• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

PM Modi Varanasi Visit: देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट होगा रोप-वे, काशी को मिली कई परियोजनाओं की सौगात

by Abhishek Seth
March 24, 2023
in वाराणसी
0
PM मोदी ने काशी को दी 1780 करोड़ की नवरात्रि सौगात, बोले – ‘वैश्विक फलक पर हो रही काशी के विकास की चर्चा’
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi Varanasi Visit

  • कैंट से बाबा धाम की दूरी बस कुछ मिनट की रह जाएगी : पीएम
  • बोले, अभी जाम के झंझट के चलते लोग घूमने से करते हैं परहेज

जितेन्द्र श्रीवास्तव

वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शुक्रवार को जनसभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नवरात्रि का पुण्य समय है, आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन है। ये मेरा सौभाग्य है। इस पावन अवसर पर आज मैं काशी की धरती पर आप सबके बीच हूं। मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से आज बनारस की सुख-समृद्धि में एक और अध्याय जुड़ रहा है। आज यहां देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोप-वे का शिलान्यास किया गया है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘बनारस के जाम से डरने वालों के लिए रोप-वे अच्छी चीज है। रोप-वे बनने के बाद बनारस कैंट रेलवे स्टेशन और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बीच की दूरी बस कुछ मिनट की रह जाएगी। कैंट से गोदौलिया के बीच जाम की भी समस्या काफी कम हो जाएगी। लोग बनारस घूमना चाहते हैं, मगर सोचते हैं कि इतना जाम में हम क्या घूमे। रोप-वे बन जाने से उनका बनारस घूमना सहज हो जाएगा।’ पीएम मोदी ने कहा कि रोप-वे का एक स्टेशन कैंट पर बनाया जाएगा। ताकि यहां आने वालों को किसी प्रकार के ट्रैफिक की समस्या का सामना न करना पड़े। इस स्टेशन पर बाजार भी होगा, जहां तरह-तरह के उत्पाद व खाद्य पदार्थ आसानी से मिल सकेंगे। यहां से पर्यटकों को आसानी से ट्रांसपोर्ट सुविधा भी मिल जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि रोड हो, पुल हो, रेल हो, एयरपोर्ट हो। कनेक्टिविटी के तमाम नए साधनों ने काशी आना-जाना बहुत आसान कर दिया है, लेकिन अब हमें एक कदम और आगे बढ़ना है। अब जो ये रोप-वे यहां बन रहा है, इससे काशी की सुविधा और आकर्षण दोनों बढ़ेगा। पीएम मोदी ने जनसभा स्थल पर पहुंचने के पूर्व देश के पहले अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप-वे की डिजाइन भी देखी और इसका शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 1780 करोड़ की 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

बाबतपुर से अब और बढ़ेगी एयर कनेक्टीविटी

जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा आज बनारस की एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में भी बड़ा काम हुआ है। बाबतपुर हवाई अड्डे पर आज नए एटीसी टावर का लोकार्पण हुआ है। अभी 50 से अधिक विमान हैंडिल किये जाते हैं। नये एटीसी टावर से विमान हैंडिल की क्षमतावृद्धि होगी। बाबतपुर एयरपोर्ट का विस्तार भी होगा।

  • आशाओं-आकांक्षाओं पर खरा उतर रही काशी
  • बढ़ाया उत्साह

काशी में चौतरफा बह रही विकास की गंगा : मोदी

वाराणसी। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि काशी में चौतरफा विकास की गंगा बह रही है। तमाम विकास की परियोजनाएं पूरी हुई है तो दर्जनों पर काम भी चल रहा है। पीने का पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, गंगा की साफ-सफाई, पुलिस बल के लिए सुविधा, खेल सुविधा, यातायात सुविधा समेत सुविधाओं का लाभ काशी की जनता को मिल रहा है। मुझे खुशी है कि काशी आशाओं-अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि आठ-नौ साल पहले काशी के लोगों ने शहर के कायाकलप का संकल्प लिया था। बहुत लोगों को आशंका थी कि काशी का बदलाव नहीं हो पाएंगा। काशी के लोग सफल नहीं हो पायेंगे। लेकिन आप काशीवासियों ने अपनी मेहरत की बदौलत उनकी आशंकाओं को समाप्त कर दिया। काशी में विरासत भी है, विकास भी है। आज काशी में पुरातन के साथ नूतन, दोनों स्वरूपों के दर्शन एक साथ हो रहे हैं। पीएम ने काशी से शुरू हुए दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज की भी चर्चा की। महादेव के आशीर्वाद से बड़ा काम हुआ। पीएम ने कहा कि पेयजल संकट से लोगों के उबारने के लिए बड़ा काम हुआ है। तीन साल में देश के आठ करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाने का काम हुआ। यूपी और काशी के लोगों को भी इसका लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी विकास के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश में आशा और आकांक्षा के साथ सुरक्षा एवं सुविधा बढ़ी है, जिसमें उत्तर प्रदेश में समृद्धि आना तय है।

बनारस बनेगा कृषि व कृषि निर्यात का बड़ा हब

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में बनारस कृषि एवं कृषि निर्यात का बड़ा सेंटर बनने जा रहा है। फल और सब्जियों की प्रोसेसिंग, भंडारण व ट्रांसपोटेशन आदि की सुगमता और सुलभता को बढ़ाया जा रहा है। बनारसी लगड़ा आम हो या फिर गाजीपुर की भिंडी व मिर्च। जौनपुर की मूली हो या खरबजा। सभी के लिए विदेशी बाजार आसानी से सर्वसुलभ होगा। लंदन और दुबई के बाजार में इन चीजों की काफी डिमांड है। जितना ज्यादा एक्सपोर्ट होगा, उतना अधिक पैसा किसानों तक पहुंचेगा। करखियांव में पैकेजिंग सेंटर बनारस, गाजीपुर, जौनपुर समेत छोटे शहरों के उत्पाद लंदन व दुबई जैसे देशों तक ले जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि अब गंगा के दोनों तरफ पर्यावरण से जुड़ा बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। सरकार का प्रयास है कि गंगा के दोनों तरफ पांच किलोमीटर के हिस्से में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए इस वर्ष के बजट में भी प्राविधान किया गया है।

युवाओं को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि खेलो बनारस के प्रतिभागियों से भी मिलने का मौका मिला। उनमें गजब का उत्साह है। खेलो बनारस में एक लाख से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। सिगरा स्टेडियम के पुर्नरुत्थान के तहत फेस वन का काम चल रहा है। फेस टू व फेस थ्री के तहत होने वाले विकास कार्य का भी आज शिलान्यास किया गया है। इसके अलावा वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम भी बनने जा रहा है। इन सुविधाओं के उपलब्ध होते ही युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा मिलने लगेगी।

गरीबों की चिंता करने वाली है केंद्र-यूपी सरकार

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज केंद्र में जो सरकार है और यूपी में जो सरकार है, वो गरीब की चिंता करने वाली सरकार है, वो गरीब की चिंता करने वाली सरकार है। गरीब की सेवा करने वाली सरकार है। आप लोग भले ही प्रधानमंत्री बोले, सरकार बोले, लेकिन मोदी तो खुद को आपका सेवक ही मानता है। विकास का जो रास्ता हमने चुना है, उसमें सुविधा भी है और संवेदना भी है। इस क्षेत्र में एक चुनौती पीने के पानी की भी रही है। आज यहां पीने के पानी से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है और नई परियोजनाओं पर काम भी शुरू हुआ है। संतोष है आज बनारस के हजारों लोगों को सरकार की सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

2014 से पहले बैंकों में खाता खोलने में छूट जाते थे पसीने

जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि याद कीजिए वह दिन, जब 2014 के पहले बैंकों में खाता खोलने में भी लोगों के पसीने छूट जाते थे। बैंकों से ऋण लेना तो गरीब परिवार सोच भी नहीं सकता था। आज गरीब से गरीब परिवार के पास भी जनधन बैंक खाता है। उसके हक का पैसा, सरकारी मदद आज सीधे उसके बैंक खाते में आती है। छोटा किसान, छोटा व्यवसायी हो, बहनों के स्वयं सहायता समूह हों मुद्रा योजना से ऋण मिलते हैं। पशुपालकों तक को किसान के्रडिट कार्ड से जोड़ा गया है। रेहड़ी और फुटपाथ वालों तक को ऋण मिलना शुरू हुआ है। विश्वकर्मा समाज के लिए काम चल रहा है। अबकी बजट में पीएम विश्वकर्मा योजना भी लाए हैं। प्रयास है अमृत काल में कोई भी पीछे न छूटे। विकसित भारत के निर्माण में हर भारतीयों का योगदान है।

बनारसी लौंगलता से लेकर पूरी-कचौड़ी तक की चर्चा

पीएम ने कहा कि काशी में आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु यहां ठहरते हैं। पुरी-कचौड़ी खाते हैं। कभी जलेबी का स्वाद लेते हैं तो कभी बनारसी लौंगलता का। लस्सी का लुत्फ उठाते हैं तो ठंडई का भी मजा लिया जा रहा है। बनारसी पान का भी आनंद लेते हैं। लकड़ी के खिलौने, साड़ी, कालीन की डिमांड भी खूब होती है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में आने से यहां के रोजगार और स्वरोजगार भी बढ़े हैं।

आप भले ही सरकार बोलिए, मैं तो सेवक हूं

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग भले ही प्रधानमंत्री बोले, सरकार बोले। लेकिन मैं तो आपको सेवक ही मानता हूं। मोदी खुद को आपका सेवक मानता है और इसी सेवा भाव से काशी और यूपी ही नहीं देश की सेवा कर पा रहा हूं। स्वस्थ दृष्टि-समृद्ध काशी अभियान के तहत मोतियाबिंद से लोगों को निजात दिलाने का काम चल रहा है। करीब एक हजार लोगों के मोतियाबिंद का सफल और मुफ्त में इलाज हुआ है। एक लाभार्थी ने मुझसे कहा, ‘स्वस्थ दृष्टि-दूर दृष्टि।’ यह सब आपके संकल्प की बदौलत हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि बनारस के हजारों लोगों को भी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

पीएम ने इन लाभार्थियों को दिया चश्मा व प्रतीकात्मक चेक

जनसभा को संबोधित करने के पूर्व पीएम मोदी ने स्वस्थ दृष्टि-समृद्ध काशी के तहत मोतियाबिंद का आपरेशन हुए पांच मरीजों बृजमोहन, सोफिया, विजय मिश्रा, शीतल एवं हबीबुल्ला को चश्मा प्रदान किया। जबकि विभिन्न बैंकों के 2003 लाभार्थियों को 1060 करोड़ का ऋण प्रदान किया। इस योजना के पांच लाभार्थियों सोनू अंसारी, रामचंद्र प्रजापति, मंजू देवी, नीतू गुप्ता व वीरेंद्र प्रताप गुप्ता को पीएम ने प्रतिकात्मक चेक प्रदान किया।

जनसभा में रही इनकी भी उपस्थिति

जनसभा में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, अशोक चौरसिया, सुशील त्रिपाठी, संतोष पटेल, दिलीप सिंह पटेल, नागेंद्र रघुवंशी, रवि प्रकाश जायसवाल, गोकुल शर्मा, राकेश शर्मा, सुदामा पटेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, अशोक पटेल, जगदीश त्रिपाठी, जयनाथ मिश्रा, राम प्रकाश दुबे, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह, प्रभात सिंह, जेपी सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, विनिता सिंह आदि उपस्थिति रहीं।

पीएम की जनसभा में आधी आबादी की भी काफी भीड़ रही

मंडियों व थोक बाजारों में नहीं दिखी गहमागहमी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी में अति व्यस्त कार्यक्रम और रूट डायवर्जन के चलते पूर्वांचल और समीपवर्ती बिहार आदि राज्यों के लोगों के खरीदारी या फिर घूमने-फिरने की मंशा रखने वालों के न आने से मंडियों और थोक बाजारों में शुक्रवार को गहमागमी का माहौल नजर नहीं आया। मंडियों और थोक बाजारों में स्थानीय खरीदार ही निकले। इसके चलते कारोबारी भी काफी सकून में नजर आए। हालांकि तमाम कारोबारी और आढ़तियां अपने सांसद व देश के प्रधानमंत्री को सुनने के लिए सभास्थल पर भी पहुंचे थे। बताते चलें कि आमतौर पर विश्वेश्वरगंज स्थित गल्ला, दलहन, तिलहन, किराना मंडी, सप्तसागर-नेहरू मार्केट-बुलानाला स्थित दवा मंडी, गोलादीनानाथ स्थित किराना मंडी, सुड़िया-ठठेरी बाजार-गोविंदपुरा सराफा मंडी, हड़हा सराय, दालमंडी, कोदई चौकी के अलावा अन्य थोक बाजारों में रोजाना पूर्वांचल समेत बिहार आदि राज्यों के समीपवर्ती जिलों के भी ग्राहक आते रहते हैं। लेकिन पीएम के आगमन के चलते तमाम लोगों ने व्हाट्सअप के जरिए या फोन करके माल बुक कराया। आढ़तियों और थोक कारोबारियों ने बुक किये माल को ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भेजने का काम किया।

Related Posts:

  • Heavy Rain
    PM Modi Kashi Visit: पीएम मोदी ने काशी समेत…
  • Baba Vishwanath
    PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
  • 24SC19
    PM मोदी ने काशी को दी 1780 करोड़ की नवरात्रि सौगात,…
  • Ropeway Work Varanasi
    वाराणसी में 3 फेज में बनेगा Ropeway, BHU और रामनगर…
  • PM Modi Varanasi Visit
    PM Modi Varanasi : पीएम के स्वागत के लिए काशी सजकर…
  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
Tags: development in varanasipm modipm modi in varanasipm modi varanasi visit
Previous Post

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, देशभर के कांग्रेस नेताओं में उबाल

Next Post

अकीदत के साथ हुआ पहला रोजा इफ्तार, नमाज अदा करने उमड़ी रही अकीदतमंदों की भीड़

Next Post
अकीदत के साथ हुआ पहला रोजा इफ्तार, नमाज अदा करने उमड़ी रही अकीदतमंदों की भीड़

अकीदत के साथ हुआ पहला रोजा इफ्तार, नमाज अदा करने उमड़ी रही अकीदतमंदों की भीड़

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.