Varanasi: चौबेपुर क्षेत्र के बभनपुरा के पास रिंग रोड फेज-3 के तहत गंगा नदी पर बन रहे बैलेंस्ड कैंटिलीवर ब्रिज के दोनों लेन पर इस महीने के अंत तक आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। दूसरे लेन को चालू करने के साथ ही पहले लेन पर बड़े वाहनों की आवाजाही को लेकर लगा प्रतिबंध भी हटा दिया जाएगा। इससे पुल के दोनों लेन पर छोटे-बड़े सभी वाहनों का आवागमन हो सकेगा।
पुल के दूसरे लेन पर निर्माण और जरूरी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसके चालू होने से वाराणसी और चंदौली के बीच आवागमन और सुगम होगा। साथ ही रिंग रोड (varanasi) से गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
Varanasi: वाहनों की प्रतिबंध हटने की तैयारी
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले पुल के पहले लेन पर बड़े वाहनों की आवाजाही सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक प्रतिबंधित कर दी गई थी। इसके चलते भारी वाहनों को निर्धारित समय में वैकल्पिक मार्गों (varanasi) का सहारा लेना पड़ रहा था। अब दूसरे लेन के चालू होने के साथ पहले लेन से भी यह प्रतिबंध हटने की तैयारी है।
दोनों लेन पर आवागमन शुरू होने से भारी वाहनों को वाराणसी शहर में प्रवेश किए बिना अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत होगी। इससे शहर की सड़कों (varanasi) पर वाहनों का दबाव कम होने और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- बांके बिहारी के दर्शन का बदलेगा समय, एक घंटे देर से जागेंगे ठाकुरजी
एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि इस महीने के अंत तक दूसरे लेन को चालू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही पहले लेन पर बड़े वाहनों (varanasi) के आवागमन पर लगी रोक भी हटा दी जाएगी।
