• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Wednesday, October 7, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

BHU Vishwanath Temple: काशी में स्थापित है भगवान शिव का सबसे ऊंचा मंदिर, द्रविड़ व नगर शैली में हुआ है निर्माण

by Abhishek Seth
July 29, 2024
in वाराणसी, स्पेशल स्टोरी
0
BHU Vishwanath Temple
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

BHU Vishwanath Temple: शिव की नगरी काशी में महादेव के असंख्य मंदिर हैं। यहां सावन में प्रत्येक मंदिरों में ज्योतिर्लिंगों और शिवलिंग का अपना महत्व है। सभी मंदिर अपने आप में विशेष हैं। अगर आप बनारस के रहने वाले हैं या फि‍र बाहर के रहने वाले हैं और कभी बनारस घूमने आए तो आपने काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर  के ठीक बीचो-बीच वि‍शाल वि‍श्‍वनाथ मंदि‍र को जरूर देखने जाएं।

भारत का ये सबसे वि‍शाल शि‍वमंदि‍र ना सि‍र्फ बनारस की शान है बल्‍कि‍ इसकी भव्‍य नक्‍काशी और आस-पास का वातावरण यहां आने वाले हर कि‍सी का मन मोह लेता है। पुरातन शहर काशी में देश का सबसे ऊंचा मन्दिर स्थापित है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में स्थित काशी विश्वनाथ का मंदिर अपने भव्यता के लिए जाना जाता है। बीएचयू में स्थित इस मंदिर की ऊंचाई दिल्ली के कुतुब मीनार या यू कह ले कि सबसे बड़े शिव मंदिर में से एक है।

सनातन धर्म में यह भी कहा जाता है कि अगर आप मंदिर के शिखर का दर्शन कर लिए तो आपका दर्शन पूर्ण माना जाएगा। मंदिर से कई किलोमीटर दूर शहर के ज्यादातर छतों या ऊंचे जगहों से लोग इस मन्दिर के शिखर का दर्शन कर सकते है। 

BHU Vishwanath Temple

बीएचयू के काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर की ऊंचाई 252 फीट है। इस हिसाब से देखा जाए तो बनारस का ये मन्दिर देश का सबसे ऊंचा शिखर वाला मंदिर है। अयोध्या में बना राम मंदिर के शिखर की ऊंचाई भी इससे काफी कम है। अयोध्या में तैयार हुए भगवान राम मंदिर की प्रस्तावित ऊंचाई 161 फीट है। बीएचयू के प्रोफेसर विनय कुमार पांडे  ने बताया कि यूं तो देश का सबसे ऊंचा मंदिर मध्यप्रदेश के ओरछा में स्थित चतुर्भुज मंदिर के नाम है।

इस मंदिर की कुल ऊंचाई 344 फीट है लेकिन यही इसके शिखर की बात करें तो उसकी ऊंचाई 240 फीट है। जबकि बीएचयू के काशी विश्वनाथ मंदिर का शिखर 252 फीट ऊंचा है। इस लिहाज से ये मंदिर देश का सबसे ऊंचे शिखर वाला मंदिर है।

BHU Vishwanath Temple

काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित यह मंदिर द्रविण और नागर के साथ बेसर वास्तुशैली पर आधारित है। इस मन्दिर का निर्माण कई खंड में हुआ है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित संस्कृत विद्यार्थी विज्ञान संकल्प के प्रोफेसर और विश्वनाथ मंदिर के समन्वयक प्रोफेसर विनय कुमार पांडे ने बताया कि मार्च 1931 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के निवेदन के बाद तपस्वी स्वामी कृष्णम ने इसकी आधारशिला रखी थी।

स्वामी कृष्णम को मनाने में मालवीय जी को 4 साल लग गए। मंदिर का कुछ अधूरा रह गया था इसके बाद मालवीय जी का देहांत हो गया। मालवीय जी के देहांत के बाद उद्योगपति जुगल किशोर बिरला ने 1954 में इसके निर्माण का काम पूरा कराया। हालांकि उस वक्त भी मंदिर के शिखर का काम अधूरा था। उसके बाद 1962 में यह मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हुआ। यह मंदिर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के केंद्र में स्थापित है।

BHU Vishwanath Temple: सफ़ेद संगमरमर के पत्थरों से हुआ है निर्माण

यह पूरा मंदिर सफेद संगमरमर के पत्थरों से बना हुआ है और इसके शिखर पर 10 फीट ऊंचा कलश भी स्थापित है। वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए ये मंदिर आकर्षण का केंद्र है। शाम के समय इस मन्दिर में रंग बिरंगी रोशनी इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है। बातचीत के दौरान प्रोफेसर विनय कुमार पांडे ने मंदिर को लेकर विस्तार से चर्चा किया और बताया कि सन् 1916 में बीएचयू की स्‍थापना के बाद से ही महामना मदन मोहन मालवीय के मन में परि‍सर के भीतर एक भव्‍य वि‍श्‍वनाथ मंदि‍र बनाने की योजना थी।

मालवीय जी इस मंदि‍र का शि‍लान्‍यास कि‍सी महान तपस्‍वी से ही कराना चाहते थे। कि‍सी सि‍द्ध योगी की तलाश में प्रयासरत मालवीय जी को स्‍वामी कृष्‍णम नामक महान तपस्‍वी के बारे में पता चला। स्‍वामी कृष्‍णाम देश-दुनि‍या से दूर हि‍मालय पर्वतमाला में गंगोत्री ग्‍लेशि‍यर से 150 कोस आगे काण्‍डकी नाम की गुफा में वर्षों से तप कर रहे थे। सन् 1927 में मालवीय जी ने सनातन धर्म महासभा के प्रधानमंत्री गोस्‍वामी गणेशदास जी को स्‍वामी कृष्‍णाम के पास भेजकर मंदि‍र का शि‍लान्‍यास करने का नि‍वेदन कि‍या।

BHU Vishwanath Temple

हमेशा साधना में लीन रहने वाले तपस्‍वी कृष्‍णाम स्‍वामी को मनाने में गोस्‍वामी गणेशदास जी को भी चार साल लग गए। आखि‍रकार 11 मार्च सन् 1931 को स्‍वामी कृष्‍णाम के हाथों मंदि‍र का शि‍लान्‍यास हुआ। इसके बाद मंदि‍र का नि‍र्माण कार्य शुरू हुआ। दुर्भाग्‍य से मंदि‍र का नि‍र्माण मालवीय जी के जीवन काल में पूरा ना हो सका। मालवीय जी के नि‍धन से पूर्व उद्योगपति‍ जुगलकि‍शोर बि‍रला ने उन्‍हें भरोसा दि‍लाया कि‍ हर हाल में बीएचयू परि‍सर के भीतर भव्‍य मंदि‍र का निर्माण होगा और इसके लि‍ए धन की कभी कोई कमी नहीं आएगी। सन 1954 तक शि‍खर को छोड़कर मंदि‍र का नि‍र्माण कार्य पूरा हो गया।

17 फरवरी सन् 1958 को महाशि‍वरात्रि‍ के दि‍न मंदि‍र के गर्भगृह में नर्मदेश्‍वर बाणलिंग की प्रति‍ष्‍ठा हुई और भगवान वि‍श्‍वनाथ की स्‍थापना इस मंदि‍र में हो गयी। मंदि‍र के शि‍खर का कार्य वर्ष 1966 में पूरा हुआ। मंदि‍र के शि‍खर पर सफेद संगमरमर लगाया गया और उनके ऊपर एक स्‍वर्ण कलश की स्‍थापना हुई। इस स्‍वर्णकलश की ऊंचाई 10 फि‍ट है, तो वहीं मंदि‍र के शि‍खर की ऊंचाई 250 फि‍ट है। यह मंदि‍र भारत का सबसे ऊंचा शि‍वमंदि‍र है।

उन्होंने आगे बताया कि हर दिन यहां पर दर्शनार्थियों का दर्शन करने के लिए भीड़ लगी रहती है परंतु सावन में यह भीड़ काफी बढ़ जाती है लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर बाबा का दर्शन पूजन करते हैं।

Subscribe our channel

Previous Post

VDA की कार्रवाई के बाद होटल मालिक का बड़ा बयान, कहा – मुसलमान होने के कारण हो रही कार्रवाई

Next Post

गैंगस्टर मामले में Afzal Ansari को मिली सजा रद्द, हाईकोर्ट ने गाजीपुर कोर्ट के फैसले को पलटा

Next Post
Ghazipur Afzal Ansari

गैंगस्टर मामले में Afzal Ansari को मिली सजा रद्द, हाईकोर्ट ने गाजीपुर कोर्ट के फैसले को पलटा

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: भारत-जापान दोस्ती को नई पहचान, शिंजो आबे ‘मेमोरियल कॉरिडोर’ का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, अकी आबे हुईं भावुक
  • Varanasi: 52 लावारिस दिवंगतों के लिए काशी के पंचगंगा घाट में हुआ तीर्थ श्राद्ध, अमन कबीर ने निभाया अपनों का फर्ज
  • Varanasi: पितरों की शांति के लिए कोरिया से काशी पहुंचे यात्री, विधि-विधान से किया पूजन
  • भारत ने पुतिन और जेलेंस्की को भेजा 3 सूत्रीय पीस प्लान, Russia-Ukraine युद्ध खत्म कराने के लिए रखा प्रस्ताव
  • RBI ने बढ़ाया रेपो रेट: होम-कार लोन होंगे महंगे, 50 लाख के लोन पर इतनी बढ़ सकती है EMI
  • काशी में 500 बाइकर्स और 51 महिलाओं ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे
  • Varanasi: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर मां गंगा की आरती, सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष आयोजन
  • Varanasi: 55 दिनों से गंगा में नाव संचालन बंद, नाविक समाज के सामने रोजी-रोटी का संकट, संचालन शुरू कराने की उठाई मांग
  • 1400 किमी का सफर तय कर Kashi पहुंचे 500 सेवा संकल्प यात्री: पंकज चौधरी बोले- यात्रियों का पीएम के कर्मभूमि पर भव्य स्वागत
  • PM Modi के सेवा भाव के 25 साल पूरे, दिया ‘We Will Do It’ का नया संकल्प

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: भारत-जापान दोस्ती को नई पहचान, शिंजो आबे ‘मेमोरियल कॉरिडोर’ का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, अकी आबे हुईं भावुक
  • Varanasi: 52 लावारिस दिवंगतों के लिए काशी के पंचगंगा घाट में हुआ तीर्थ श्राद्ध, अमन कबीर ने निभाया अपनों का फर्ज
  • Varanasi: पितरों की शांति के लिए कोरिया से काशी पहुंचे यात्री, विधि-विधान से किया पूजन
  • भारत ने पुतिन और जेलेंस्की को भेजा 3 सूत्रीय पीस प्लान, Russia-Ukraine युद्ध खत्म कराने के लिए रखा प्रस्ताव
  • RBI ने बढ़ाया रेपो रेट: होम-कार लोन होंगे महंगे, 50 लाख के लोन पर इतनी बढ़ सकती है EMI
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव