Varanasi: धर्म और आस्था की नगरी काशी के गंगा घाटों पर इन दिनों वेदियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। घाटों पर वेदियां बनाने और जगह घेरने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। घाटों की फर्श पर चूना और रंगों से सीमांकन कर पुलिस लाइन, UPP, आयकर विभाग, वीडीए और जीएसटी जैसे विभागों के नाम लिखे जा रहे हैं। कई स्थानों पर व्यक्तियों के नाम भी लिखकर जगह पर अपना दावा जताया जा रहा है।
घाटों पर जगह-जगह लाल और गुलाबी रंग से चौहद्दी बनाकर वेदियों के लिए स्थान आरक्षित करने की कोशिश की जा रही है। तस्वीरों में (Varanasi) घाट की फर्श पर अलग-अलग विभागों और व्यक्तियों के नाम लिखे हुए दिखाई दे रहे हैं। कहीं पुलिस लाइन और UPP तो कहीं आयकर विभाग और वीडीए के नाम लिखकर जगह घेरने के निशान बनाए गए हैं।

Varanasi: किसने दिया अधिकार ?
इस तरह (Varanasi) सार्वजनिक घाटों पर मनमाने ढंग से सीमांकन किए जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर गंगा घाटों की सार्वजनिक जमीन पर विभागों और व्यक्तियों के नाम लिखकर जगह आरक्षित करने का अधिकार किसने दिया? क्या इसके लिए संबंधित विभागों या प्रशासन से अनुमति ली गई है?

व्रती परिवारों के युवाओं ने गुरुवार रात से ही वेदियों के आसपास पहरा देना शुरू कर दिया है। (Varanasi) तय स्थानों को डंडियां और रस्सियां लगाकर घेरा जा रहा है, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति वहां कब्जा न कर सके।
ये भी पढ़े:- रामनगर में तेज रफ्तार बस ने अर्टिगा कार में मारी टक्कर
(Varanasi) घाटों पर वेदियों के नाम पर इस तरह जगह घेरने की होड़ से विवाद की आशंका बढ़ गई है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग सार्वजनिक गंगा घाटों की व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
