Varanasi: बाबतपुर एयरपोर्ट को जोड़ने वाले चौबेपुर बाजार के महत्वपूर्ण मार्ग पर एक बार फिर अव्यवस्था का नज़ारा देखने को मिला। चौराहे से लगभग 100 मीटर आगे वर्ष 2016 से भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि बीती रात हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह एक पक्ष द्वारा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़क पर ईंट-पत्थर डालकर मार्ग अवरुद्ध किया जाने लगा, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Varanasi: लोगों के लिए बना परेशानी का कारण
सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, राहगीरों, व्यापारियों तथा मालवाहक वाहनों (Varanasi) का आवागमन प्रभावित रहा। लोगों का कहना है कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन है, ऐसे में विभाग की निष्क्रियता समझ से परे है। यदि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तो किसी भी पक्ष द्वारा सड़क पर अवरोध खड़ा करना कानून-व्यवस्था और आम जनता की सुविधा, दोनों के लिए गंभीर प्रश्न खड़े करता है।स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर कब तक न्यायालय में लंबित विवाद की कीमत आम जनता चुकाती रहेगी? वर्षों से यह मार्ग विवाद और विभागीय उदासीनता के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
BHU में छात्रों का प्रदर्शन: कुलपति आवास तक निकाली रैली, सुरक्षाकर्मियों से हुई नोक-झोंक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का चर्चित नारा “सरकार का संकल्प, सड़कों का कायाकल्प” चौबेपुर (Varanasi) के इस मार्ग पर सवालों के घेरे में दिखाई देता है। एयरपोर्ट को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर वर्षों से विवाद और समय-समय पर उत्पन्न होने वाली बाधाओं के बावजूद स्थायी समाधान न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि सड़क सरकारी है, तो उसकी सुरक्षा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है।
