इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने दोपहर करीब एक बजे हुआ हादसा, कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त; एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे बस और कार सवार
Varanasi: रामनगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार बस और अर्टिगा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दिल्ली नंबर की अर्टिगा कार एक तरफ से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। बाद में बस और कार पक्ष के लोग एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए रामनगर थाने पहुंचे।
Varanasi: पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रही थी अर्टिगा
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अर्टिगा कार नम्बर DL 8 CBJ 5490 पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रही थी। कार चालक के मुताबिक, वह पेट्रोल पंप के पास दाईं ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान यूपी 65 सीटी 3958 नंबर की एक बस तेज रफ्तार में आई और अनियंत्रित होकर उसकी कार से टकरा गई। (Varanasi) टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़े:- तुलसी घाट पर आज कालिया नाग का मानमर्दन करेंगे कान्हा
हादसे के बाद मौके पर दोनों पक्षों के लोग जुट गए। बस और कार पक्ष (Varanasi) के बीच दुर्घटना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। कार चालक ने बस की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह बताया, जबकि दूसरे (Varanasi) पक्ष की ओर से भी अपनी बात रखी गई। इसके बाद दोनों पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कह रहे हैं।

