मुख्य सचिव ने बताया कि इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेण्टर से पूरे शहर की निगरानी की जाती है
लखनऊ । नगर निगम स्मार्ट सिटी अंतर्गत उत्तर प्रदेश के विकास में अहम योगदान देने वाले वर्ल्ड बैंक के 12 अधिशासी अधिकारियों ने मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने बुधवार को लालबाग स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर का भ्रमण किया। मुख्य सचिव ने वर्ल्ड बैंक की टीम का भव्य स्वागत करते हुये इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के कार्यों से विस्तार से अवगत कराया। इस बाबत नगर अयिक्त इंद्रजीत सिंह के द्वारा भी स्मार्ट सिटी व अन्य विकास कार्यों को सभी के समक्ष विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया गया।

मुख्य सचिव ने बताया कि इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेण्टर से पूरे शहर की निगरानी की जाती है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर वाहनों के चालान, अन्य गतिविधियों को कैमरे में कैद कर तद्नुसार तत्परता से कार्यवाई की जाती है। शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ सफाई व्यवस्था का प्रबंधन व निगरानी का कार्य भी कमाण्ड सेंटर द्वारा किया जा रहा है।

शहर में सफाई की उचित व्यवस्था बनाने हेतु घरों में आरएफआईडी टैग लगाये गये हैं, जिससे घरों से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करने की प्रक्रिया का प्रबंधन एवं निगरानी भी कमाण्ड सेण्टर द्वारा की जा रही है।तदक्रम में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह जी के द्वारा स्मार्ट सिटी इत्यादि के बारे में प्रतिनिधिमण्डल को विधिवत जानकारी दी गयी।

प्रतिनिधिमण्डल को कान्हा उपवन, पार्कों में स्थापित ओपेन जिम, फसाड लाइट, लाइट हाउस परियोजना, पौधारोपण, स्मार्ट हेल्थ कियोस्क, वेट वेस्ट कम्पोजिट यूनिट, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन सहित शहर के विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।

वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधिमण्डल में एग्जिीक्यूटिक डायरेक्टर रॉबिल टस्कर, सेसिलिया नेहॉन, हेरॉल्ड टावरेस, जरायु डब्ल्यू किबवे, इरीवाल्डो गोम्स, वेम्पी सपुत्रा जनहॉग चैंग, एरनेस्टो एकिवेडो, खालिद बवाजीर, जैकेक कुर्सिकी, जैनब एस0 अहमद, परमेश्वरन अय्यर व वरिष्ठ सलाहकार राजीव तोपनो, सलाहकार श्री अनिल एस0वी0दास, कंट्री डायरेक्टर अगस्ते टी कॉआमे, वेण्डी जो वेरनर, लीड कंट्री इकोनॉमिस्ट संथा सुंदरम आदि शामिल थे।
वीएलटीडी डिवाइस से लोगों को मिलेगी बसों की वास्तविक लोकेशन: परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह

