लखनऊ। नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन लखनऊ द्वारा चारबाग स्थित लोको कारखाने के गेट पर भोजनावकाश के दौरान सन 1974 की ऐतिहासिक रेल हड़ताल की 49 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एआईआरएफ के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा ने एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रेल कर्मचारी अपने हड़ताली कर्मचारियों की शहादत को कभी नहीं भूलेंगे वे आज महंगाई भत्ता, डीए, कैजुअल लेबर का नियमतीकरण, पदोन्नतियों के अवसर, वेतन -भत्ते आदि विभिन्न उपलब्धियां विभिन्न संघर्षो के फल स्वरुप ही मिली हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली के लिए एक बड़े संघर्ष के लिए तैयार रहने को आह्वान किया। इस अवसर पर लखनऊ मंडल के मंडल मंत्री कामरेड आरके पांडेय ने सन 1974 की हड़ताल का विस्तृत वर्णन करते हुए कर्मचारियों को अपनी लंबित मांगों के संघर्ष हेतु कमर कसने का आह्वान किया। सभा का संचालन कारखाना मंडल के मंडल मंत्री कामरेड अनूप बाजपेई व अध्यक्षता लखनऊ मंडल अध्यक्ष मिश्रा ने किया।
sudha jaiswal