• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home धर्म कर्म

सहस्त्रबाहु अर्जुन और रावण के बीच युद्ध

by Lucknow Tutorial Team
June 17, 2023
in धर्म कर्म
0
सहस्त्रबाहु अर्जुन और रावण के बीच युद्ध
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हम सभी यह तो जानते हैं कि दुष्ट राजा रावण का वध भगवान श्रीराम के हाथों हुआ था। इससे पहले भी वह कई राजाओं से हार चुका था जिसमें से किष्किन्धा नरेश बालि से हुई पराजय प्रमुख है। किंतु क्या आप जानते हैं कि एक बार रावण का महिष्मति के राजा सहस्त्रबाहु से भी भयंकर युद्ध हुआ था जिसमें उसकी बुरी तरह पराजय हुयी थी। आज हम आपको उसी घटना के बारे में विस्तार से बताएँगे।

रावण और सहस्त्रबाहु का युद्ध
सहस्त्रबाहु था महिष्मति का राजा
जब रावण लंका पर राज कर था तब समुंद्र के उस पार महिष्मति नदी के किनारे राजा सहस्त्रबाहु का राज्य था। सहस्त्रबाहु बहुत शक्तिशाली राजा था जिसकी एक हज़ार विशाल भुजाएं थी। इसी कारण उसे सहस्त्रबाहु के नाम से जाना जाता था अर्थात हजार भुजाओं वाला। वास्तव में उसका नाम सहस्त्रार्जुन था। वर्तमान में उसका राज्य मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी के किनारे माना जा सकता है।

रावण आया था महिष्मति नगरी
रावण के अंदर पृथ्वी के साथ-साथ तीनों लोकों पर अपना अधिकार करने की लालसा थी। इसी के लिए वह समय-समय पर विभिन्न राज्यों पर आक्रमण करके उन्हें अपने अधिकार क्षेत्रर में ले लिया करता था। रावण के इसी विश्व विजयी अभियान के कारण सब जगह भय व्याप्त था।

एक बार रावण अपने विश्व विजय अभियान के लिए महिष्मति नगरी पर आक्रमण करने आया था। युद्ध से पहले वह नर्मदा नदी के किनारे भगवान शिव की आराधना कर रहा था। उसके लिए उसने नर्मदा के घाट पर शिवलिंग की स्थापना की तथा विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने लगा।

राजा सहस्त्रबाहु ने रोक दिया नर्मदा का पानी
उसी समय नर्मदा नदी के उस ओर राजा सहस्त्रबाहु अपनी पत्नियों के संग स्नान करने आये हुए थे। वे उन सभी के साथ जल क्रीड़ा कर रहे थे। उन्होंने अपना पराक्रम दिखाने के लिए अपने हज़ार हाथों का प्रयोग करते हुए नर्मदा नदी का बहाव दोनों ओर से रोक दिया।

नर्मदा नदी का बहाव रुक जाने से रावण की पूजा का सारा सामान भी नदी में बह गया तथा उसका ध्यान भंग हो गया। यह देखकर वह अत्यधिक क्रोधित हो गया तथा इसी अहंकार में उसने राजा सहस्त्रबाहु को युद्ध की चुनौती दे डाली।

सहस्त्रबाहु के साथ युद्ध में हुई रावण की पराजय राजा सहस्त्रबाहु ने भी रावण की चुनौती स्वीकार कर ली तथा दोनों के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया। कई देर तक यह युद्ध चलता रहा लेकिन अंत में राजा सहस्त्रबाहु ने अपने हज़ार हाथों के बल का प्रयोग करते हुए रावण को उसमे जकड़ लिया। रावण ने उसके हाथों से निकलने का बहुत प्रयास किया लेकिन असफल रहा। इस प्रकार राजा सहस्त्रबाहु ने रावण को पराजित कर दिया तथा उसे अपने कारावास में बंदी बना लिया।

ऋषि पुलत्स्य ने छुड़वाया रावण को
जब कई दिनों तक रावण सहस्त्रबाहु के कारावास में रहा तो लंका राज्य में चिंता होने लगी। सभी अपने राजा रावण को ना पाकर चिंतित थे और वहां की सेना नेतृत्वविहीन ही चुकी थी। तब महर्षि पुलत्स्य जो रावण के दादा भी थे, वे महिष्मति नगरी गए और सहस्त्रबाहु से मिले।

उन्होंने सहस्त्रबाहु को रावण को छोड़ देने का आग्रह किया ताकि लंका का संचालन सुचारू रूप से हो सके। ऋषि पुलत्स्य के कहने के पश्चात सहस्त्रबाहु ने रावण को कारावास से मुक्त कर दिया। इसके बाद रावण चुपचाप अपनी नगरी लंका आ गया।

Anupama Dubey

Related Posts:

  • radha123
    रामायण की तारा का संपूर्ण जीवन परिचय
  • main-qimg-30467d534395d27f00535e6ab70f00d1-lq123
    समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों के नाम के नाम तथा…
  • 1572589355-0308123
    जीवन परिचय: राजा सहस्त्रबाहु और उनका जीवन परिचय
  • ezgif.com-webp-to-jpg (2)123123
    रामायण के विभीषण का संपूर्ण जीवन परिचय
  • कुंभकरण-6-महीने-तक-क्यों-सोता-रहता-था123
    रामायण के कुंभकरण का संपूर्ण जीवन परिचय
  • रामायण-राजा-जनक-का-जीवन-परिचय
    रामायण के राजा जनक का संपूर्ण जीवन परिचय
Tags: धर्म कर्मरावण और सहस्त्रबाहु का युद्ध
Previous Post

भगवान परशुराम के बारे में संपूर्ण जानकारी

Next Post

Mission Shakti : गुड टच और बैड टच के बारे में दी जानकारी, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक..

Next Post
Varanasi

Mission Shakti : गुड टच और बैड टच के बारे में दी जानकारी, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक..

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.