Mau: मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कोपागंज की कक्षा 10 की छात्रा अंशिका को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनने का अवसर मिला। जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठकर अंशिका ने न केवल जनसुनवाई की, बल्कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
Mau: अधिकारियों को दिए कार्रवाई करने के निर्देश
शारदीय नवरात्र के अवसर पर बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई। एक दिन की जिलाधिकारी (Mau) बनीं अंशिका ने जनसुनवाई के दौरान लोगों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और नियमानुसार उनके समाधान के लिए अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इससे पहले जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने अंशिका को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी (Mau) ने उन्हें आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया।
ये भी पढ़ें:- UPI पर MDR चार्ज की 15 अक्टूबर वाली डेडलाइन टली
अंशिका ने पूरे आत्मविश्वास और संवेदनशीलता के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके उचित निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को यह संदेश देना है कि अवसर (Mau) मिलने पर वे भी नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए समाज और प्रशासन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। मिशन शक्ति के तहत आयोजित इस गतिविधि से बालिकाओं में प्रशासनिक व्यवस्था को समझने, निर्णय लेने और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर मिला।
