सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को मिली गति, केन्द्रीय योजनाओं को लागू करने में आई तेजी: केन्द्रीय मंत्री हरदीप एस पूरी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आखिरी दिन रविवार को प्रदेश के नगरों का बेहतर विकास, विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाने, क्वालिटी आफ लाइफ, शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी ट्रांसपोर्ट, पानी की गुणवत्ता, सीवरेज ट्रीटमेंट, वेस्ट मैनेजमेंट, स्मार्ट सिटीज अर्बन हाउसिंग एंड प्लानिंग, शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने तथा इन सब के साथ अगले 5 वर्षों में प्रदेश की 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी को बनाने के लिए प्रदेश के शहरों को नए उत्तर प्रदेश का ग्रोथ सेंटर बनाने तथा यह बताने के लिए कि नगरों के विकास से ही किसी क्षेत्र का आर्थिक विकास हो सकता है। इन सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के अंतिम दिन व्यास हाल में रि-इमेजिनिंग सिटीज ऐज ग्रोथ सेंटर्स फॉर न्यू उत्तर प्रदेश यानी शहरी विकास से आर्थिक विकास विषय पर परिचर्चा के लिए सेशन आयोजित किया गया। परिचर्चा में
केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलो, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवम् प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सहभागिता की।इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सीएम योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश के विकास में और केंद्रीय योजनाओं को लागू करने में तेजी आई। जून 2015 में जब केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की तब यहां की सरकार ने इस योजना को लागू करने में रुचि नहीं दिखाई। जून 2015 से 17 तक इस देश के सबसे बड़े राज्य में मात्र 17 हजार प्रधानमंत्री आवास बन पाए। वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में आदित्यनाथ योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद अगले 17 महीनों में 17 लाख आवास बने।आज उत्तरप्रदेश केंद्र की योजनाओ को लागू करने में देश में नम्बर एक पर है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन 2047 के लिए जिस रफ्तार से हम आगे बढ़ रहे हैं, भारत उससे पहले ही 2040 में विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मैंने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बहुत कुछ सीखा है,अर्बन डेवलपमेंट को लेकर आपके काम अभूतपूर्व हैं। उन्होंने कहा कि 11 महीने पहले जब मैं मंत्री बना, मैंने महसूस किया कि शहरों में सफाई बड़ी समस्या है। मैंने शहर की सफाई का अभियान चलाया। सुबह 5 बजे से 8 बजे के बीच प्रत्येक शहर में रोजाना सफाई की जाती थी। शहरों के कूड़े के ढेर को साफ करने के लिए अभियान चलाया गया, जिसमें 4 हजार से अधिक कूड़े के ढेर हटाए गए। कई लोगों ने मुझसे बताया कि उनके घर का पता कूड़े के ढेर से होता था। वर्षों से उनके घर के आस पास कूड़ा का ढेर बना था।
sudha jaiswal