Varanasi: चितईपुर थाना अंतर्गत आखरी बाईपास और आसपास के ग्रामीण इलाकों की मुख्य सड़कों की हालत इन दिनों बेहद दयनीय हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई सडक और जलभराव पानी निकासी की कोई स्थाई व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे लोगो के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। स्थिति यह है कि रोजाना इन रास्तों से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों और राहगीरों के लिए सफर करना किसी जंग जीतने जैसा बन गया है।
Varanasi: प्रमुख समस्याएं और जनता की मुश्किलें
गहरे गड्ढे और दुर्घटनाओं का खतरा: सड़कों पर बने गड्ढे बारिश या सीवर के पानी भरने के कारण दिखाई नहीं देते, जिसके चलते आए दिन बाइक सवार और स्कूटी चालक फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं।

लंबा जाम और समय की बर्बादी: मुख्य मार्गों पर गति धीमी होने के कारण पीक आवर्स में भीषण ट्रैफिक (Varanasi) जाम की समस्या आम हो गई है, जिससे लोगों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है।
वाहनों को नुकसान: जर्जर सड़कों के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहनों के पार्ट्स (सस्पेंशन, टायर और चैंबर) जल्दी खराब हो रहे हैं, जिससे चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

धूल और प्रदूषण की मार: बिना पक्की सड़कों और उड़ती धूल (Varanasi) के कारण आसपास के दुकानदारों और रहवासियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं (जैसे सांस की बीमारी और एलर्जी) का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासनिक उदासीनता पर रोष
स्थानीय नागरिक मे है। धरातल पर सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
“हर साल मानसून या चुनाव से पहले सड़कों (Varanasi) की मरम्मत के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन कुछ ही महीनों में सड़क की परत उखड़ जाती है। आखिर इस भ्रष्टाचार का जिम्मेदार कौन है?”

जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इन सड़कों की सुध नहीं ली और मरम्मत का कार्य (Varanasi) शुरू नहीं किया, तो वे मजबूरन बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम करेंगे।
ये भी पढ़ें:- सारंग हेलीकॉप्टरों की रिहर्सल देख रोमांचित हुए काशीवासी, गूंजा ‘हर-हर महादेव’
अब देखना यह है कि इस खबर के बाद प्रशासन की नींद कब खुलती है और जनता को इस नारकीय जीवन से कब राहत मिलती है।
