• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Saturday, October 3, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

बिगड़े मौसम के सख्त तेवर ने अन्नदाताओं को कहीं का नहीं रखा, अफसोस

by Abhishek Seth
March 20, 2023
in वाराणसी
0
बिगड़े मौसम के सख्त तेवर ने अन्नदाताओं को कहीं का नहीं रखा, अफसोस
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • बीते रविवार की रात तेज आंधी-तूफान और बारिश ने किसानों के उड़ाए होश
  • खेतों में भर गया पानी, लोट गईं हैं गेहूं की फसलें, टूट गयी कृषकों की कमर
  • प्रभावित किसानों ने कहा : अब तो सरकार से ही है आर्थिक मदद की उम्मीद

सुरोजीत चटर्जी

वाराणसी। बीते शनिवार को आए आंधी-पानी से अन्नदाता परेशान ही थे कि ठीक दूसरे दिन रविवार की रात दोबारा और अपेक्षाकृत अधिक तेजी से आए तूफान और झमाझम बारिश ने किसानों की मानो कमर की तोड़कर रख दी है। मौसम के ऐसे सख्त तेवर ने अन्नदाताओं को जैसे कहीं का नहीं रखा। गेहूं की फसलें लोट गईं। आम के टिकोरे जमीन पर गिर गये। सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा। सरसों की फसलों पर असर पड़ा। खेतों में पानी भर जाने से सब्जियों की फसलों को भी चोट पहुंची। कहीं-कहीं छिटपुट ओले पड़े। बादलों की जोरदार गड़गड़ाहटों के साथ कृषकों की धड़कनें भी बढ़ती रहीं। बेमौसम इस बरसात पर वह इंद्र देव को कोसते रहे। प्रभावित किसान अब इस उम्मीद में हैं कि शासन से मुआवजे की पहल हो तो स्थिति संभले।

चांदमारी प्रतिनिधि के अनुसार रविवार रात करीब 9.30 के बाद हरहुआ ब्लॉक के तमाम गांव तूफान और जोरदार बारिश की जद में आ गये। उस वर्षा के साथ आसमान से बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़े गिरते देख किसानों को पसीना छूट गया। गनीमत रही कि यह ओलावृष्टि अधिक देर तक नहीं हुई लेकिन बरसात देत तक जारी रही। अन्नदाताओं ने जैसे-तैसे रात काटी और सुबह होते ही खेतों की ओर दौड़ पड़े। अपने-अपने खेतों में लोट चुकी फसलें देखकर किसी को साहूकार का कर्ज अदा करने की चिंता शुरु हुई तो कोई नाते-रिश्तेदार या दोस्त से मदद लेकर की गयी खेती की उधारी चुकाने की सोच में डूब गया।

इस तबाही का मंजर देखकर किसानों के होश उड़ गये। खेतों में पानी भर जाने से गेहूं री बालियां सड़ जाएंगी। सरसों की कटी फसल अंकुरित होने लगेगी। आयर के किसान कृष्ण कुमार मिश्र बोले- सब बरबाद हो गयल। उप्पर वाले के इहै मंजूर बा त का करल जाई। लखेंद्र पटेल ने बताया कि नेनुआ, करैला, मूली, पालक, अंकुरित हो रहा था, अधिक पानी पड़ने से वह सब गल जाएगा। पुआरी के पारस ने जानकारी दी कि टमाटर व पिछैती मटर नष्ट होना तय है। किसानों ने मांग की कि यह आपदा देखते हुए जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति करे ताकि हम दोबारा खेती कर सकें।

दानगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कृषक राजेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, सौरभ सिंह और गंगाधर मिश्र ने बताया कि हम पर दोहरी मार पड़ गयी है। एकओर जहां गेहूं की बची-खुची फसल लोट गयी वहीं, सरसों की फलियां फूटकर बिखर चुकी हैं। सब्जी की खेती करने वाले प्रमोद मौर्य, दया मौर्य ने बताया कि मेड़ों पर डाले गये बोड़ा, नेनुआ, कोहड़ा व लौकी के बीज प्रभावित हो जाएंगे।

चिरईगांव प्रतिनिधि के अनुसार सलारपुर के कैलाश, नेवादा के लल्लन, रैपुरा के रामअवतार, तोफापुर के चंद्रकांत, कमौली के नवीन सिंह, बभनपुरा के सागर, मुस्तफाबाद के राधेश्याम और मोकलपुर के सतीश आदि किसानों ने कहा कि सरकार पहल करे तो फसलों को हुई क्षति के उबरना संभव हो। सेवापुरी प्रतिनिधि के अनुसार पंपापुर, बहरा, बीरमपुर, कपसेठी, हित्तापुर, तारापुर सिंधोरा प्रतिनिधि के मुताबिक मरुई, हीरामणपुर से लेकर राजपुर तक एवं जंसा प्रतिनिधि के अनुसार बरेमा, नैपुरा, भटौली, हरिहरपुर, लहिया आदि गांवों में फसलों को क्षति पहुंची है।

पीड़ित किसानों को तत्काल दें मुआवजा : अजय राय

कांग्रेस के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने मांग की है कि सूबे में असमय हुई ओलावृष्टि और बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान पर सरकार किसानों को उचित मुआवजा दे। इसके लिए शासन स्तर से सर्वेक्षण कराया जाय। कारण, प्राकृति की मार किसानों की आर्थिक स्थिति को और भी बिगाड़ देगी। उसका सीधा असर कृषक के परिवार के पालन-पोषण पर पड़ेगा। शासन तत्काल फसल बीमा के तहत दे या या विशेष योजना के जरिये अन्नदाताओं के आर्थिक नुकसान की भरपायी करे।

कई जगह क्षति 41% तक, टोल फ्री नंबर बना शो पीस

काशी विद्यापीठ। स्थानीय ब्लॉक में रमसीपुर के राजनारायण, मिसिरपुर के मूलचंद पटेल, करसड़ा के दिनेश कश्यप के गेहूं के खेत लोट गये हैं। कुछ ऐसा ही हाल जफराबाद, ककरहिया, कोरौता, खुलासपुर आदि गांवों में भी है। एडीओ कृषि सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विकास खंड में गेंहू 19 से 21%, चना 9 से 17%, मटर 7 से 27%, सरसों 29 से 41% प्रतिशत एवं मसूर 9 से 21% तक प्रभावित हुआ है। दूसरी ओर, पीएम फसल बीमा योजना में इंश्योर्ड गजाधरपुर के रंजीत पटेल, ककरहिया के फूलराज, पहाड़ी के जय बहादुर पटेल आदि ने आरोप लगाया कि उपलब्ध टोल फ्री नंबर पर फोन रिसीव नहीं किया जा रहा है।

नुकसान का करा रहे आंकलन : संगम मौर्य

बिगड़े मौसम के चलते फसलों को हुए नुकसान के बारे में पूछे जाने पर जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने बताया कि क्षति के आंकलन के लिए राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल लगाये गये हैं। साथ ही कृषि विभाग के स्टाफ भी क्षेत्रों में जा रहे हैं। वहीं, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि तेज आंधी-पानी के कारण औद्यानिक फसलें भी प्रभावित हुयी हैं। इसकी रिपोर्ट क्षेत्रों से मंगवा रहे हैं। हालांकि शासन स्तर से औद्यानिक फसलों को हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए अभी कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।

आंधी-पानी से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन करने कृषि विभाग की टीम हरहुआ ब्लॉक के विभिन्न गांवों में पहुंची

टोल फ्री फोन नंबर पर करें शिकायत

चांदमारी। कृषि विभाग ने चक्रवाती तूफान से जनपद में फसलों की हुई तबाही का आंकलन सोमवार को आरंभ किया। महकमे के प्राविधिक सहायक केके मौर्य ने हरहुआ विकास खंड के आयर, महदेवपुर, सेमरी, भपापुर तथा कुरौली आदि गांवों में खेतों का निरीक्षण किया। साथ ही किसानों से संबंधित जानकारी ली। श्री मौर्य ने उन्हें बताया कि जिन किसानों ने फसल बीमा योजना के अंतर्गत इंश्योरेंस कराया है वह सभी टोल फ्री नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। किसान क्रेडिट कार्डधारक कृषक हर हाल में टोल फ्री फोन नंबर पर संबंधित जानकारी दें। इसका फोन नंबर 18002660700 तथा 18008896868 है। मुआयने के दौरान उन्होंने सेमरी के मौजी सिंह, महदेपुर के राधेश्याम सिंह, सुभाष सिंह एवं उदयभान सिंह, कुरौली के विंध्यवासिनी चौबे, दुर्गा चौबे और आयर के राजेश यादव तथा रामदुलार आदि किसानों से मिलकर मार्ग-दर्शन दिया।

एसडीएम-तहसीलदार कराएं सर्वेक्षण : एस. राजलिंगम

वाराणसी। डीएम एस. राजलिंगम ने जनपद में वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुए फसलों को हुए नुकसान का आंकलन करने की जिम्मेदारी सभी एसडीएम व तहसीलदारों को सौंपी है। उन्होंने बताया है कि फसल क्षति राज्य आपदा मोचक निधि में निहित प्रावधानों के तहत क्षति का आंकलन कर नियमानुसार संबंधित किसानों को सहायता देंगे। इसके अलावा जिन कृषकों ने फसल बीमा कराया है, वह बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18002660700 एवं 18008896868 अथवा संबंधित तहसील कार्यालय में संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं। किसानों अपनी कृषकों के नुकसान की सूचना उपलब्ध कराये गये फोन नंबर पर दे सकते हैं—-

– एडीएम वित्त एवं राजस्व 9454417650, एसडीएम सदर 9454417040, एसडीएम राजातालाब 9454417037, एसडीएम पिंडरा 9454417039, तहसीलदार सदर 9454417042, तहसीलदार राजातालाब 9454417044, तहसीलदार पिंडरा 9454417043, जिला कृषि अधिकारी 7800205570, आपदा विशेषज्ञ 9140037137

Previous Post

नवरात्रि में पूर्वांचल समेत बिहार के किसानों को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात

Next Post

बारिश के चलते हुए जलजमाव से लोगों की बढ़ी दुश्वारियां

Next Post
बारिश के चलते हुए जलजमाव से लोगों की बढ़ी दुश्वारियां

बारिश के चलते हुए जलजमाव से लोगों की बढ़ी दुश्वारियां

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • MDR शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई डे’, प्रतिष्ठानों पर लगाए पोस्टर, ऑनलाइन भुगतान से बनाई दूरी
  • Varanasi: अनिश्चितकालीन धरने के 10वें दिन प्रतीकात्मक शव बनकर छात्रों ने जताया आक्रोश, चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग पर अड़ा ABVP
  • अब बुजुर्गों की नहीं, युवाओं की पसंद बनी खादी! Gandhi Jayanti पर खास ऑफर, डेनिम-जैकेट से हर्बल प्रोडक्ट्स तक रेंज उपलब्ध
  • Varanasi: पिता-पुत्र के विवाद में चली गोली, लाइसेंसी रिवॉल्वर को लेकर हुई छीना-झपटी, बेटा घायल
  • फ्लैट बुकिंग के नाम पर BHU की दो महिला प्रोफेसरों से 30 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर समेत चार के खिलाफ मुकदमा
  • New Delhi: जंतर-मंतर बना छावनी, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन; 500 से ज्यादा हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद
  • Varanasi: 161 टन का ‘महाबॉयलर’ पहुंचा चौबेपुर, देखने उमड़ी भीड़, रीलबाजों ने बनाया सोशल मीडिया स्टार
  • BHU में छात्राओं का आक्रोश मार्च: महिला सुरक्षा, भेदभाव और पितृसत्ता के मुद्दे पर उठाई आवाज
  • Varanasi: 97 साल बाद भी कैथी में जीवित हैं गांधी के पदचिह्न, गंगा-गोमती संगम तक निकली पदयात्रा
  • Varanasi: 200 टन का बॉयलर लेकर पहुंचा 308 पहियों वाला ट्रेलर, स्वर्वेद महामंदिर के सामने फुट ओवरब्रिज काटना पड़ा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • MDR शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई डे’, प्रतिष्ठानों पर लगाए पोस्टर, ऑनलाइन भुगतान से बनाई दूरी
  • Varanasi: अनिश्चितकालीन धरने के 10वें दिन प्रतीकात्मक शव बनकर छात्रों ने जताया आक्रोश, चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग पर अड़ा ABVP
  • अब बुजुर्गों की नहीं, युवाओं की पसंद बनी खादी! Gandhi Jayanti पर खास ऑफर, डेनिम-जैकेट से हर्बल प्रोडक्ट्स तक रेंज उपलब्ध
  • Varanasi: पिता-पुत्र के विवाद में चली गोली, लाइसेंसी रिवॉल्वर को लेकर हुई छीना-झपटी, बेटा घायल
  • फ्लैट बुकिंग के नाम पर BHU की दो महिला प्रोफेसरों से 30 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर समेत चार के खिलाफ मुकदमा
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव