• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Wednesday, October 7, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

…तो सवाल, संवाद और जनसरोकार को रखना होगा जिंदा

by Abhishek Seth
February 6, 2023
in वाराणसी
0
…तो सवाल, संवाद और जनसरोकार को रखना होगा जिंदा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • ‘जनसंदेश टाइम्स’ की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर बोले विशिष्टजन
  • समाज को दिशा देने की जिम्मेदारी पत्रकारों पर है : प्रो. एके त्यागी
  • छोटे पौधे के रूप शुरु ‘जनसंदेश टाइम्स’ आज हुआ वटवृक्ष : प्रो. एसएस कुशवाहा
  • उल्लेखनीय कार्य करने वाले हुए सम्मानित, कई लोगों को किया पुरस्कृत

सुरोजीत चटर्जी

वाराणसी। बीते कुछ वर्षों में आयी सूचना क्रांति के कारण पत्रकारिता जगत के तौर-तरीकों में तेजी से बदलाव आया है। वहीं, हिन्दी पत्रकारिता के वर्तमान को देखें तो बड़े घराने पूरी की पूरी पत्रकारिता की मूल आवाज का मार रही है। इधर, कई उतार-चढ़ावों के बावजूद कड़ी मेहनत और तेवर के चलते ही ‘जनसंदेश टाइम्स’ ने आम लोगों के बीच अपनी गहरी पैठ बनायी है। यदि पत्रकारिता को सही मायने में जिंदा रखना है तो सवाल, संवाद और जनसरोकारों को जिंदा रखना होगा। सवाल समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आम आदमी के हित में हो। जबकि संवाद किसी मामले की जांच-परख व विश्लेषण देकर आगे के रास्ता दिखाते हुए व्यवस्था का जवाबदेह बनाता है।

‘जनसंदेश टाइम्स’ की 11वीं वर्षगांठ पर सोमवार तेलियाबाग स्थित कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने यह विचार व्यक्त किये। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सुरेंद्र सिंह कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में भारी उत्साह दिखा। निदेशक शाश्वत अग्रवाल और महाप्रबंधक दिनकर उपाध्याय के विशिष्ट आतिथ्य में ‘जनसंदेश टाइम्स’ परिवार से जुड़े विभिन्न लोगों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। अपने-अपने क्षेत्र में रहते हुए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोग सम्मानित हुए।

मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया

समाज को दिशा देने की जिम्मेदारी पत्रकारों पर

इस अवसर पर प्रो. त्यागी ने कहा कि समाज को दिशा देने की जिम्मेदारी पत्रकारों पर है। ‘जनसंदेश टाइम्स’ सभी पक्षों पर पैनी नजर रखते हुए अपनी बात कहता है। वर्तमान मोबाइल युग में सबकुछ होते हुए भी लोग इस समाचार-पत्र को इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि इसमें उन्हें वह सबकुछ मिल जाता है जो उन्हें चाहिए। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विद्यार्थी प्रतिदिन सबसे पहले इसी अखबार को पढ़ते हैं। वहीं, प्रो. कुशवाहा ने कहा कि छोटे-से पौधे के रूप में रोपा गया ‘जनसंदेश टाइम्स’ आज वटवृक्ष हो गया है। संस्थान के सभी सदस्य पूर्ण रूप से सजग रहते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

हिंदी पत्रकारिता का अतीत अत्यंत स्वर्णिम

संस्थान के महाप्रबंधक दिनकर उपाध्याय ने स्वागत संबोधन में कहा कि किसी भी संस्थान की तरक्की में उसके सदस्यों की ही मुख्य भूमिका रहती है। ‘जनसंदेश टाइम्स’ की टीम ने इसे साबित कर दिखाया है। संपादक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता का अतीत अत्यंत स्वर्णिम रहा है। देश की आजादी का आंदोलन भी उससे जुड़ा रहा। स्वतंत्रता आंदोलन के दौर की पत्रकारिता के बाद गत कुछ साल में तकनीकी स्तर पर हुए परिवर्तन और सूचनाओं के प्रचार की आंधी ने वर्तमान पत्रकारिता को पेशेवर बना दिया है। आरंभ में आचार्य डॉ. दिनेश चंद शुक्ल ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। सिटी चीफ जितेंद्र श्रीवास्तव के संचालन में मुख्य संवाददाता सुरोजीत चैटर्जी ने आभार व्यक्त किया।

ब्यूरो चीफ हुए पुरस्कृत

  • प्रथम : अमित कुमार राय आजमगढ़
  • द्वितीय : रोशन जायसवाल बलिया
  • तृतीय : अजय कुमार सिंह गाजीपुर

इनको मिला ‘कर्मयोगी’ पुरस्कार

  • हरिद्वार राय ब्यूरो प्रमुख मऊ
  • शशिकांत चौबे ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र
  • आरिफ हाशमी ब्यूरो प्रमुख चंदौली
  • शहनवाज खान ब्यूरो प्रमुख भदोही
  • महर्षि सेठ ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
  • संजय दुबे ब्यूरो प्रमुख मीरजापुर
  • अनूप मिश्र ब्यूरो प्रमुख प्रयागराज

वाराणसी जिले में यह रहे अव्वल

  • प्रथम : इरफान हाशमी, हरहुआ
  • द्वितीय : मनोज श्रीवास्तव, रामनगर
  • तृतीय : जितेंद्र अग्रहरि, जंसा

इनको मिला उत्कृष्टता सम्मान

  • डॉ. दिलीप सिंह-सर्वश्रेष्ठ संपादकीय प्रबंधन
  • रतन सिंह-सर्वश्रेष्ठ संपादकीय प्रबंधन
  • जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव बेस्ट रिपोर्टिंग, स्टोरी तथा कोआॅर्डिनेशन
  • सुरोजीत चैटर्जी बेस्ट रिपोर्टिंग एवं स्टोरी
  • राधेश्याम कमल बेस्ट रिपोर्टिंग
  • रवि प्रकाश सिंह बेस्ट रिपोर्टिंग
  • अश्वनी कुमार श्रीवास्तव बेस्ट रिपोर्टिंग
  • राघवेंद्र केशरी-बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड
  • शंकर चतुर्वेदी बेस्ट ऑफ़ बीट फोटो एवं इवेंट फोटोग्राफी
  • बीबी यादव बेस्ट इवेंट फोटोग्राफी
  • संतोषी शुक्ला बेस्ट एचआर मैनेजमेंट
  • अमित कुमार केशरी बेस्ट अपकंट्री मैनेजमेंट
  • अभिषेक सेठ बेस्ट पोर्टल एडिटिंग
  • शोएब अख्तर सिद्दिकी बेस्ट विज्ञापन मैनेजमेंट
  • पीयूष श्रीवास्तव बेस्ट विज्ञापन मैनेजमेंट
  • रवि शंकर लाल बेस्ट विज्ञापन मैनेजमेंट
  • संतोष कुमार श्रीवास्तव बेस्ट विज्ञापन मैनेजमेंट
  • सत्यप्रकाश सिंह चौहान बेस्ट फोटो डिजाइनिंग
  • कैलाश नाथ विश्वकर्मा बेस्ट सिस्टम मैनेजमेंट
  • राजीव कुमार श्रीवास्तव बेस्ट विज्ञापन डिजाइनर
  • राजेश सिंह बेस्ट प्रसार मैनेजमेंट
  • मनोज कुमार बेस्ट पेजीनेशन
  • सौरभ जायसवाल बेस्ट पेजीनेशन एंड डिजाइनिंग
  • सुधीर कुमार बेस्ट आईटी सर्विसेज
  • राजकुमार कुशवाहा बेस्ट पेजीनेशन
  • हिमांशु सिंह बेस्ट प्रसार सहायक
  • गौरी मौर्या बेस्ट पेजीनेशन ट्रेनी
  • सुहानी वर्मा बेस्ट पेजीनेशन ट्रेनी
  • अरुण सिंह बेस्ट विज्ञापन मैनेजमेंट
  • राजू पटेल बेस्ट इलेक्ट्रिशियन एफिशिएंस
  • रामजी यादव बेस्ट सर्विस मैनेजमेंट
  • मोहित यादव बेस्ट सर्विस मैनेजमेंट
  • कमलेश कुमार केके न्यूज पेपर एजेंसी

वाराणसी शहर व देहात क्षेत्र के संवाददाताओं को पुरस्कार

  • राकेश सिन्हा-विद्युत विभाग
  • संतोष कुमार दूबे-मिर्जामुराद
  • विनीत त्रिपाठी-कछवां रोड
  • विनोद सिंह-सेवापुरी
  • कृष्ण मोहन गुप्ता उर्फ बग्गा-पिंडरा
  • जयशंकर पांडेय-बड़ागांव
  • अरविंद कुमार मिश्रा-बाबतपुर
  • अभय यादव-चोलापुर
  • इंद्र बहादुर सिंह-दानंगज
  • रामदुलार यादव-चांदमारी
  • राहुल सेठ-चौबेपुर
  • मधुकर मिश्रा-मुनारी
  • जयराम पांडेय-काशी विद्यापीठ
  • अखिलेश पांडेय-सिंधोरा
  • संतोष-चिरईगांव
  • देव कुमार केशरी-मंडलीय अस्पताल
  • विकास चक्रवाल-महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
  • कामाख्या पांडेय-लंका/भेलूपुर
  • कृष्ण कुमार-मंडुवाडीह
  • वीरेंद्र पांडेय-सारनाथ
  • अनंत कुमार वर्मा-शिवपुर
  • दिलशाद अहमद-आदमपुर/कोतवाली
  • नवीन प्रधान श्रीवास्तव-तरना

साझा किये अनुभव

समारोह के आरंभ में संस्थान के सहयोगी रामदुलार यादव ने स्वरचित गीत ‘अपनी लेखनी में ऐ शूरवीरों ज़ंग अब क्यूं लगा रहे हो, आज़ादी को परवान चढ़ाने वाले अपनी नियत क्यों गिरा रहे हो’ सुनाकर मानो एक स्वत:स्फूर्त विषय दे दिया। वहीं, कई अन्य सहयोगियों ने ‘जनसंदेश टाइम्स’ के साथ काम करते हुए अपने-अपने अनुभव साझा किये।

Previous Post

गिरवी रखे शेयरों को छुड़ाने के लिए 1.1 बिलियन डॉलर का भुगतान करेगा अडाणी ग्रुप

Next Post

एक छोटा सा पौधा आज वटवृक्ष बन गया: पूर्व कुलपति प्रो. सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा

Next Post
एक छोटा सा पौधा आज वटवृक्ष बन गया: पूर्व कुलपति प्रो. सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा

एक छोटा सा पौधा आज वटवृक्ष बन गया: पूर्व कुलपति प्रो. सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: भारत-जापान दोस्ती को नई पहचान, शिंजो आबे ‘मेमोरियल कॉरिडोर’ का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, अकी आबे हुईं भावुक
  • Varanasi: 52 लावारिस दिवंगतों के लिए काशी के पंचगंगा घाट में हुआ तीर्थ श्राद्ध, अमन कबीर ने निभाया अपनों का फर्ज
  • Varanasi: पितरों की शांति के लिए कोरिया से काशी पहुंचे यात्री, विधि-विधान से किया पूजन
  • भारत ने पुतिन और जेलेंस्की को भेजा 3 सूत्रीय पीस प्लान, Russia-Ukraine युद्ध खत्म कराने के लिए रखा प्रस्ताव
  • RBI ने बढ़ाया रेपो रेट: होम-कार लोन होंगे महंगे, 50 लाख के लोन पर इतनी बढ़ सकती है EMI
  • काशी में 500 बाइकर्स और 51 महिलाओं ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे
  • Varanasi: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर मां गंगा की आरती, सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष आयोजन
  • Varanasi: 55 दिनों से गंगा में नाव संचालन बंद, नाविक समाज के सामने रोजी-रोटी का संकट, संचालन शुरू कराने की उठाई मांग
  • 1400 किमी का सफर तय कर Kashi पहुंचे 500 सेवा संकल्प यात्री: पंकज चौधरी बोले- यात्रियों का पीएम के कर्मभूमि पर भव्य स्वागत
  • PM Modi के सेवा भाव के 25 साल पूरे, दिया ‘We Will Do It’ का नया संकल्प

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: भारत-जापान दोस्ती को नई पहचान, शिंजो आबे ‘मेमोरियल कॉरिडोर’ का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, अकी आबे हुईं भावुक
  • Varanasi: 52 लावारिस दिवंगतों के लिए काशी के पंचगंगा घाट में हुआ तीर्थ श्राद्ध, अमन कबीर ने निभाया अपनों का फर्ज
  • Varanasi: पितरों की शांति के लिए कोरिया से काशी पहुंचे यात्री, विधि-विधान से किया पूजन
  • भारत ने पुतिन और जेलेंस्की को भेजा 3 सूत्रीय पीस प्लान, Russia-Ukraine युद्ध खत्म कराने के लिए रखा प्रस्ताव
  • RBI ने बढ़ाया रेपो रेट: होम-कार लोन होंगे महंगे, 50 लाख के लोन पर इतनी बढ़ सकती है EMI
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव