लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ के सपा कार्यलय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में जलापूर्ति, 24 घंटे बिजली, गरीबों के आवास ,नागरिक सुरक्षा, हेल्थ, शिक्षा, गरीबी और बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए भाजपा खेल कर रही है। भाजपा मेरे खिलाफ गाने बनवा कर जनता कों सुना कर भड़काने का काम कर रही है। समाजवादी सरकार में जो काम हुआ। सरकार उसका विकास नहीं कर पाई। आप को बता दें कि पत्रकारों के द्वारा उमेशपाल और अतीक हत्याकांड के बारे में बताने पर अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था फेल है। उन्होंने कहा कि शहरों की समस्या भारतीय जनता पार्टी की देन है। कानपुर, वाराणसी और आगरा सहित बड़े शहरों में भाजपा के ज्यादातर मेयर है। स्मार्ट सिटी को लेकर प्रदेश में कोई काम नहीं किया है। कानपुर, वाराणसी और आगरा सहित बड़े शहरों में भाजपा के ज्यादातर मेयर है। भाजपा ने स्मार्ट सिटी को लेकर प्रदेश में कोई काम नहीं किया है। लखनऊ का हाल बेहाल है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि लखनऊ के पार्कों को भाजपा ने खराब कर दिए हैं। इसके अलावा गोमती नदी में नालो का गंदा पानी गिरत है।
sudha jaiswal