Varanasi: दुर्गाकुंड स्थित बनकटी हनुमान मंदिर में नगर निगम की कथित लापरवाही के चलते नाले का गंदा और बदबूदार पानी मंदिर परिसर में भर जाने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। शिकायत के अनुसार बारिश के बाद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नाले का गंदा पानी मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच गया। इससे पूरे परिसर में गंदगी और दुर्गंध फैल गई है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंदिर के प्रधान पुजारी गिरीश कुमार मिश्रा ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि मंदिर परिसर में गंदा पानी भरने से धार्मिक स्थल की पवित्रता प्रभावित होने के साथ ही श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता की स्थिति बनी हुई है।
नालों की सफाई नहीं होने से बढ़ी समस्या
प्रधान पुजारी के मुताबिक क्षेत्र के नालों की नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था चरमरा जाती है। नालों का पानी ओवरफ्लो होकर मंदिर परिसर में पहुंच जाता है। इस बार स्थिति इतनी खराब हो गई कि गंदा पानी मंदिर (Varanasi) के गर्भगृह तक पहुंच गया। पानी के साथ गंदगी और दुर्गंध फैलने से पूजा-पाठ और दर्शन के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
मंदिर (Varanasi) के आसपास सड़क की स्थिति भी खराब बताई गई है। स्थानीय लोगों और मंदिर प्रबंधन का आरोप है कि सड़क निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। पक्की नाली नहीं होने के कारण बारिश का पानी और नाले का पानी आसपास जमा होकर मंदिर की ओर पहुंच रहा है।
बारिश के दिनों में जलभराव के कारण श्रद्धालुओं को गंदे पानी के बीच से होकर मंदिर तक पहुंचना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी होने की बात कही गई है।
तत्काल सफाई और सैनिटाइजेशन की मांग
मंदिर के प्रधान पुजारी गिरीश कुमार मिश्रा ने नगर आयुक्त से मंदिर परिसर (Varanasi) में तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने और सैनिटाइजेशन कराने की मांग की है। साथ ही नालों की समुचित सफाई कराने, जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने और क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कराने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल (Varanasi) पर गंदे पानी का प्रवेश केवल सफाई व्यवस्था की समस्या नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था और स्वास्थ्य से भी जुड़ा मामला है। ऐसे में नगर निगम को तत्काल मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
Varanasi: कार्रवाई नहीं हुई तो बढ़ सकती है परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। मंदिर परिसर में लगातार गंदा पानी जमा रहने से संक्रमण और दुर्गंध की समस्या भी बढ़ने की आशंका है।
यह भी पढ़ें:- काशी का अनोखा सारंगनाथ मंदिर: जहां एक साथ विराजते हैं भगवान शिव और सारंग ऋषि
मंदिर प्रबंधन ने नगर निगम (Varanasi) से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद नगर निगम की ओर से मौके पर कब सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाती है।
