राज्य मंत्री द्वारा नगर पंचायत रामसनेहीघाट के मिनी स्टेडियम में वृक्षारोपण किया गया
बाराबंकी । खाद्य तथा रसद विभाग पूरे प्रदेश में एक लाख तथा जनपद बाराबंकी में 1700 पौधा रोपण हेतु संकप्लित है। संकल्प की पूर्ति के लिये जनपद के प्रत्येक उचित दर विक्रेताओं द्वारा न्यूनतम दो पौधे, गैस एजेन्सी डीलरों द्वारा दो पौधे, रिटेल आउटलेट डीलरों द्वारा दो पौधे एवं प्रत्येक राइस मिलरों द्वारा पांच पौधे लगाये जायेगें।

इस प्रकार जनपद में तीन हजार से अधिक पौधे रोपित कराये जा रहे है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि हम फलदार, छायादार और सौंदर्य वृद्धि करने वाले तीनों प्रकार के वृक्षों का रोपण कर रहें है, जिसमें मौलीश्री कदम्ब एवं पीपल जैसे आध्यात्मिक महत्व के पौधे भी है।

राज्यमंत्री ने बताया कि विभाग ने रोपित पौधों की समुचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है।
विभाग आगे भी पृथ्वी और पर्यावरण की सुरक्षा वाली गतिविधियों में उत्साह के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता रहेगा, ताकि उत्तर प्रदेश में कुल भूमि का 15 प्रतिशत भूमि का वृक्षों और वनों से आच्छादन के लक्ष्य को समयान्तर्गत प्राप्त किया जा सके।
आगरा के प्रभारी मंत्री ए.के.शर्मा ने पीपल का पौधा रोपकर वृक्षारोपण जन आंदोलन की शुरूआत की

