Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित सिनेमा हॉल में सिनेमा क्लब के सदस्यों की सुविधा हेतु ऑनलाइन टिकट बुकिंग व्यवस्था प्रारंभ की गई है। यह पहल कर्मचारियों को आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने, समय की बचत करने तथा उनके लिए सहज, सुविधाजनक एवं स्वस्थ मनोरंजन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए सदस्य
पर HRMS ID व मोबाइल नंबर से लॉगिन कर OTP सत्यापन के पश्चात अपनी पसंद की सीट बुक कर सकते हैं। (Varanasi) सभी निर्धारित शो की बुकिंग प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होती है तथा शो शुरू होने के आधे घंटे बाद तक उपलब्ध रहती है।
Varanasi: बुकिंग संबंधी समस्याओं के समाधान की व्यवस्था काउंटर पर उपलब्ध
ऑनलाइन बुकिंग को सरल एवं सुगम बनाने के लिए (Varanasi) सदस्यों को जागरूक किया जा रहा है। जिन सदस्यों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग में कठिनाई हो रही है साथ ही जिनका नाम बुकिंग प्रणाली में दर्ज नहीं है, वे सिनेमा हॉल के टिकट काउंटर पर संपर्क कर सकते हैं। नाम दर्ज करने तथा बुकिंग संबंधी समस्याओं के समाधान की व्यवस्था काउंटर पर उपलब्ध है, ताकि शो शुरू होने से पूर्व सदस्यों को आवश्यक सहायता मिल सके।
ये भी पढ़े:- दिव्यांगता को मात देकर इंदल मौर्य ने हासिल की बड़ी सफलता
जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार (Varanasi) के अनुसार कर्मचारी हित में उपलब्ध कराई जा रही ऐसी सुविधाएं कार्य के साथ-साथ मनोरंजन, पारिवारिक सहभागिता एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने में सहायक हैं। साथ ही कर्मचारी क्लब के सदस्यों से अपील की गई है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं और बरेका में उपलब्ध स्वस्थ मनोरंजन के अवसरों से जुड़ें।
