Bhadohi: समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को नगर के चौरी रोड स्थित सफीक लॉन में पीडीए जनपंचायत एवं स्वजनों से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जौनपुर सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने पीडीए को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर जनपंचायत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वोट ऐसी तलवार है, जिसका सही इस्तेमाल करेंगे तो दुश्मन का गला कटेगा और गलत इस्तेमाल करेंगे तो अपना गला कटेगा। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि कामयाब होने के लिए एक आंख खेत में और एक आंख विधानसभा में होनी चाहिए। कानून विधानसभा में बनता है और वहां आपकी भागीदारी होगी, तभी आपके पक्ष में कानून बनेगा।

समाजवादी पार्टी की होगी ऐतिहासिक जीत-सांसद
सांसद ने कहा कि पीडीए को मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। जनता के बीच पार्टी की नीतियों और संविधान की रक्षा के मुद्दे को लेकर संवाद (Bhadohi) स्थापित करना होगा। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसमर्थन से आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।

Bhadohi: सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का भव्य स्वागत
सपा के पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम में शामिल होने भदोही पहुंचे जौनपुर सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा का जौनपुर-भदोही सीमा सिधवन (Bhadohi) के पास कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व प्रमुख एवं पूर्व सपा जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव (एडवोकेट) के नेतृत्व में पूर्व विधायक मधुबाला पासी, संतोष यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुटता का संदेश दिया।
ये भी पढ़ें:- BHU में दिव्यांग विद्यार्थियों ने छात्रावास आवंटन में नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप

