Varanasi: धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में शुक्रवार को नमो घाट पर चार दिवसीय गंगा महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक त्रिभुवन राम, काशी क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष अशोक चौरसिया, मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
चार दिनों तक चलने वाले इस (Varanasi ) महोत्सव में देशभर से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के जरिए काशी की समृद्ध सांस्कृतिक और संगीत परंपरा को जीवंत किया। गंगा की लहरों के बीच शास्त्रीय संगीत, भजन और लोकगीतों की प्रस्तुतियां महोत्सव को खास बना रही थी। महोत्सव के पहले दिन भजन गायक राघव और प्राची ने ‘काशी भजन क्लबिंग एक संध्या सुरों और बीट्स के नाम’ कार्यक्रम के जरिए श्रोताओं को भक्ति और आधुनिक संगीत का अनूठा संगम सुनाया।

Varanasi: भक्तिमय माहौल में गूंज उठा नमो घाट
बैकस्टेज सिबलिंग्स के साथ कलाकारों ने पारंपरिक भजनों को आधुनिक कॉन्सर्ट, इलेक्ट्रॉनिक बीट्स और आकर्षक लाइटिंग के साथ प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के दौरान जैसे ही कलाकारों ने हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारे लगाए, पूरा नमो घाट (Varanasi ) भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। संगीत की धुन और भजनों की लय पर दर्शक भी खुद को रोक नहीं सके। बड़ी संख्या में मौजूद लोग कलाकारों के साथ गाते, नाचते और झूमते नजर आए। भक्ति और आधुनिक संगीत के इस अनूठे अंदाज ने पहले ही दिन गंगा महोत्सव में चार चांद लगा दिए।

ये भी पढ़े:- Varanasi: में बारात के नाम पर सड़क जाम और शोरगुल नहीं चलेगा
इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल, (Varanasi ) महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अमित राय, मधुकर चित्रांश, संतोष सोलापुरकर, शैलेंद्र मिश्रा, संजय सोनकर, रजत जायसवाल, आशुतोष सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

