• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण: द्रौपदी मुर्मू बोलीं – ‘2047 तक एक नए भारत का निर्माण करना है’

by Abhishek Seth
January 31, 2023
in देश-विदेश
0
संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण: द्रौपदी मुर्मू बोलीं – ‘2047 तक एक नए भारत का निर्माण करना है’
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • द्रौपदी मुर्मू बोलीं – ‘सरकार ने स्थाई शांति के लिए अनेक सफल कदम उठाए हैं’

संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही मंगलवार से बजट सत्र शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने संसद के सेंट्रल हाल में दोनों सदनों के सांसदों को संबोधित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने  कहा कि देश में अमृतकाल का 25 वर्ष का कालखंड, स्वतन्त्रता की स्वर्णिम शताब्दी का और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है और हमें 2047 तक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो और जिसमें आधुनिकता का हर स्वर्णिम अध्याय हो।

INS विक्रांत के रूप में पहला स्वदेशी एयरक्राफ़्ट सेना में शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण में कहा, ‘सरकार की नई पहल के परिणामस्वरूप हमारा रक्षा निर्यात छह गुना हो गया है। मुझे गर्व है कि हमारी सेना में आज INS विक्रांत के रूप में पहला स्वदेशी एयरक्राफ़्ट कैरियर भी शामिल हुआ है। मेड इन इंडिया अभियान और आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का लाभ देश को मिलना शुरु हो चुका है।’

इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सरकार ने किया विकास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण में कहा, ‘आज एक तरफ देश में अयोध्या धाम का निर्माण हो रहा है, तो दूसरी तरफ आधुनिक संसद भवन भी बन रहा है। एक तरफ हमने केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल महालोक का निर्माण किया, तो वहीं हर ज़िले में हमारी सरकार मेडिकल कॉलेज भी बनवा रही है।’

आज एक तरफ देश में अयोध्या धाम का निर्माण हो रहा है, तो दूसरी तरफ आधुनिक संसद भवन भी बन रहा है। एक तरफ हमने केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल महालोक का निर्माण किया, तो वहीं हर ज़िले में हमारी सरकार मेडिकल कॉलेज भी बनवा रही है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू pic.twitter.com/CovziS4s7D

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2023

महिला सशक्तिकरण पर सरकार का जोर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, देश की सभी प्रमुख योजनाओं में महिलाओं सशक्तिकरण को ध्यान में रखा गया है। आज हम ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना की सफलता देख रहे हैं। पहली बार देश में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है और उनका स्वास्थ भी बेहतर हुआ है।यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए कोई बंदिश न हो।’

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की सफलता आज हम देख रहे हैं। देश में पहली बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक हुई है एवं महिलाओं का स्वास्थ्य भी पहले के मुकाबले और बेहतर हुआ है। यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए कोई बंदिश न हो: राष्ट्रपति pic.twitter.com/ZJHQmIDnMa

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2023

आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौती

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘नॉर्थ ईस्ट और हमारे सीमावर्ती क्षेत्र, विकास की एक नई गति का अनुभव कर रहे हैं। नार्थ ईस्ट और जम्मू कश्मीर में तो दुर्गम परिस्थितियों के साथ-साथ अशांति और आतंकवाद भी विकास के सामने बहुत बड़ी चुनौती थी। सरकार ने स्थाई शांति के लिए अनेक सफल कदम उठाए हैं।’

नॉर्थ ईस्ट और हमारे सीमावर्ती क्षेत्र, विकास की एक नई गति का अनुभव कर रहे हैं। नार्थ ईस्ट और जम्मू कश्मीर में तो दुर्गम परिस्थितियों के साथ-साथ अशांति और आतंकवाद भी विकास के सामने बहुत बड़ी चुनौती थी। सरकार ने स्थाई शांति के लिए अनेक सफल कदम उठाए हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू pic.twitter.com/vK3vwOm8Sh

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2023

कोरोना के समय में सरकार का प्रदर्शन उल्लेखनीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘हम सबने देखा है कि कोरोना के समय दुनिया भर में किस तरह से गरीबों के लिए जीवन मुश्किल हो गया था। लेकिन भारत उन देशों में रहा है जिसने देश के गरीबों को इस समय प्राथमिकता में रखा और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी गरीब भूखे पेट न सोए।’

गरीबों की हितैषी है सरकार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा,’सरकार ने PM गरीब कल्याण अन्न योजना को नई परिस्थितियों के अनुसार आगे चलाने का निर्णय लिया है। यह संवेदनशील और गरीब-हितैषी सरकार की पहचान है। सरकार ने सदियों से वंचित रहे गरीब, दलित, पिछड़े,आदिवासी समाज की इच्छाओं को पूरा कर उन्हें सपने देखने का साहस दिया है।’

मेरी सरकार की प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान हैं। ये छोटे किसान, दशकों से, सरकार की प्राथमिकता से वंचित रहे थे। अब इन्हें सशक्त और समृद्ध करने के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू pic.twitter.com/pEaGOywQws

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2023

गरीबी से लड़ने के लिए सरकार ने दिए 27 लाख करोड़

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘पूरी पारदर्शिता के साथ, सरकार ने 27 लाख करोड़ रुपये भारत की जनता को मुहैया कराए। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट बताती है कि इस स्कीम और सरकार की व्यवस्था से भारत ने करोड़ों लोगों को गरीबी में जाने से बचा लिया।’

बीते 8 सालों में देश में मेट्रो नेटवर्क में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है। आज 27 शहरों में ट्रेन पर काम चल रहा है। इसी प्रकार देशभर में 100 से ज्यादा नए वॉटरवे देश में ट्रासंपोर्ट सेक्टर का कायाकल्प करने में मदद करेंगे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू pic.twitter.com/hnv3nPxylN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2023

आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों गरीबों को और गरीब होने से बचाया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा,’आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों गरीबों को और गरीब होने से बचाया है, उनके 80 हजार करोड़ रुपए खर्च होने से बचाए हैं। 7 दशकों में देश में करीब सवा तीन करोड़ घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचा था। जल जीवन मिशन के तहत 3 साल में करीब 11 करोड़ परिवार पाइप के जल से जुड़े हैं।’

छोटे किसान सरकार की प्राथमिकता

छोटे किसानों को दिया गया सवा दो लाख करोड़ की आर्थिक मदद। लाभार्थियों में बड़ी संख्या में महिलाएं।

अमृतकाल देश के लिए अहम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘कि अमृतकाल का यह 25 वर्ष का कालखंड, स्वतन्त्रता की स्वर्णिम शताब्दी का, और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है। ये 25 वर्ष हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने के हैं।’

सरकार ने उठाए निर्णायक कदम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा, ‘सर्जिकल स्ट्राइक से धारा 370 हटाने तक, मेरी सरकार की पहचान निर्णायक सरकार की रही है।’

आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा, ‘2047 तक हमें एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है, जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो और जिसमें आधुनिकता के सभी स्वर्णिम अध्याय हों। हमें एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जो ‘आत्मनिर्भर’ हो और अपने मानवीय कर्तव्यों को पूरा करने में सक्षम हो।

बढ़ा भारतीयों का आत्मविश्वास

अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार ने करीब नौ सालों में कई सकारात्मक परिवर्तन किए हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन यह हुआ है कि आज हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर है और दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है।

आज़ादी के अमृतकाल में देश पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है। गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए भी मेरी सरकार निरंतर प्रयासरत है। जो कभी राजपथ था, वह अब कर्तव्यपथ बन चुका है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू pic.twitter.com/Kpeh4hCIaa

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2023

राष्ट्रपति ने जताया देशवासियों का आभार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं आज इस सत्र के माध्यम से, देशवासियों का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने लगातार दो बार, एक स्थिर सरकार को चुना है। मेरी सरकार ने देशहित को सदैव सर्वोपरि रखा, नीति-रणनीति में संपूर्ण परिवर्तन की इच्छाशक्ति दिखाई’

संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के समापन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य सांसदों का अभिवादन किया।#Budget2023 pic.twitter.com/XyGOv1fqiC

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2023

बता दें, बजट सत्र 31 जनवरी से 6 अप्रैल तक चलेगा। 66 दिनों के इस सत्र में इस दौरान कुल 27 बैठकें होंगी। सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा।

राष्ट्रपति मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण दिया। सत्र के दौरान सरकार की नजर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट आदि पर सुचारू रूप से चर्चा कराने पर रहेगी।

सत्र में हमें कई मुद्दे उठाने हैं। महंगाई-बेरोजगारी के अलावा देश का जो पैसा कुछ पूंजीपतियों को देकर बर्बाद किया जा रहा है उसका मुद्दा भी हम उठाएंगे। चीन को लेकर विदेश नीति का मुद्दा जो हमने पिछली बार उठाया था उसे हम इस बार भी उठाएंगेः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली pic.twitter.com/QvrBbbWtGF

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2023

वहीं विपक्षी दलों ने अदाणी ग्रुप को लेकर आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के साथ, कुछ राज्यों में राज्यपालों के कामकाज, जाति आधारित गणना, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने के स्पष्ट संकेत दिए हैं।

राष्ट्रपति का अभिभाषण दोहराता है कि सरकार क्या चाहती है और क्या करती है।राष्ट्रपति सरकार का बयान प्रस्तुत करते हैं। फिर भी हम राष्ट्रपति के अभिभाषण का सम्मान करते हैं। सदन में जब चर्चा होगी तब हम अपने विचार रखेंगे। सराकार के खिलाफ बहुत से मुद्दे हैं:कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी pic.twitter.com/MCdA9KCxlB

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2023

Related Posts:

  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • WhatsApp Image 2022-12-01 at 6.29.27 PM
    नए साल में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को मिलेंगे नए…
  • WhatsApp Image 2022-12-15 at 8.18.58 PM
    जनपद में उत्सव के रूप में मनाया गया ‘नि:क्षय दिवस’
  • union budget2023
    बजट पर नेताओं की राय: बीजेपी ने कहा उम्मीदों वाला…
  • PM MODI IN SANSAD
    संसद के शीतकालीन सत्र में PM मोदी ने शांतिपूर्वक सदन…
  • Mission-2024
    Mission-2024: पूर्वांचल में फिर से खाता खोलने को सपा…
Previous Post

प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने प्रेमिका से वीडियो कॉल पर लगाई फांसी

Next Post

महाकवि जयशंकर प्रसाद जयंती पर नाट्योत्सव व संगोष्ठी का आयोजन

Next Post
महाकवि जयशंकर प्रसाद जयंती पर नाट्योत्सव व संगोष्ठी का आयोजन

महाकवि जयशंकर प्रसाद जयंती पर नाट्योत्सव व संगोष्ठी का आयोजन

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.