Varanasi: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को कैंटोनमेंट प्राइमरी स्कूल स्थित मतदाता केंद्र पर प्रशासनिक एवं निर्वाचन अधिकारियों ने पहुंचकर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान चुनाव आयुक्त विवेक जोशी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एसीएम अवधेश कुमार, एईआरओ एवं तहसीलदार अमित कुमार सरोज तथा छावनी परिषद के सुपरवाइजर अजय कुशवाहा मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बूथ लेवल अधिकारियों (Varanasi) (बीएलओ) से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नाम एवं पते में संशोधन सहित अन्य प्रक्रियाओं की समीक्षा की। बीएलओ से अभियान के दौरान आने वाली समस्याओं और कार्य में हो रही परेशानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पात्र युवाओं एवं नए (Varanasi) मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
Varanasi: अधिकारियों ने बच्चों से किया संवाद
केंद्र पर मौजूद लोगों एवं बच्चों से भी अधिकारियों ने संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता (Varanasi) सूची में शामिल करने पर जोर दिया।

ये भी पढ़े:- चेत सिंह घाट पर देव दीपावली के लिए लेजर शो की तैयारी तेज
विशेष पुनरीक्षण (Varanasi) अभियान के तहत निर्धारित तिथियों पर बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति में मतदाता सूची से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने अभियान के प्रति नागरिकों को जागरूक करने और पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की।

