• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल ट्रैवेल

टेंट सिटी में बजेंगी शहनाइयां, आएगी बारात

by Abhishek Seth
January 10, 2023
in ट्रैवेल, वाराणसी
0
टेंट सिटी में बजेंगी शहनाइयां, आएगी बारात
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • करार की गई कंपनियों की वेबसाइट से हो रही बुकिंग
  • विशेष पैकेज पर उठा सकेंगे लग्जरी व्यवस्था
  • होटलों और मैरेज लॉन की तुलना में मिलेंगी उम्दा सुविधाएं

वाराणसी। गंगा पार रेती पर 100 एकड़ में बसाए जा रहे संबुओं के शहर टेंट सिटी में अब आने वाले लग्न में शहनाइयां भी बजेंगी। जी हां शादी सहारोह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए भी टेंट सिटी में बुकिंग करा सकेंगे। इसके लिए संबंधित कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करानी होगी।

बनारस कितना बदल रहा है, इसका अंदाजा काशी विश्वनाथ धाम के जिर्णोद्धार के बाद से दिखने लगा है। एक ओर शहर के चारों ओर रिंग रोड तो दूसरी ओर काशी आने वालों के लिए लग्जरी होटलों की तुलना में टेंट सिटी की सौगात काशी के लिए अनोखा है। जहां अभी तक लोग लॉन और होटलों में शादी समारोह की बुकिंग कराते थे। अब गंगा पार रेती पर भी शादियों के मंडप लगेंगे, बारात और शहनाईयों की गुंज से घाट जगमगा उठेंगे। यही नहीं बर्थ-डे पार्टी और रिंग सेरेमनी जैसे कार्यक्रमों के साथ कंपनियों के होने वाले बड़े आयोजन भी इसी टेंट सिटी में किए जा सकेंगे। इसके लिए करार की गई कंपनियों ने बुकिंग शुरू कर दी है। नया कलेवर और नया अंदाज शादियों में चार चांद लगाने को तैयार बैठा है। जिसके लिए विशेष पैकेज पर आयोजन किया जाएगा। बड़े-बड़े होटलों और प्रतिष्ठित मैरेज लॉन की तुलना में टेंट सिटी कहीं ज्यादा भव्य दिखे इसके लिए कंपनियां इवेंट मैनेजरों को जिम्मेदारी सौंपने की भी तैयारी कर रही है। आने वाले 15 जनवरी से टेंट सिटी गुलजार हो जाएगा। करार की गई कंपनियों में प्रेवेज कम्युनिकेशन को 400 टेंट और लल्लू जी एंड संस 200 टेंटे बनाने की जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए कुल खर्ज सात से आठ करोड़ तक किए जा चुके हैं। इसमें सुपर डीलक्स और डीलक्स टेंस की सुविधाओं के साथ विला और दरबार की व्यवस्था है।

पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

उत्तर वाहिनी गंगा के पूर्वी के छोर पर बसाए जा रहे तंबुओं के शहर टेंट सिटी का 13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आधाधिकारी मौके पर मौजूद होंगे। इसके पूर्व टेंट सिटी मंगलवार को प्रशासन को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके पूर्व 13 को ही पीएम सुबह 10.30 बजे सबसे लंबे जलमार्ग पर सफर के लिए गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

आज से टेंट सिटी का ट्रायल शुरू

लोकार्पित होने से पहले प्रशासनिक टीम 10 जनवरी से टेंट सिटी का ट्रायल शुरू करेगी। जिसमें पेयजल, बिजली, सड़क, सीवर आदि जन सुविधाओं को परखा जाएगा। हलांकि तंबूओं के निर्माण से पूर्व ही प्रशासन की ओर से मूल सुविधाओं को स्थापित किया जा चुका था। साथ ही आने वाले सैलानियों के स्वागत और उनकी व्यवस्थाओं के लिए किए गए इंतजाम को भी सहूलियत के हिसाब से देखा जाएगा। ताकि बाद में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

टेंट सिटी में शादी और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों की भी बुकिंग की जा रही है। इसका लोकार्पण पीएम मोदी द्वारा वर्चुअली माध्यम से किया जाएगा।

  • अभिषेक गोयल, उपाध्यक्ष वीडीए

Related Posts:

  • Tent City
    Varanasi Tent City: टेंट सिटी में प्रवाहित होगी…
  • WhatsApp Image 2023-02-17 at 3.16.50 PM
    G-20 की थीम पर वाराणसी में निकलेगी शिव बारात
  • Heavy Rain
    PM Modi Kashi Visit: पीएम मोदी ने काशी समेत…
  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • WhatsApp Image 2023-01-25 at 3.32.06 PM (1)
    जनसंदेश खास मुलाकात: जन सरोकारों से डाक विभाग का है…
  • Tent City
    Tent City में 8 फरवरी से बजेगी शहनाई, लाखों होंगे खर्च
Tags: tent city
Previous Post

घाटों और गंगा की स्थिति पर जताई चिंता

Next Post

हवा में उड़ती मौत: चाइनीज मंझा वर्षों से लोगों की ले रहा जान

Next Post
हवा में उड़ती मौत: चाइनीज मंझा वर्षों से लोगों की ले रहा जान

हवा में उड़ती मौत: चाइनीज मंझा वर्षों से लोगों की ले रहा जान

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.