Sonbhadra: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार में गुप्त केबिन बनाकर गांजे की तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 60 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।

तस्करी में प्रयुक्त सुजुकी सियाज कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस मामले को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता (Sonbhadra) में अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने गिरफ्तार आरोपियों को मीडिया के सामने पेश कर कार्रवाई की जानकारी दी।
जानिए पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात करीब 8:45 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि गांजे की खेप लेकर एक कार ग्राम लोढ़ी स्थित टीवीएस गोदाम (Sonbhadra) के पास पहुंचने वाली है। सूचना पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की टीम ने घेराबंदी कर सुजुकी सियाज कार को रोक लिया।

तलाशी के दौरान कार में बनाए गए गुप्त केबिन से तीन प्लास्टिक के कट्टों में रखे 43 पैकेट गांजा बरामद हुए। तौल कराने पर कुल वजन 60 किलो 500 ग्राम निकला।
Sonbhadra: आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के लैसना गांव निवासी सत्यम यादव (21) और अल्लागंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मनान निवासी सीबू अली (24) के रूप में हुई है। पुलिस (Sonbhadra) के अनुसार, आरोपी कार में विशेष रूप से गुप्त केबिन तैयार कर उसमें गांजा छिपाते थे, ताकि चेकिंग के दौरान आसानी से पकड़ में न आएं और तस्करी को अंजाम दे सकें।
ये भी पढ़ें:- वाराणसी में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप, पुलिस अलर्ट
इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त सुजुकी सियाज कार को भी धारा 60 एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस (Sonbhadra) ने कब्जे में लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

