• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home धर्म कर्म

Gyanvapi Case: ‘शिवलिंग’ पर पूजा करने के अधिकार पर सुनवाई टली, कोर्ट ने दी नई तारीख

by Jansandesh Times
December 3, 2022
in धर्म कर्म, वाराणसी
0
Shringar Gauri Case
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी के ज्ञानवापी मुद्दे पर फैसले का इंतजार कर रहे लोगों को अभी थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है। इससे जुड़े जिन तीन मामलों पर सुनवाई होनी थी, वह अब आगे 18 नवंबर के लिए टल गई है।

सिविल जज सीनियर डिवीजन कुमुद लता त्रिपाठी की अदालत में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से दाखिल की गई सुनवाई एक बार फिर से टल गई। जिसमें ज्ञानवापी मस्जिद में मिले तथाकथित शिवलिंग कि पूजा करने की अनुमति मांगी गई थी। कोर्ट के पीठासीन अधिकारी ने अवकाश होने पर अगली सुनवाई के लिए 18 नवंबर कि तिथि बताई है।

दूसरी ओर मुख्तार अहमद की ओर से ज्ञानवापी मामले में दाखिल वाद में वादी मुख्तार की तरफ से दिए गये ज्ञानवापी के सर्वे के मामले में विपक्षी से आपत्ति मांगी गई है। जिसकी सुनवाई की तारीख 8 दिसम्बर नियत कर दी गई। यह मामला सिविल जज फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन महेंद्र पाण्डेय की अदालत में लंबित है। जिसमें उर्स करने और हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने की मांग की गई है।

इन तीन मामलों पर होनी है सुनवाई

मां श्रृंगार गौरी केस

ज्ञानवापी मां श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई 2 नवंबर को वाराणसी जिला जज डॉ० अजय कृष्ण के अदालत में हो चुकी है। जिसमें ज्ञानवापी परिसर में तहखाने को तोड़कर और मलबे को हटाकर कमीशन की कार्रवाई आगे बढ़ाने की मांग पर सुनवाई हुई। मामले में मुस्लिम पक्ष यानि अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से आपत्ति दाखिल की गई। हिंदू पक्ष की ओर से प्रति आपत्ति दाखिल करने के लिए अदालत ने 11 नवंबर यानि शुक्रवार की तिथि तय की थी। 

हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि वादी पक्ष ने 82 ग के तहत कमीशन की कार्यवाही आगे बढ़ाने की बात अदालत में कही है। उस पर प्रतिवादी अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने अपनी अपत्ति कोर्ट में दाखिल कर दी है। जिस पर अदालत ने वादी पक्ष को अपना पक्ष रखने के लिए 11 नवंबर की तारीख बताई थी।

पूजा का अधिकार

ज्ञानवापी परिसर में मिले तथाकथित शिवलिंग पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पूजा-पाठ, भोग एवं आरती करने को लेकर अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने दाखिल अर्जी में कहा था कि कानूनन देवता की परिस्थिति एक जीवित बच्चे के समान होती है। अनुच्छेद 21- के तहत देवता को अन्न-जल आदि नहीं देना दैहिक अधिकार के स्वतंत्रता का उल्लंघन है। ऐसे में हिन्दुओं के उनके देवता के पूजा-पाठ की अनुमति दी जाय।

शिवलिंग के संरक्षण पर आज सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले ‘शिवलिंग’ के संरक्षण की अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है। इस मुद्दे पर विचार के लिए एक पीठ का भी गठन किया जाना है। सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग को संरक्षित करने की समय सीमा 12 नवंबर से बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई होगी। 
हिंदू पक्ष की ओर से वकील विष्णु शंकर जैन ने गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख करते हुए याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने शिवलिंग की सुरक्षा के मामले पर आज दोपहर तीन बजे सुनवाई तय की है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले आदेश में वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि मस्जिद के अंदर जिस स्थान पर ‘शिवलिंग’ मिला है, उसे सुरक्षित रखा जाए।

Related Posts:

  • Gyanvapi
    Gyanvapi Survey Order: ज्ञानवापी के ASI सर्वे पर HC…
  • Gyanvapi PIL
    Gyanvapi Survey Started: अयोध्या की तर्ज पर…
  • Gyanvapi PIL
    Gyanvapi ASI Survey: वैज्ञानिक सर्वे से सामने आएगा…
  • Gyanvapi
    Gyanvapi ASI Survey Order: ज्ञानवापी परिसर के ASI…
  • Gyanvapi
    Gyanvapi Row: SC ने कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर…
  • FDZEXXtUcAMmG3j-e1636101342177123456789
    केदारनाथ में स्थित आदि शंकराचार्य का समाधि स्थल व…
Previous Post

जम्मू कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी कामरान पुलिस और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में ढेर

Next Post

“देश में आज 75000 से ज्यादा स्टार्टअप्स, आज का युवा नौकरी पाने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बन रहा” वाराणसी के BHU में स्टार्टअप प्रोग्राम में बोले केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Next Post
“देश में आज 75000 से ज्यादा स्टार्टअप्स, आज का युवा नौकरी पाने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बन रहा” वाराणसी के BHU में स्टार्टअप प्रोग्राम में बोले केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

"देश में आज 75000 से ज्यादा स्टार्टअप्स, आज का युवा नौकरी पाने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बन रहा" वाराणसी के BHU में स्टार्टअप प्रोग्राम में बोले केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.