भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय कैबिनेट ने अग्निवीरों के सेवा कार्यकाल को 2 साल बढ़ाने के प्रस्ताव के साथ साथ अब उनके वेतन को भी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने मंगलवार,को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले की जानकारी दी हैं। (CDS) राजा सुब्रमणि ने बताया कि अग्निपथ योजना 14 जून 2022 को शुरू हुई थी और पहले बैच के अग्निवीरों का 4 साल का कार्यकाल 21 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है। लेकिन अब इस बदलाव के तहत अग्निवीरों को चार साल के निर्धारित कार्यकाल के बजाय कुल छह साल तक सेवा देने का अवसर मीलने जा रहा हैं।

जानिए क्या है CDS का नया फैसला?
- 25% को नियमित सेवा: पहले से तय नियम के मुताबिक 25% अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा।
- 75% को 2 साल का विस्तार: वहीं बाकी बचे 75% अग्निवीरों को, जिन्हें मध्य नवंबर से सेवा से मुक्त किया जाना था, अब 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें बढ़ा हुआ वेतन और विस्तारित सेवा निधि भी मिलेगी।
- फिर बनेगा नियमित भर्ती का रास्ता: 2 साल की अवधि के बाद जो अग्निवीर इच्छुक होंगे और चयन मापदंडों पर खरे उतरेंगे, सिर्फ उन्हें ही नियमित सशस्त्र बलों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
इस दौरान CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया कि फील्ड कमांडरों से अग्निवीरों के प्रदर्शन को लेकर बहुत पॉजिटिव फीडबैक मिला है। बात चाहे चार सालों में उनकी फिजिकल फिटनेस की या फिर उनके हौसलों और अनुशासन की या सभी उच्च का रहा है। वहीं 30% अग्निवीर परिचालन क्षेत्रों में भी तैनात हैं।

ये भी पढ़े:- ‘ऑनलाइन खरीदारी बंद करो, फुटकर दुकानदारों को भी जीने दो’
गौरतलब है कि पहले बैच में कुल 24,400 अग्निवीर भर्ती हुए थे, जिनमें थल सेना के करीब 19,000,वहीं वायु सेना के 2,850 और नौसेना के 2,550 अग्निवीर शामिल हैं। जिनमे से करीब 18,300 अग्निवीरों का कार्यकाल दिसंबर तक पूरा होना था। जिन्हें अब 2 साल और कार्यकाल करने का औसर प्राप्त होगा।

