• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Wednesday, September 30, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: किसान नेता ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास, ढेरही टोल प्लाजा पर बवाल, लाठीचार्ज के बाद पथराव

by Kajal Seth
September 30, 2026
in वाराणसी
1
varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: भूमि अधिग्रहण, टोल वसूली और अधूरी सड़क निर्माण के विरोध में बुधवार को किसानों का आक्रोश ढेरही टोल प्लाजा पर फूट पड़ा। किसान नेता अजीत सिंह की अगुवाई में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बसों से सवार होकर सैकड़ों किसान दोपहर करीब एक बजे वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे स्थित ढेरही टोल प्लाजा पहुंचे। हाथों में तिरंगा लेकर किसानों ने टोल वसूली के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब किसान नेता अजीत सिंह ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल पकड़ लिया और पुलिस वाहन में बैठा दिया।

पुलिस द्वारा अजीत सिंह को मौके से ले जाने का प्रयास किया गया तो किसानों ने पुलिस वाहन को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान किसान नेताओं और पुलिसकर्मियों (Varanasi) के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई में करीब दो से तीन किसान घायल हो गए। इनमें एक किसान के सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया।

Varanasi: लाठीचार्ज के बाद पथराव, मची भगदड़

लाठीचार्ज से नाराज किसानों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए किसानों को चारों ओर से घेर लिया और उन्हें पीछे हटाने के लिए लाठियां बरसाईं। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके (Varanasi) पर भगदड़ मच गई। कई किसान हाईवे (Varanasi) की ओर भागने लगे। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार की चपेट में आने से दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर तनाव और बढ़ गया।

आक्रोशित किसानों ने इसके बाद हाईवे पर ही धरना शुरू कर दिया और मार्ग जाम कर दिया। खबर लिखे जाने तक वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे (Varanasi) पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे।

आसपास के गांवों से भी पहुंच रहे किसान

प्रदर्शन के ऐलान के बाद आसपास के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में किसान ढेरही टोल प्लाजा की ओर रवाना हो गए। किसानों की भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने आसपास के कई चौराहों पर बैरिकेडिंग कर दी है। टोल प्लाजा और आसपास के क्षेत्र (Varanasi) में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी तैनात हैं। करीब डेढ़ घंटे से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

प्रशासन ने किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पहले ही इलाके में धारा 144 लागू कर दी थी। बुधवार सुबह से ही टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पुलिस की ओर से किसानों को धरना-प्रदर्शन नहीं करने की अपील की जा रही थी, लेकिन दोपहर में बड़ी संख्या में किसान टोल प्लाजा पहुंच गए।

किसानों की तीन प्रमुख मांगें

किसानों का कहना है कि ढेरही टोल प्लाजा को लेकर लंबे समय से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। किसानों की प्रमुख मांग है कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर (Varanasi) के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों से टोल शुल्क नहीं लिया जाए। इसके साथ ही किसान टोल प्लाजा को यहां से हटाने की मांग कर रहे हैं। किसानों का दावा है कि टोल प्लाजा मूल रूप से जौनपुर में होना था, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इसे वर्तमान स्थान पर संचालित किया जा रहा है।

किसानों की तीसरी प्रमुख मांग दानगंज क्षेत्र में करीब 17 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा कराने की है। किसानों का आरोप है कि सड़क का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है, इसके बावजूद टोल वसूली की जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर किसान लंबे समय से विरोध जता रहे हैं।

टोल संचालक ने कहा- 40 किलोमीटर पर ही हो रही वसूली

वहीं, टोल संचालक मनीष पाठक ने किसानों के आरोपों पर कहा कि पूरा सड़क खंड 60 किलोमीटर का है, लेकिन वर्तमान में केवल 40 किलोमीटर हिस्से पर ही टोल वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 16 किलोमीटर (Varanasi) का पैच अभी तैयार नहीं हुआ है, इसलिए सरकार की ओर से पहले ही उस हिस्से को टोल गणना से बाहर रखते हुए शुल्क कम निर्धारित किया गया है।

मनीष पाठक के अनुसार, 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय लोगों से सामान्य टोल शुल्क नहीं लिया जाता है। स्थानीय लोगों के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की गाइडलाइन के अनुसार 360 रुपये में मासिक पास जारी किया जाता है।

ये भी पढ़ें:- वाराणसी MLC चुनाव में BJP ने उतारे पुराने चेहरे: केदार नाथ सिंह और डॉ. प्रमोद मिश्रा को टिकट

फिलहाल किसानों के प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई और हाईवे जाम के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, आसपास के क्षेत्रों से किसानों के लगातार पहुंचने के कारण पुलिस के सामने भीड़ को नियंत्रित करने की चुनौती बनी हुई है।

Previous Post

Varanasi में मॉक ड्रिल, एअरपोर्ट पर बजा अलार्म, CISF-ATS के साथ पुलिस बल तैनात

Next Post

Dubai तेल अवीव फ्लाइट हाईजैक होने से बची? सऊदी अरब में हुआ लैंड..

Next Post
dubai

Dubai तेल अवीव फ्लाइट हाईजैक होने से बची? सऊदी अरब में हुआ लैंड..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Ghazipur: ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर भाकपा-माले का प्रदर्शन, पुतला फूंका, जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ता
  • हंसराज विश्वकर्मा ने पीएम मोदी से की शिष्टाचार भेंट, Varanasi के विकास और MSME को लेकर हुई चर्चा
  • Dubai तेल अवीव फ्लाइट हाईजैक होने से बची? सऊदी अरब में हुआ लैंड..
  • Varanasi: किसान नेता ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास, ढेरही टोल प्लाजा पर बवाल, लाठीचार्ज के बाद पथराव
  • Varanasi में मॉक ड्रिल, एअरपोर्ट पर बजा अलार्म, CISF-ATS के साथ पुलिस बल तैनात
  • Varanasi: मताधिकार के मुद्दे पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC के छायाचित्र पर पोती कालिख, बोले- जनता के वोट का सम्मान होना चाहिए
  • Varanasi: बाईपास टोल प्लाजा के पास फंसा 308 पहियों वाला बाहुबली ट्रेलर, निकालने में जुटी तकनीकी टीम
  • CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पेटिसन, पद से हटाने की हुई मांग, जल्द होगी सुनवाई
  • वाराणसी MLC चुनाव में BJP ने उतारे पुराने चेहरे: केदार नाथ सिंह और डॉ. प्रमोद मिश्रा को टिकट
  • Varanasi में ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ नाम पर विवाद: सिंधी समाज ने नगर निगम में सौंपा ज्ञापन, कहा- माहौल बिगाड़ने का किया जा रहा प्रयास

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Ghazipur: ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर भाकपा-माले का प्रदर्शन, पुतला फूंका, जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ता
  • हंसराज विश्वकर्मा ने पीएम मोदी से की शिष्टाचार भेंट, Varanasi के विकास और MSME को लेकर हुई चर्चा
  • Dubai तेल अवीव फ्लाइट हाईजैक होने से बची? सऊदी अरब में हुआ लैंड..
  • Varanasi: किसान नेता ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास, ढेरही टोल प्लाजा पर बवाल, लाठीचार्ज के बाद पथराव
  • Varanasi में मॉक ड्रिल, एअरपोर्ट पर बजा अलार्म, CISF-ATS के साथ पुलिस बल तैनात
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव