• About Us
  • EPaper
  • Privacy Policy
    • Privacy Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Sunday, November 15, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: गंजारी स्टेडियम में नवंबर के अंतिम सप्ताह से गूंजेगी चौकों-छक्कों की आवाज, पहला मुकाबला कराने की तैयारी पूरी

by Jansandesh Times
November 15, 2026
in वाराणसी
1
varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कूच बिहार ट्रॉफी के दो घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ से भिड़ेगी यूपी की टीम; बीसीसीआई की पिच और ग्राउंड कमेटी की हरी झंडी का इंतजार

Varanasi: पूर्वांचल के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राजातालाब क्षेत्र के गंजारी में बनकर तैयार हो रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार क्रिकेट मुकाबले आयोजित कराने की तैयारी तेज हो गई है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में इस मैदान पर चौकों और छक्कों की गूंज सुनाई दे सकती है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने कूच बिहार ट्रॉफी के तहत उत्तर प्रदेश की टीम के घरेलू मुकाबलों के आयोजन स्थलों की रूपरेखा लगभग तय कर ली है। इसके तहत प्रदेश के तीन घरेलू मुकाबलों में से एक मैच लखनऊ और दो मैच वाराणसी के गंजारी स्टेडियम में कराने की योजना है। हालांकि, इन मुकाबलों के आयोजन पर अंतिम मुहर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पिच और ग्राउंड कमेटी की स्वीकृति के बाद ही लगेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश की टीम 26 नवंबर से लखनऊ में गुजरात के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इसके बाद टीम अपने अगले दो घरेलू मैचों में वाराणसी (Varanasi) के नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी। यहां उत्तर प्रदेश की भिड़ंत पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ की टीमों से प्रस्तावित है। यदि बीसीसीआई की पिच और ग्राउंड कमेटी से अनुमति मिल जाती है तो गंजारी स्टेडियम में पहली बार किसी आधिकारिक क्रिकेट मुकाबले का आयोजन होगा। इससे न केवल वाराणसी (Varanasi) बल्कि पूरे पूर्वांचल के क्रिकेट प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाले मैदान पर घरेलू क्रिकेट देखने का अवसर मिलेगा।

450 करोड़ की लागत से तैयार हुआ भव्य स्टेडियम

राजातालाब क्षेत्र के गंजारी (Varanasi) में लगभग 30 एकड़ भूमि पर करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। स्टेडियम में फिलहाल 30 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। भविष्य में आवश्यकता के अनुसार इसकी क्षमता बढ़ाकर 40 हजार तक की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2023 को इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखी थी। निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। हालांकि, अभी स्टेडियम का औपचारिक लोकार्पण होना बाकी है, लेकिन घरेलू क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी की तैयारी शुरू हो गई है।

काशी की संस्कृति और धार्मिक पहचान से जुड़ी वास्तुकला

गंजारी स्टेडियम (Varanasi) को आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर तैयार किया गया है। इसकी वास्तुकला में भगवान शिव और गंगा घाटों की झलक दिखाई देती है। स्टेडियम का उत्तरी पवेलियन डमरू की आकृति में बनाया गया है। इसमें मीडिया और प्रसारण केंद्र भी स्थापित किया गया है। वहीं, मैदान में लगाए गए चार फ्लडलाइट टावर भगवान शिव के त्रिशूल के आकार के हैं। इनकी ऊंचाई करीब 65 मीटर है। स्टेडियम की छत को चंद्राकार स्वरूप दिया गया है, जबकि दर्शक दीर्घा को गंगा घाटों की सीढ़ियों की तर्ज पर विकसित किया गया है। बाहरी हिस्से में बेलपत्र की आकृति वाली धातु की सजावट भी की गई है। इस तरह स्टेडियम की बनावट में आधुनिकता के साथ काशी की परंपरा और धार्मिक आस्था का समावेश किया गया है।

नौ पिचों पर तैयार होगा क्रिकेट का रोमांच

स्टेडियम (Varanasi) के मुख्य मैदान में कुल नौ क्रिकेट पिचें बनाई गई हैं। इनमें चार पिच लाल मिट्टी, तीन काली मिट्टी और दो मिश्रित मिट्टी से तैयार की गई हैं। लाल मिट्टी महाराष्ट्र और काली मिट्टी ओडिशा से मंगाई गई है। अलग-अलग प्रकार की मिट्टी से पिच तैयार करने का उद्देश्य विभिन्न परिस्थितियों के अनुरूप क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन करना है। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए मुख्य मैदान से अलग अभ्यास मैदान और नेट पिचों की भी व्यवस्था की गई है। इससे खिलाड़ियों को मैच से पहले अभ्यास करने और अपनी तकनीक को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा।

Varanasi: बारिश के बाद जल्द तैयार हो सकेगा मैदान

मैदान में आधुनिक जल निकासी व्यवस्था विकसित की गई है। इसका उद्देश्य बारिश के बाद मैदान में जमा पानी को कम समय में बाहर निकालना है, ताकि मुकाबलों में अनावश्यक देरी न हो। इसके साथ ही चारों फ्लडलाइट टावरों के माध्यम से दिन के अलावा रात में भी क्रिकेट मुकाबले आयोजित किए जा सकेंगे। पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होने से स्टेडियम में दिन-रात के मैच कराने की सुविधा उपलब्ध होगी।

मीडिया और प्रसारण के लिए आधुनिक व्यवस्था

स्टेडियम (Varanasi) के उत्तरी पवेलियन में डमरू के आकार का मीडिया एवं प्रसारण केंद्र बनाया गया है। इसके सामने के हिस्से में पैनलिंग का काम चल रहा है। प्रसारण केंद्र में करीब दो हजार वर्गफीट का ब्रॉडकास्ट कक्ष तैयार किया गया है। उपग्रह प्रसारण की व्यवस्था के लिए 20×20 फीट और 12×12 फीट आकार के अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं। इसके अलावा मीडिया कर्मियों और अन्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कैंटीन और शौचालय की सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।

पूर्वांचल के क्रिकेट प्रेमियों को मिलेगा बड़ा मंच

गंजारी स्टेडियम (Varanasi) में घरेलू क्रिकेट मुकाबलों के आयोजन की तैयारी को पूर्वांचल के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अब तक बड़े क्रिकेट मुकाबलों को देखने के लिए खेल प्रेमियों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन इस स्टेडियम के शुरू होने से वाराणसी राष्ट्रीय क्रिकेट के आयोजन मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना सकेगा। यहां घरेलू मुकाबलों के बाद भविष्य में बड़े स्तर के क्रिकेट आयोजनों की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मैदान, अभ्यास सुविधाएं और बड़े मुकाबलों का अनुभव मिलेगा।

ये भी पढ़े:- Varanasi के नये नगर आयुक्त शाश्रूत त्रिपुरारी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन

नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित कूच बिहार ट्रॉफी के मुकाबले इस दिशा में पहला कदम साबित हो सकते हैं। फिलहाल सभी की निगाहें बीसीसीआई की पिच और ग्राउंड कमेटी की मंजूरी पर टिकी हैं।

Previous Post

Varanasi के नये नगर आयुक्त शाश्रूत त्रिपुरारी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विश्वनाथ जी व बाबा काल भैरव का किया दर्शन पूजन

Next Post

Varanasi: छठ पूजा को लेकर नवनियुक्त नगर आयुक्त ने संभाली व्यवस्था की कमान, दूसरे दिन अस्सी घाट का किया निरीक्षण

Next Post
varanasi

Varanasi: छठ पूजा को लेकर नवनियुक्त नगर आयुक्त ने संभाली व्यवस्था की कमान, दूसरे दिन अस्सी घाट का किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Sonbhadra: सोन नदी के तट पर आस्था का महासागर, जगमगाया चोपन छठ घाट, सुरक्षा का रहेगा अभेद्य पहरा
  • Varanasi: छठ पूजा को लेकर नवनियुक्त नगर आयुक्त ने संभाली व्यवस्था की कमान, दूसरे दिन अस्सी घाट का किया निरीक्षण
  • Varanasi: गंजारी स्टेडियम में नवंबर के अंतिम सप्ताह से गूंजेगी चौकों-छक्कों की आवाज, पहला मुकाबला कराने की तैयारी पूरी
  • Varanasi के नये नगर आयुक्त शाश्रूत त्रिपुरारी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विश्वनाथ जी व बाबा काल भैरव का किया दर्शन पूजन
  • Varanasi: छठ पूजा को लेकर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, जीआरपी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
  • Varanasi: छठ पर्व पर बिहार में शराब की तस्करी की कोशिश नाकाम, 485 देशी शराब के पैकेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • Varanasi:  छठ पूजा पर गंगा घाटों पर नगर निगम ने बनाए सेल्फी प्वाइंट, पीएम मोदी-सीएम योगी और महापौर के चित्रों के साथ दी शुभकामनाएं
  • Varanasi: छठ महापर्व, गंगा महोत्सव और देव दीपावली के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने घाटों का किया निरीक्षण
  • Varanasi: सीर गोवर्धनपुर में कूड़े के ढेर पर मंडरा रहा गौवंश का खतरा, प्लास्टिक खाकर बीमार हो रहीं गायें
  • Varanasi: ऑनलाइन लूडो सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार,8.14 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Sonbhadra: सोन नदी के तट पर आस्था का महासागर, जगमगाया चोपन छठ घाट, सुरक्षा का रहेगा अभेद्य पहरा
  • Varanasi: छठ पूजा को लेकर नवनियुक्त नगर आयुक्त ने संभाली व्यवस्था की कमान, दूसरे दिन अस्सी घाट का किया निरीक्षण
  • Varanasi: गंजारी स्टेडियम में नवंबर के अंतिम सप्ताह से गूंजेगी चौकों-छक्कों की आवाज, पहला मुकाबला कराने की तैयारी पूरी
  • Varanasi के नये नगर आयुक्त शाश्रूत त्रिपुरारी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विश्वनाथ जी व बाबा काल भैरव का किया दर्शन पूजन
  • Varanasi: छठ पूजा को लेकर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, जीआरपी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
  • Privacy Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव