Mau: डोमनपुरा क्षेत्र के इस्लामाबाद मोहल्ले में 28 सितंबर को 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत की घटना को लेकर शुक्रवार को सियासत भी गरमा गई। घोसी लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद राजीव राय पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता और नौकरी दिए जाने की मांग उठाई।

Mau: टेंट लगाने के दौरान हुआ था दर्दनाक हादसा
28 सितंबर को इस्लामाबाद मोहल्ले में एक मकान की छत पर टेंट लगाने के दौरान युवक 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए थे। हादसे (Mau) में तीन युवकों की मौत हो गई थी। घटना के बाद मोहल्ले में मातम पसरा था। तीन परिवारों के सामने अचानक अपनों को खोने का ऐसा दर्द आया, जिसकी भरपाई मुश्किल है।

परिजनों का दर्द सुना, बोले—न्याय के लिए उठाएंगे आवाज
सांसद राजीव राय ने मृतकों के परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि हादसे (Mau) में तीन परिवारों ने अपने कमाऊ और युवा सदस्यों को खोया है। ऐसे में सरकार को पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।

सांसद ने सरकार से प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग की जिम्मेदारी तय करने और आबादी के बीच से गुजर रहे हाईटेंशन तारों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कराने की मांग भी उठाई।

ये भी पढ़ें:- सोनभद्र में कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, क्षेत्र में कोहराम
उन्होंने कहा कि घटना (Mau) की गंभीरता को देखते हुए केवल मुआवजा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों, इसके लिए भी ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
