• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Friday, October 23, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

वाराणसी में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के लिए मतदान शुरू, 74,840 मतदाताओं के हाथ में प्रत्याशियों की किस्मत

by Kajal Seth
October 23, 2026
in वाराणसी
1
mlc election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शुक्रवार को विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन (MLC) क्षेत्रों के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। रवींद्रपुरी स्थित गोपी राधा बालिका विद्यालय में भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया का जायजा ले रहे हैं।

वाराणसी जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों (MLC) को मिलाकर कुल 74,840 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 66,952 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 7,888 मतदाता शामिल हैं। इन मतदाताओं के लिए जिले में 21 मतदान केंद्रों पर कुल 102 बूथ बनाए गए हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 73 मूल बूथ और आठ सहायक बूथ शामिल हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 21 बूथ निर्धारित किए गए हैं। मतदान शाम चार बजे तक कराया जाएगा।

MLC: सपा के कब्जे वाली दोनों सीटों पर भाजपा की नजर

वाराणसी खंड की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों (MLC) की दोनों सीटों पर इस बार राजनीतिक मुकाबला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्ष 2020 के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा के सामने सपा से दोनों सीटें हासिल करने की चुनौती है, जबकि सपा अपने मौजूदा प्रतिनिधियों के सहारे जीत दोहराने की कोशिश में है। दोनों सीटों को मिलाकर कुल 34 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 24 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

स्नातक सीट पर केदारनाथ सिंह और आशुतोष सिन्हा के बीच मुकाबला

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में (MLC) भाजपा ने अपने पुराने प्रत्याशी केदारनाथ सिंह पर दोबारा भरोसा जताया है, जबकि सपा ने मौजूदा एमएलसी आशुतोष सिन्हा को फिर से मैदान में उतारा है। वर्ष 2020 के चुनाव में आशुतोष सिन्हा ने केदारनाथ सिंह को 3,850 मतों के अंतर से हराया था। इस बार भाजपा पिछली हार के बाद सीट (MLC) हासिल करने की कोशिश में है, वहीं सपा अपनी जीत बरकरार रखना चाहती है।

शिक्षक सीट पर लाल बिहारी यादव के सामने डॉ. प्रमोद मिश्रा

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सपा ने मौजूदा एमएलसी लाल बिहारी यादव को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने उनके मुकाबले डॉ. प्रमोद मिश्रा को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। वर्ष 2020 के चुनाव में भाजपा ने अपना आधिकारिक प्रत्याशी नहीं उतारा था और निर्दलीय चेतनारायण सिंह को समर्थन दिया था। इस बार भाजपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है। ऐसे में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव भी दोनों दलों के लिए अहम है।

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मतदान करने पहुंचे अरुण पांडे

रवींद्रपुरी स्थित गोपी राधा बालिका विद्यालय में मतदान करने पहुंचे निजी विद्यालय के शिक्षक अरुण पांडे ने शिक्षकों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार (MLC) की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और समाज में उन्हें अपेक्षित महत्व नहीं मिल रहा है।

अरुण पांडे ने कहा, “मैं एक निजी विद्यालय में शिक्षक हूं। शिक्षकों को काफी तकलीफ है। इसी को ध्यान में रखकर हम मतदान करने आए हैं। शिक्षक परिवार से ज्यादा कोई परेशान नहीं है। लोग शिक्षकों को महत्व देना कम कर दिए हैं। जिस देश का शिक्षक कमजोर रहेगा, उसका विकास कैसे होगा।”

उन्होंने कहा कि शिक्षक का विकास सबसे पहले होना चाहिए, ताकि वह तनावमुक्त होकर ज्ञान का विस्तार और प्रवाह कर सके। जब शिक्षक मानसिक रूप से परेशान रहेगा, तो वह पूरी क्षमता के साथ बच्चों को शिक्षा (MLC) कैसे दे पाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव के बाद शिक्षकों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएगा।

अरुण पांडे के अनुसार, शिक्षकों को बेहतर परिस्थितियां और सम्मान मिलने से वे नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा दे सकेंगे। बच्चों का भविष्य संवारने के लिए शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना जरूरी है। वह इसी उम्मीद के साथ मतदान करने पहुंचे हैं कि आने वाले समय में शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

आठ जिलों में फैला है निर्वाचन क्षेत्र

वाराणसी खंड के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों (MLC) में वाराणसी के अलावा चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और बलिया जिले शामिल हैं। चुनाव में भाजपा और सपा के बीच राजनीतिक प्रतिष्ठा का मुकाबला होने के साथ ही मतदाताओं की निगाहें शिक्षा और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर भी टिकी हैं।

मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखा जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 27 अक्टूबर को वाराणसी के पहड़िया मंडी परिसर में प्रस्तावित है। मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं ने किस प्रत्याशी के पक्ष में अपना समर्थन जताया है।

ये भी पढ़ें:- तमाम प्रतिबंधों के बावजूद गंगा में दौड़ती रहीं नावें

फिलहाल मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए निगरानी की जा रही है।

Previous Post

Varanasi: 3 मिनट 36 सेकेंड का मिलन, राम-लक्ष्मण के सामने जमीन पर लेट गए भरत-शत्रुघ्न, फिर गले लगाकर रो पड़े चारों भाई

Next Post

UP को मिलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत! 31 अक्टूबर को वाराणसी से हो सकता है शुभारंभ

Next Post
Vandebharat Express UP

UP को मिलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत! 31 अक्टूबर को वाराणसी से हो सकता है शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • UP को मिलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत! 31 अक्टूबर को वाराणसी से हो सकता है शुभारंभ
  • वाराणसी में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के लिए मतदान शुरू, 74,840 मतदाताओं के हाथ में प्रत्याशियों की किस्मत
  • Varanasi: 3 मिनट 36 सेकेंड का मिलन, राम-लक्ष्मण के सामने जमीन पर लेट गए भरत-शत्रुघ्न, फिर गले लगाकर रो पड़े चारों भाई
  • Varanasi: तमाम प्रतिबंधों के बावजूद गंगा में दौड़ती रहीं नावें, बजड़ों पर बैठकर लोगों ने देखा एयर शो
  • शमशान घाट पर चिता जलती रही और आसमान में करतब दिखाते रहे विमान, काशी में Air Show  का रोमांच, देखने उमड़ा जनसैलाब
  • Varanasi में 176 तक पहुंचा AQI, हवा की गुणवत्ता पर बढ़ी चिंता, सुबह ग्रामीण इलाकों में छाई धुंध
  • Mau: अजान और ‘हर-हर महादेव’ की गूंज के बीच संपन्न हुआ ऐतिहासिक भरत मिलाप, सात हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती
  • Varanasi: सड़क बनीं हादसों का सबब, गहरे गड्ढे और जर्जर हालात से जनता त्रस्त, आप का विरोध प्रदर्शन
  • Varanasi: सारंग हेलीकॉप्टरों की रिहर्सल देख रोमांचित हुए काशीवासी, अस्सी घाट के आसमान में गूंजा ‘हर-हर महादेव’
  • काशी में Air Show: आयोजन के सफलता के लिए मां गंगा की उतारी आरती, बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • UP को मिलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत! 31 अक्टूबर को वाराणसी से हो सकता है शुभारंभ
  • वाराणसी में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के लिए मतदान शुरू, 74,840 मतदाताओं के हाथ में प्रत्याशियों की किस्मत
  • Varanasi: 3 मिनट 36 सेकेंड का मिलन, राम-लक्ष्मण के सामने जमीन पर लेट गए भरत-शत्रुघ्न, फिर गले लगाकर रो पड़े चारों भाई
  • Varanasi: तमाम प्रतिबंधों के बावजूद गंगा में दौड़ती रहीं नावें, बजड़ों पर बैठकर लोगों ने देखा एयर शो
  • शमशान घाट पर चिता जलती रही और आसमान में करतब दिखाते रहे विमान, काशी में Air Show  का रोमांच, देखने उमड़ा जनसैलाब
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव