वाराणसी में मां, बेटे और बेटी की हत्या, दामाद पर शक

Triple Murder: वाराणसी में मां, बेटे और बेटी की हत्या, दामाद पर शक

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Mau: मुक्तिधाम में पीएम मोदी की तस्वीर रखने वालों की तलाश तेज, साइबर सेल भी जुटी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • Varanasi: गंगा की लहरों पर भारतीय शौर्य की उड़ान, मां गंगा की आरती उतार पीएम मोदी का किया अभिनंदन
  • MLC Election 2026: स्नातक सीट पर 8,442 और शिक्षक पर 1,312 मतदाताओं ने डाले वोट, 34 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
  • Varanasi: MLC चुनाव के दौरान सदर तहसील में भाजपा-सपा में झड़प, सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा से धक्का-मुक्की
  • Varanasi: आग में जलकर 40 लाख का माल राख, कर्ज लेकर भरा था माल, सालों की मेहनत बर्बाद, टूटे कारोबारी
  • UP को मिलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत! 31 अक्टूबर को वाराणसी से हो सकता है शुभारंभ
  • वाराणसी में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के लिए मतदान शुरू, 74,840 मतदाताओं के हाथ में प्रत्याशियों की किस्मत
  • Varanasi: 3 मिनट 36 सेकेंड का मिलन, राम-लक्ष्मण के सामने जमीन पर लेट गए भरत-शत्रुघ्न, फिर गले लगाकर रो पड़े चारों भाई
  • Varanasi: तमाम प्रतिबंधों के बावजूद गंगा में दौड़ती रहीं नावें, बजड़ों पर बैठकर लोगों ने देखा एयर शो
  • शमशान घाट पर चिता जलती रही और आसमान में करतब दिखाते रहे विमान, काशी में Air Show  का रोमांच, देखने उमड़ा जनसैलाब

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Mau: मुक्तिधाम में पीएम मोदी की तस्वीर रखने वालों की तलाश तेज, साइबर सेल भी जुटी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • Varanasi: गंगा की लहरों पर भारतीय शौर्य की उड़ान, मां गंगा की आरती उतार पीएम मोदी का किया अभिनंदन
  • MLC Election 2026: स्नातक सीट पर 8,442 और शिक्षक पर 1,312 मतदाताओं ने डाले वोट, 34 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
  • Varanasi: MLC चुनाव के दौरान सदर तहसील में भाजपा-सपा में झड़प, सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा से धक्का-मुक्की
  • Varanasi: आग में जलकर 40 लाख का माल राख, कर्ज लेकर भरा था माल, सालों की मेहनत बर्बाद, टूटे कारोबारी
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव