लखनऊ। समिट और जी- 20 सम्मेलन के बाद सरकारी नोटिस भेजने का क्रम जारी हो गया है। इसमें कॉलेज, मॉल और होटल वालों को नोटिस दिया जा रहा है। दरअसल, 88 गांव के नगर निगम सीमा में शामिल होने के बाद कॉमर्शियल बिल्डरों को नोटिस दिया जा रहा है। बता दें कि शहर के सबसे बड़े मॉल लुलु को 5.75 करोड़ और सेंट्रम होटल पर 3.39 करोड़ का गृहकर बकाया नोटिस भेज दिया गया है। इससे पहले करीब 3.28 करोड़ रुपए के बकाए पर इकाना स्टेडियम को नोटिस दिया गया था।

नगर निगम के जोनल अधिकारियों को आदेश मिला है कि जो संस्थान टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जानकारी के लिए बता दें कि 88 गांव के लोग नगर निगम की सीमा में आ चुके हैं। ऐसे में शहर के बाहर बने कई मॉल, कॉलेज और अस्पताल और बाकी संस्थान नगर निगम की सीमा में आ चुके है। लुलु मॉल और सेंट्रम होटल भी इसी श्रेणी में शामिल हो गए है। करीब ढ़ाई लाख की आबादी नगर निगम सीमा में शामिल होंगे। इस लिए नगर निगम गृहकर बकायादारों पर खख्त कदम उठाने कार्यवाई कर रहा है।
sudha jaiswal