Varanasi: कार्तिक पूर्णिमा स्नान और विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली (24 नवंबर 2026) के पावन अवसर पर काशी के घाटों पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भीड़ तथा मुख्यमंत्री एवं अन्य वीआईपी महानुभावों के आगमन को देखते हुए कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। शहर को जाम से मुक्त रखने और सुगम यातायात के लिए 24 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे से डायवर्जन और प्रतिबंध प्रभावी हो जाएंगे।
अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) (Varanasi) की ओर से जारी इस योजना के तहत शहर के 10 प्रमुख मार्गों को पूरी तरह ‘नो-व्हीकल जोन’ (केवल पैदल संचालन) घोषित किया गया है और वाहनों के लिए 57 पार्किंग स्थल व 5 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।
- गंगा पुलों पर आवागमन की स्थिति
- राजघाट पुल: नमो घाट से पड़ाव के बीच इस पुल पर वाहनों के साथ-साथ पैदल आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- सामने घाट पुल: लंका से रामनगर के बीच स्थित इस पुल पर केवल दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों को ही जाने की अनुमति होगी।
- विश्वसुंदरी पुल (NH-19) व रिंग रोड पुल: चंदौली और (Varanasi) के मध्य इन दोनों पुलों पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।
- प्रमुख ‘नो-व्हीकल जोन’ (केवल पैदल क्षेत्र
- घाटों की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर किसी भी प्रकार के वाहन (दोपहिया या चार पहिया) नहीं चलेंगे:
- मैदागिन (Varanasi) से बुलानाला होते हुए गोदौलिया तक।
- थाना लक्सा से रामापुरा तक।
- लहुराबीर चौराहा से पिपलानी कटरा होते हुए मैदागिन तक और बेनिया तिराहे की तरफ।
- ब्रॉडवे तिराहा से सोनारपुरा होते हुए गोदौलिया तक।
- अग्रवाल तिराहा, बीओबी तिराहा (रविदास गेट) और पद्मश्री चौराहे से अस्सी घाट व रविदास घाट की तरफ।
- बहादुरपुर रोड (चंदौली) से पड़ाव होते हुए रामनगर चौराहा और टेंगरा मोड़ तक।
- पड़ाव से सूजाबाद होते हुए राजघाट पुल/नमो घाट की तरफ।
भारी वाहन व (Varanasi) रोडवेज/प्राइवेट बसें: दोपहर 1 बजे के बाद किसी भी बस या मालवाहक वाहन का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये सभी वाहन रिंग रोड और NH-19 से संचालित होंगे।
अस्थायी बस स्टेशन: काशी (Varanasi) डिपो और कैंट बस स्टेशन की बसें दोपहर 1 बजे से रिंग रोड स्थित संदहा और हरहुआ में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशनों से चलेंगी। जौनपुर, आजमगढ़ व गाजीपुर की बसें हरहुआ, बावनबीघा व संदहा अंडरपास तक आएंगी, जबकि प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र व चंदौली की बसें मोहनसराय (ठिकाना ढाबा) तक ही आ सकेंगी।
सिटी बस व ऑटो/ई-रिक्शा
यात्रियों की सुविधा के लिए संदहा से (Varanasi) हरहुआ, गिलट बाजार, कैंट होते हुए बीएचयू तक और जगतपुर से चांदपुर, कैंट होते हुए गोलगड्डा/लाटभैरव तक निर्धारित रूटों पर सिटी बसें व ई-रिक्शा चलेंगे।
प्रमुख डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था
नमो घाट क्षेत्र (Varanasi): केवल कलर-कोड पास युक्त वाहन ही हरहुआ, गिलट बाजार, पुलिस लाइन चौराहा या कैंट ओवरब्रिज होकर नमो घाट पार्किंग तक जा सकेंगे। बिना पास वाले वाहनों को चौकाघाट/लकड़ीमंडी की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। शहर के इस हिस्से के लिए मच्छोदरी, नेशनल इंटर कॉलेज, टाउनहाल, क्वीन्स कॉलेज और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पार्किंग बनाई गई है।दशाश्वमेध व गोदौलिया (Varanasi) क्षेत्र: रथयात्रा, गुरुबाग व मलदहिया की ओर से आने वाले वाहनों को कमच्छा की तरफ मोड़कर एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान, द्वारिकाधीश मंदिर, सीएचएस स्कूल, बेनियाबाग और मजदा पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।
अस्सी व लंका क्षेत्र: अखरी, चितईपुर व सुंदरपुर से आने वाले वाहन नरिया गेट से प्रवेश कर बीएचयू परिसर में पार्क होंगे। प्रयागराज व मिर्जापुर की ओर से आने वाले वाहन हरसेवानंद स्कूल मैदान, लौटूवीर पार्किंग और गढ़वा घाट पार्किंग में खड़े होंगे।रामनगर क्षेत्र: सामने घाट व मिर्जापुर की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को दुर्गा मंदिर मैदान, पंचवटी मैदान, लंका मैदान व रामबाग ग्राउंड में तथा दोपहिया वाहनों को पीएसी ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा।
आपातकालीन सेवाएं व हेल्पलाइन
एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं के लिए किसी भी स्थिति में प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा। किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति के लिए नमो घाट से कबीर चौरा व दीनदयाल अस्पताल, गोदौलिया (Varanasi) से बीएचयू और पड़ाव से रामनगर जिला अस्पताल तक तीन विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार किए गए हैं।
ये भी पढ़े:- देव दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, अस्सी से हरिश्चंद्र घाट तक नाव से गश्त
यातायात पुलिस (Varanasi) ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। किसी भी प्रकार की असुविधा या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम (+91 7839856994) या ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर (+91 7317202020) पर संपर्क किया जा सकता है।
