Varanasi: डाफी बाईपास टोल प्लाजा के पास पहुंचने के बाद करीब 200 टन वजनी बॉयलर मशीन लेकर चल रहा विशालकाय 308 पहियों वाला ‘बाहुबली’ ट्रेलर एक बार फिर मुश्किल में फंस गया। टोल प्लाजा के समीप ट्रेलर का छक्का फंस जाने से उसका आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। ट्रेलर को निकालने के लिए दो अन्य ट्रेलरों की मदद ली गई, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी फिलहाल सफलता नहीं मिल सकी है।

बताया जा रहा है कि विशालकाय ओवर डायमेंशन कार्गो में रखे बॉयलर को लेकर यह ट्रेलर डाफी बाईपास (Varanasi) की ओर पहुंचा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रेलर का एक हिस्सा फंस गया। इसके बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने स्थिति का आकलन शुरू किया। ट्रेलर को खींचकर निकालने के लिए दो अन्य ट्रेलरों को लगाया गया। दोनों ट्रेलरों की मदद से उसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया, लेकिन भारी वजन के कारण प्रयास सफल नहीं हो सका।

फिलहाल तकनीकी टीम लगातार मौके पर जुटी हुई है। टीम की ओर से ट्रेलर के पहियों, सड़क (Varanasi) की स्थिति और भार के संतुलन का आकलन करते हुए उसे सुरक्षित तरीके से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बॉयलर का वजन करीब 200 टन होने के कारण इसे निकालने में विशेष सावधानी बरती जा रही है, ताकि मशीन या ट्रेलर को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।

Varanasi: बाहुबली को देखने उमड़ी भीड़
विशालकाय ट्रेलर के फंसने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास से गुजर रहे लोग रुककर इस विशालकाय वाहन और उस पर लदे भारी-भरकम बॉयलर को देखने लगे। कई लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें बनाने में जुट गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ती गई।

308 पहियों वाले इस विशाल ट्रेलर को लेकर पहले से ही लोगों में कौतूहल बना हुआ है। इसके गुजरने के दौरान रास्ते (Varanasi) में पड़ने वाले अवरोधों को हटाने और मार्ग को सुगम बनाने के लिए लगातार तैयारियां की जा रही हैं। अब डाफी बाईपास टोल प्लाजा के पास ट्रेलर के फंसने के बाद तकनीकी टीम के सामने इसे सुरक्षित तरीके से निकालने की चुनौती है।

फिलहाल टीम (Varanasi) की ओर से लगातार प्रयास जारी है। ट्रेलर के निकलने के बाद ही आगे की यात्रा शुरू हो सकेगी। मौके पर मौजूद लोग तकनीकी टीम की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और बाहुबली ट्रेलर के दोबारा आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पेटिसन

