Varanasi: भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में डोसा की दुकान पर दो युवतियों द्वारा जमकर हंगामा और तोड़फोड़ करने का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दुकानदार बाल मुकुंद पांडेय ने दोनों युवतियों पर दुकान में जबरन घुसकर सामान तोड़ने, कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ मारपीट करने तथा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमा में दुकानदार बाल मुकुंद पांडेय ने बताया कि 14 नवंबर की रात करीब 8 बजे वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान काले रंग की एक्टिवा स्कूटी से दो युवतियां वहां पहुंचीं। आरोप है कि दोनों (Varanasi) दुकान और आसपास के क्षेत्र का वीडियो बना रही थीं। इसके बाद अचानक दुकान में घुसकर डोसा बनाने वाला बर्नर फेंक दिया और वहां रखे अन्य सामानों को तोड़ने-फोड़ने लगीं।

कुछ समय के लिए मची अफरा तफरी
जो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है। सीसीटीवी में वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई। दुकान में बैठी महिलाएं दुकान से निकल भागने लगी। वहां एक महिला ने लड़की को रोकना चाहा तो उससे भी तीखी बहस होने लगी। जिसके बाद लोगों ने बीच बचाव किया।

Varanasi: दुकानदार का आरोप
दुकानदार (Varanasi) का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों युवतियों ने गाली-गलौज करते हुए सामान फेंककर हमला किया, जिससे दुकान के कर्मचारियों और वहां मौजूद कुछ ग्राहकों को चोटें आईं। इस दौरान दोनों ने दुकान के गल्ले में भी हाथ डालने का प्रयास किया।

वहीं दूसरी तरफ सीसीटीवी में रिकॉर्ड ऑडियो के अनुसार युवतियों का आरोप है कि उनके पिता को लोगों ने मिलकर मारा है, जिसको लेकर वो दुकान पर पहुंची थी। फिलहाल (Varanasi) पुलिस ने पूरी घटना को लेकर मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुड़ गई है। भेलूपुर इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद ने बताया कि इसके पहले भी दो पक्षों में विवाद हुआ था. जिस पर दुकानदार का 151 के तहत चालान कर दिया गया था.

ये भी पढ़े:- छठ पूजा के बाद नगर निगम ने संभाली घाटों की सफाई की कमान,
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार (Varanasi) ने बताया कि थाना भेलूपुर में एक सूचना प्राप्त हुई थी एक CCTV फुटेज वायरल हुआ था. इसको लेकर वादी द्वारा एक तहरीर प्राप्त हुई थी। जिसमें दुकान के समान फेंकने को लेकर तहरीर प्राप्त हुई थी जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है।

