Sonbhadra: अनपरा थाना क्षेत्र के कुलडोमरी ग्राम पंचायत अंतर्गत बिरनबहरा टोला में रविवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की डूबने से मौत हो गई। भूतहवा नाले के पास स्थित बंधी में नहाने के दौरान 22 वर्षीय बहनोई अनिल शर्मा के डूबने पर उसे बचाने के लिए 15 वर्षीय साला राजू और 19 वर्षीय साली उर्मिला भी पानी में कूद पड़े। इस दौरान तीनों गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बरामद किए। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में कोहराम मच गया।
तीन लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह राजू, उसकी बहन उर्मिला और बहनोई अनिल शर्मा नहाने के लिए भूतहवा नाले (Sonbhadra) के पास स्थित बंधी में गए थे। इसी दौरान अनिल के पानी में डूबने पर उसे बचाने के लिए राजू और उर्मिला भी पानी में उतर गए। गहराई अधिक होने के कारण तीनों पानी में डूब गए।हालांकि, घटना के समय वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने यह नहीं देखा कि सबसे पहले कौन पानी में डूबा था।
बताया गया कि काफी देर तक तीनों के घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में निकले। (Sonbhadra) घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ बंधी के पास जुट गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची अनपरा पुलिस ने स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया।
मृतकों की पहचान
काफी मशक्कत के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय राजू पुत्र रामप्रसाद, 19 वर्षीय उर्मिला पुत्री रामप्रसाद और 22 वर्षीय अनिल शर्मा के रूप में हुई। (Sonbhadra) अनपरा थानाध्यक्ष के मुताबिक, अनिल को डूबता देख राजू और उर्मिला उसे बचाने के लिए पानी में कूदे थे। इसके बाद तीनों की डूबने से मौत हो गई।
ये भी पढ़े:- सोन नदी के तट पर आस्था का महासागर, जगमगाया चोपन छठ घाट
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। (Sonbhadra) एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पूरे बिरनबहरा टोले में शोक की लहर दौड़ गई। हंसते-खेलते परिवार पर अचानक टूटे इस दुख के पहाड़ से हर कोई स्तब्ध है।

