Varanasi: इस वक़्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ स्कॉर्पियो सवार एक युवती को जबरन खींचते हुए कार में बैठाते नजर आ रहे है। दरअसल, वाराणसी में शुक्रवार की देर शाम हेरिटेज अस्पताल के पास पेट्रोल पंप के बगल एक युवती को स्कॉर्पियो में जबरन बैठाने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि स्थानीय लोगों के विरोध और हमले की कोशिश भी की गई।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रोहनिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर उसमें सवार लोगों की जानकारी जुटाई। जांच में मामला (Varanasi) पारिवारिक निकला और युवती के अपहरण की पुष्टि नहीं हुई, बल्कि एक बेहद चौंका देने वाला खुलासा हुआ।
घर से बिना बताए प्रयागराज चली गई थी युवती
एसीपी रोहनिया (Varanasi) ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि युवती घर से नाराज होकर बिना बताए प्रयागराज घूमने के लिए निकल गई थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसे वाराणसी में देख लिया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग चार पहिया वाहन से मौके पर पहुंचे। युवती हेरिटेज अस्पताल के पास मिली।
Varanasi:पिता को देखकर युवक मौके से भागा
पुलिस के अनुसार, युवती के पिता भी मौके पर पहुंचे। पिता को देखते ही युवती के साथ मौजूद एक युवक चार पहिया वाहन से वहां से फरार हो गया। इसके बाद पिता अपनी बेटी को घर ले जाने लगे। बताया गया कि युवती घर जाने के लिए तैयार नहीं थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना (Varanasi) का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पिता बोले- पढ़ने जाने की बात कहकर निकली थी
चंदौली के बबुरी निवासी युवती के पिता संतोष ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी वैष्णवी शर्मा घर से पढ़ने जाने की बात कहकर एक युवक के साथ घूमने चली गई थी। जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान युवती हेरिटेज अस्पताल के पास मिली। पिता के मुताबिक, बेटी घर लौटने के लिए तैयार नहीं थी, जिसके बाद उसे पकड़कर घर ले जाया गया।
ये भी पढ़ें:- महिला से छिनैती करने वाला हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार, दो साथी फरार
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद युवती के अपहरण के दावे किए जा रहे थे। हालांकि, पुलिस की जांच में अपहरण की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस (Varanasi) ने वीडियो में दिखाई दे रही स्कॉर्पियो और उसमें मौजूद लोगों के संबंध में पड़ताल की। परिजनों के अनुसार, मौके पर कोई युवक नहीं मिला। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद इसे पारिवारिक मामला बताया है।

