Varanasi: तहसील में शुक्रवार को मतदान के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब समाजवादी पार्टी के स्नातक प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक समाज वादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा अपने समर्थकों के साथ एक-एक बूथ पर जाकर मतदाताओं से मिल रहे थे और हाथ मिला रहे थे।
इसी को लेकर (Varanasi) भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। भाजपा का आरोप है कि आशुतोष सिन्हा बूथ के अंदर प्रचार कर रहे थे, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। इसको लेकर भाजपा के नेताओं ने पुलिस से शिकायत की और परिसर में ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Varanasi: पुलिस ने मामला सुलझाया
इस दौरान सूचना पर पहुंची (Varanasi) पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और शांति व्यवस्था कायम की। इस पूरे मामले पर सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा का कहना है कि एक प्रत्याशी होने के नाते उन्हें बूथों का दौरा करने का अधिकार है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता बेवजह विवाद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- आग में जलकर 40 लाख का माल राख, कर्ज लेकर भरा था माल
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है, हालांकि काफी देर तक गहमागहमी और तनाव का माहौल बना रहा। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। वहीं, कड़ी सुरक्षा के बीच (Varanasi) बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

