• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Saturday, October 10, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi की सड़कों पर ‘ब्लैक आवर’ बना मौत का समय, दो साल में 678 लोगों की गई जान

by Kajal Seth
June 17, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: शहर की सड़कों पर रात का अंधेरा लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। पिछले दो वर्षों में जिले में सड़क हादसों में कुल 678 लोगों की मौत हुई, जिनमें अधिकांश दुर्घटनाएं रात के समय हुईं। खासकर रात 10 बजे से लेकर भोर 2 बजे तक का समय सबसे अधिक घातक साबित हुआ है। इस अवधि को अब सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ “ब्लैक आवर” के रूप में देख रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार दिन की अपेक्षा रात में होने वाले हादसों में मौतों की संख्या दोगुनी से भी अधिक दर्ज की गई है। इसकी प्रमुख वजह दुर्घटना (Varanasi) के बाद समय पर सहायता और इलाज न मिल पाना है। दिन के समय हादसा होने पर राहगीर, पुलिस या एम्बुलेंस सेवा तुरंत सक्रिय हो जाती है, जबकि रात के सन्नाटे में कई बार दुर्घटनाओं की जानकारी घंटों बाद मिलती है।

36 मामलों में सुबह मिली हादसे की जानकारी

पिछले दो वर्षों में 36 ऐसे मामले सामने आए, जिनमें दुर्घटना देर रात हुई लेकिन आसपास कोई मौजूद न होने के कारण लोगों को इसकी जानकारी सुबह हुई। परिणामस्वरूप घायल समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

रिपोर्ट के अनुसार कुल सड़क हादसों में करीब 65 प्रतिशत लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं 12 प्रतिशत लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि 22 प्रतिशत घायलों (Varanasi) की मौत इलाज के दौरान हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे यानी ‘गोल्डन आवर’ में प्रभावी उपचार मिल जाए तो इनमें से कई जानें बचाई जा सकती थीं।

Varanasi: फ्लाईओवर भी बन रहे जानलेवा

शहर के फ्लाईओवरों पर सुरक्षा मानकों की कमी भी चिंता का विषय है। पिछले एक वर्ष में फ्लाईओवर से नीचे गिरकर तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कई स्थानों पर सुरक्षा रेलिंग और चेतावनी संकेतकों की कमी सामने आई है। ट्रैफिक विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रात (Varanasi) में होने वाले अधिकांश गंभीर हादसों में तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाना प्रमुख कारण पाया गया है। रात के समय सड़कें अपेक्षाकृत खाली होने के कारण चालक वाहन की गति बढ़ा देते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

अस्पतालों में रात में बढ़ जाता है दबाव

स्वास्थ्य विभाग के(Varanasi) अपर निदेशक डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि रात 11 बजे से सुबह 2 बजे के बीच इमरजेंसी में सड़क दुर्घटना के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रहती है। उन्होंने कहा कि रात में ड्यूटी करने वाली मेडिकल टीम को अलर्ट मोड पर रखा जाता है और वाराणसी ही नहीं, आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों का भी तत्काल उपचार किया जाता है।

आरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि लोगों को राहवीर योजना के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट को समाप्त करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्ययोजना (Varanasi) तैयार की जा रही है, ताकि भविष्य में हादसों को रोका जा सके।

सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं होंगे। वाहन चालकों को भी यातायात नियमों का पालन, निर्धारित गति सीमा का सम्मान और नशे में वाहन चलाने से बचना होगा। साथ ही दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है।

वाराणसी (Varanasi) में बढ़ते सड़क हादसों के ये आंकड़े प्रशासन और समाज दोनों के लिए गंभीर चेतावनी हैं। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो सड़कों का यह ‘ब्लैक आवर’ आगे भी कई परिवारों की खुशियां छीनता रहेगा।

ये मार्ग बने हादसों के सबसे बड़े हॉटस्पॉट

वाराणसी (Varanasi) में राष्ट्रीय राजमार्ग और फोरलेन सड़कें हादसों के प्रमुख केंद्र बनकर उभरी हैं। इनमें प्रमुख रूप से—

  • एनएच-233 पांडेयपुर-आजमगढ़ मार्ग
  • बाबतपुर फोरलेन
  • एनएच-2 वाराणसी-चंदौली मार्ग
  • एनएच-31 वाराणसी-गाजीपुर मार्ग
  • रिंग रोड फेज-1
  • रिंग रोड फेज-2
    शामिल हैं। इन मार्गों पर तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग और यातायात नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रही है।
also read
Previous Post

Ayodhya: राम मंदिर में दान व्यवस्था पर बढ़ी निगरानी, रोज हो रही चढ़ावे की गिनती, 19 जून को अयोध्या पहुंच सकते हैं सीएम योगी

Next Post

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर Varanasi में स्वच्छता अभियान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया श्रमदान

Next Post
varanasi

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर Varanasi में स्वच्छता अभियान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया श्रमदान

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: नमो घाट पर एयर शो की तैयारियां तेज, वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने की हवाई रिहर्सल, आसमान में दिखेगा भारतीय वायुसेना का शौर्य
  • Sonbhadra: 13 अक्टूबर को सांसद संजय सिंह करेंगे जनसभा, बेरोजगारी और किसानों के मुआवजे समेत कई मुद्दों पर करेंगे संवाद
  • Varanasi: गरबा पंडालों में पहचान के बाद मिलेगा प्रवेश? विहिप ने तिलक-कलावा और आईडी जांच की तैयारी की
  • CJP प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, दिल्ली पुलिस पर भड़का परिवार
  • Varanasi: मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान बवाल, शवयात्रियों पर लाठी-डंडों से हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार
  • Varanasi: युवा परिषद के नेताओं ने काकरोचों के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- ज्ञानेश कुमार ने घुसपैठियों,जिहादियों का नाम वोटर लिस्ट से हटाकर बचाया देश
  • Varanasi: 1036 से अधिक लावारिस शवों का महापिंडदान, 11 विद्वान ब्राह्मणों ने कराया विधि-विधान से अनुष्ठान
  • Varanasi: सर्वपितृ अमावस्या पर काशी के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पिंडदान और श्राद्ध कर की गई प्रार्थना
  • Varanasi: गंगा में किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक अस्थि विसर्जन, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प
  • Varanasi: स्वर्ण कला केंद्र में भीषण आग, शटर के ताले काटकर अंदर घुसे जवान, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: नमो घाट पर एयर शो की तैयारियां तेज, वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने की हवाई रिहर्सल, आसमान में दिखेगा भारतीय वायुसेना का शौर्य
  • Sonbhadra: 13 अक्टूबर को सांसद संजय सिंह करेंगे जनसभा, बेरोजगारी और किसानों के मुआवजे समेत कई मुद्दों पर करेंगे संवाद
  • Varanasi: गरबा पंडालों में पहचान के बाद मिलेगा प्रवेश? विहिप ने तिलक-कलावा और आईडी जांच की तैयारी की
  • CJP प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, दिल्ली पुलिस पर भड़का परिवार
  • Varanasi: मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान बवाल, शवयात्रियों पर लाठी-डंडों से हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव