Mau: हलधरपुर थाना पुलिस ने महिला से छिनैती के मामले में वांछित एक शातिर अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी रतनपुरा (Mau) में भर्ती कराया गया। आरोपी के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों की ओर भाग निकले। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर को हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा-जमीनसहरुल्ला मार्ग पर एक महिला से छिनैती की घटना हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 11/12 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जमीन बेरुकी की ओर घेराबंदी की।
Mau: तमंचा, कारतूस, कान की बाली व बाइक बरामद
पुलिस का कहना है कि घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसमें थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम (Mau) ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मंयक उर्फ प्रिंस यादव के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, एक 9 एमएम खोखा कारतूस, की-पैड मोबाइल, पीली धातु की कान की बाली तथा घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन बाइक बरामद हुई।
ये भी पढ़ें:- एक ही दिन मनाया जाएगा हरतालिका तीज और गणेश उत्सव, बाजारों में बढ़ी रौनक
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंयक उर्फ प्रिंस यादव (23) पुत्र ओमप्रकाश यादव, निवासी टेघुनिया गोविंदपुर, थाना घोसी के रूप में हुई है। पुलिस (Mau) के मुताबिक वह थाना घोसी का हिस्ट्रीशीटर और शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ दोहरीघाट, मधुबन और सरायलखंसी थानों में चोरी, हथियार, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

