• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

प्रेम प्रसंग में हुई सोनम की हत्या, रिजवान ने शव को सीवर के चैम्बर में फेंका

by Abhishek Seth
April 1, 2023
in वाराणसी
0
प्रेम प्रसंग में हुई सोनम की हत्या, रिजवान ने शव को सीवर के चैम्बर में फेंका
0
SHARES
34
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के जैतपुरा इलाके में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। जहां आशिक मिजाज युवक ने साथ पर काम करने वाली युवती को गला घोंट कर मार दिया और उसके बाद उसके शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने युवती का शव सीवर के चैम्बर से बरामद किया है। जहां उसका मुंह और हाथ कपड़े से बांधा हुआ था। जिससे कि वह चिल्ला न पाए और न ही नाले से बाहर निकल सके। अपनी मां के साथ झाड़ू पोछा करने वाली युवती आज काम करने अकेले गई थी।

जानकारी के मुताबिक, जैतपुरा थाना क्षेत्र के गोपाल बैग कॉलोनी में ज्ञानचंद सोनकर का मकान है, जहां वे पावरलूम चलाते हैं। यहां चुनार की रहने वाली सुनीता और उसकी बेटी सोनम (20 वर्ष) झाड़ूपोछा और बर्तन करती है। सुनीता शनिवार को देर से काम के लिए निकली, उसने अपनी बेटी सोनम को काम करने के लिए पहले भेज दिया। कुछ देर बाद सुनीता घर पहुंची तो बेटी नहीं मिली। पूछने पर सभी ने भी उसकी जानकारी होने से इंकार किया और बाद में बताया कि उसकी मौत हो गई। सोनम की मां ने बताया कि हम और वो दोनों एक साथ ज्ञानचंद के घर काम करने जाते थे। आज मुझे थोडा सा लेट हुआ तो सोनम पहले चली गई, लेकिन जब मैं पहुंची तो ज्ञानचंद ने बताया कि तुम्हारी बेटी की मौत हो गयी है।

इस मामले में सोनम के परिजनों ने जैतपुरा थाने में आरोपी रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि सोनम की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। सोनम के पिता धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस द्वारा मुकदमे में बताया है कि राजपुरा का निवासी रिजवान मेरी बेटी को अक्सर परेशान किया करता था। मना करने पर भी नहीं मानता था। बाद में पता चला कि रिजवान ने मेरी बेटी की हत्या करके शव को कहीं छिपा दिया है।

युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस

पुलिस के अनुसार, ज्ञानचंद सोनकर अपने मकान में पावरलूम चलाते हैं। जहां सुनीता और उसकी बेटी काम करते हैं। शनिवार की सुबह उसी मकान में साड़ी कटिंग करने वाले मिर्जापुर निवासी रिजवान से उसकी कुछ नोंकझोक हुई। जिसके बाद दोनों में मारपीट हुई और रिजवान ने लड़की का गला दुपट्टे से कसकर सीवर में फेंक दिया। इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बादवह अपने काम में लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

युवती का शव मिलने के बाद बेसुध पड़ी उसकी मां

इस मामले में डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, एसीपी चेतगंज श्रुति श्रीवास्तव एवं इंस्पेक्टर राय घटनास्थल पर पहुँच मामले की पूरी जानकारी ली। सोनम का शव पुलिस को सीवर की टंकी में मिला। पुलिस को जब शव मिला, तो उसका मुंह और हाथ कपडे से बांधा हुआ था। ज्ञानचंद सोनकर से पुलिस ने पूछताछ किया और वहां काम करने वाले रिजवान नाम के युवक को हिरासत में लिया है। डीसीपी काशी रामसेवक ने बताया कि युवती का शव बरामद किया गया है। वहां काम करने वाले एक मजदूर को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

बेटी की मौत पर सुनीता ने पावरलूम संचालक ज्ञानचंद सोनकर, उसके बेटे और कारीगरों के साथ ही उसकी पत्नी पर भी हत्या का आरोप लगाया। मेरी बेटी जो वहां काम करती थी, उसके लिए थाने क्यों नहीं आए? सुनीता ने मांग किया कि जब तक हत्यारे को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी, हमलोग थाने से नहीं जाएंगे। सोनम के पिता धर्मेन्द्र और मां सुनीता के चार बच्चे हैं। जिसमें तीन लड़के व एक लडकी सोनम थी। सोनम की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Posts:

  • Indian Police
    Police: भारतीय पुलिस के इतिहास के अनछुए पन्ने, पढ़िए…
  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • un
    उन्नाव में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक और युवती का शव,…
  • Delhi Crime
    Murder in Love Affair: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी…
  • Seema Haider
    Seema Haider Love Story: एटीएस की हिरासत में सामने…
  • murder-in-love-traingle
    चंदौली: शक में प्रेमी ने प्रेमिका के दोस्त की कर दी…
Tags: crimemurder
Previous Post

आगरा में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

Next Post

स्कूल चलो अभियान को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Next Post
स्कूल चलो अभियान को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

स्कूल चलो अभियान को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.