Varanasi: शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। जैतपुरा थाना क्षेत्र के कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मांझे में उलझने से बाइक सवार के गले में गंभीर चोट आई। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची जैतपुरा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सुनील कुमार नागपुरी, पुत्र कृष्ण दास नागपुरी, निवासी चौखंभा, थाना चौक, वाराणसी (Varanasi) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
गले में मांझा उलझने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार नागपुरी बाइक से कज्जाकपुरा (Varanasi) फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर फैला मांझा उनके गले में उलझ गया। मांझे की चपेट में आने से उनके गले में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जैतपुरा पुलिस (Varanasi) तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रतिबंधित मांझे पर रोक के बावजूद हो रहे हादसे
इस घटना ने एक बार फिर शहर में जानलेवा मांझे के इस्तेमाल और उसकी बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत को उजागर किया है। पतंगबाजी में इस्तेमाल होने वाला धारदार मांझा (Varanasi) सड़क पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन जाता है। कई बार सड़क पर लटकता या फैला मांझा वाहन चालकों के गले और शरीर के अन्य हिस्सों में उलझकर गंभीर चोट का कारण बनता है।
स्थानीय लोगों (Varanasi) का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ सख्ती जरूरी है। साथ ही, प्रमुख मार्गों और फ्लाईओवरों पर निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ये भी पढ़े:- मो घाट पर एयर शो की तैयारियां तेज,
कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद जानलेवा मांझे को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एक छोटी-सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। ऐसे में प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जनजागरूकता बेहद जरूरी है।

