• About Us
  • EPaper
  • Privacy Policy
    • Privacy Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Friday, November 20, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: सुसाइड नोट में शिक्षक और वार्डेन पर प्रताड़ना का आरोप, पिता बोले- बेटी स्कूल जाने से डरती थी

by Jansandesh Times
November 20, 2026
in वाराणसी
1
varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ज्ञानदीप एकेडमी की चौथी मंजिल से कूदकर 12 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला, पिता की तहरीर पर शिक्षक और वार्डेन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज

Varanasi: लंका थाना क्षेत्र के शिवप्रसाद गुप्त कॉलोनी स्थित ज्ञानदीप एकेडमी के हॉस्टल में 12 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। हॉस्टल के कमरे से मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने शिक्षक और वार्डेन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने शिक्षक शैलेंद्र कुमार यादव और वार्डेन प्रीति मिश्रा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार के गोपालगंज जिले के बैजलहां गोपालपुर निवासी स्नेहा मिश्रा (12) विद्यालय के हॉस्टल में रहकर कक्षा सात में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे उसने (Varanasi) हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने के बाद निजी सुरक्षाकर्मी की नजर छात्रा पर पड़ी। उसने तत्काल स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। छात्रा को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट में प्रताड़ना से परेशान होने की बात

पुलिस को (Varanasi) हॉस्टल के कमरे से मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने शिक्षक शैलेंद्र कुमार यादव और वार्डेन प्रीति मिश्रा पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। नोट में दोनों की कथित प्रताड़ना से परेशान होने, मानसिक उलझन और हॉस्टल में नहीं रह पाने की बात लिखी गई है। छात्रा ने अपने भाई और परिवार से कई बार हॉस्टल में नहीं रहने की इच्छा भी जताई थी, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई।

पिता बोले- स्कूल जाने की बात पर सहम जाती थी बेटी

छात्रा के पिता तारकेश्वर मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि स्नेहा ने करीब छह महीने पहले ही विद्यालय में दाखिला लिया था। वह (Varanasi) हॉस्टल की चौथी मंजिल पर तीन अन्य छात्राओं के साथ रहती थी। छठ पूजा के बाद मंगलवार को ही बिहार स्थित घर से हॉस्टल लौटी थी। घर पर बेटी सामान्य थी, लेकिन स्कूल जाने की बात कहने पर वह सहम जाती थी। मां से विद्यालय में प्रताड़ित किए जाने की शिकायत भी करती थी।

पिता जयपुर में रहकर काम करते हैं, जबकि मां बिहार में रहती हैं। स्नेहा का छोटा भाई भी विद्यालय की चितईपुर (Varanasi) शाखा में कक्षा छह में पढ़ता है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन (Varanasi)  पहुंचे। पिता ने शिक्षक और वार्डेन को बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मां ने स्कूल प्रबंधन पर सूचना नहीं देने का आरोप लगाया

छात्रा की मां के मुताबिक, 19 नवंबर की सुबह करीब छह बजे हॉस्टल की वार्डेन ने फोन कर बेटी की तबीयत खराब होने और ट्रॉमा सेंटर (Varanasi) में भर्ती होने की सूचना दी थी। जब वह अस्पताल पहुंचीं तो बेटी की मौत हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से बेटी की मौत की जानकारी नहीं दी गई। मां ने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर डीसीपी (Varanasi) काशी जोन गौरव बंशवाल, एडीसीपी काशी, एसीपी भेलूपुर और लंका थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हॉस्टल में छात्राओं से पूछताछ की और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। देर रात तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।

ये भी पढ़े:- अस्सी, तुलसी और गंगा महल घाट पर देवोत्थान एकादशी की धूम

डीसीपी (Varanasi) काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पिता की तहरीर पर शिक्षक और वार्डेन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और दोनों आरोपियों से पूछताछ होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन का पक्ष नहीं मिल सका है।

Previous Post

Varanasi: देव दिवाली पर काशी में लग्जरी क्रूज का किराया 25 हजार रुपये, 84 घाटों की रोशनी देखने के लिए सीटें सीमित

Next Post

Varanasi: गोबर के दो लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट, गौसेवा के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Next Post
varanasi

Varanasi: गोबर के दो लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट, गौसेवा के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: गोबर के दो लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट, गौसेवा के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार
  • Varanasi: सुसाइड नोट में शिक्षक और वार्डेन पर प्रताड़ना का आरोप, पिता बोले- बेटी स्कूल जाने से डरती थी
  • Varanasi: देव दिवाली पर काशी में लग्जरी क्रूज का किराया 25 हजार रुपये, 84 घाटों की रोशनी देखने के लिए सीटें सीमित
  • Varanasi: अस्सी, तुलसी और गंगा महल घाट पर देवोत्थान एकादशी की धूम, महिलाओं ने किया गंगा स्नान और तुलसी पूजन
  • Varanasi: ब्रेक फेल होने पर डिवाइडर पर चढ़ा हाईवा, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल
  • Varanasi: जूली गौंड से मिले सपा नेता, न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग भरोसा,बीएचयू सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट का आरोप
  • Varanasi: गंगा नदी में दो लाख शीतला मछली राजमीन का संचयन, मत्स्य संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
  • Varanasi: महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र अस्पताल में नियुक्त हुए डॉ. बाल कृष्ण मिश्रा
  • Varanasi: हॉस्टल की छत से गिरकर 12 वर्षीय छात्रा की मौत, बिहार से पढ़ने आई थी काशी
  • Mau: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, मोटरसाइकिल चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर बेचता था आरोपी, गिरफ्तार

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: गोबर के दो लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट, गौसेवा के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार
  • Varanasi: सुसाइड नोट में शिक्षक और वार्डेन पर प्रताड़ना का आरोप, पिता बोले- बेटी स्कूल जाने से डरती थी
  • Varanasi: देव दिवाली पर काशी में लग्जरी क्रूज का किराया 25 हजार रुपये, 84 घाटों की रोशनी देखने के लिए सीटें सीमित
  • Varanasi: अस्सी, तुलसी और गंगा महल घाट पर देवोत्थान एकादशी की धूम, महिलाओं ने किया गंगा स्नान और तुलसी पूजन
  • Varanasi: ब्रेक फेल होने पर डिवाइडर पर चढ़ा हाईवा, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल
  • Privacy Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव