आईआरसीटीसी द्वारा नवम्बर माह में लखनऊ से हैदराबाद, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग एवं रामोजी फिल्म सिटी भ्रमण के लिये हवाई यात्रा पैकेज का संचालन
लखनऊ। आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा हैदराबाद, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग एवं रामोजी फिल्म सिटी भ्रमण के लिये हवाई टूर पैकेज दिनांक 23 नवंबर से 27 नवंबर तक 5 दिन एवं 4 रात्रि का लॉंच किया जा रहा है। इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से हैदराबाद जाने/आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। खान-पान एवं ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था है। इस यात्रा के दौरान हैदराबाद में बिरला मंदिर, लुंबिनी पार्क, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर, ब्रह्मरम्बा देवी मंदिर, पाताल गंगा, साक्षी गणपति मंदिर, पालधरा-पंचधरा, सिखराम, सालार जंग म्यूजियम, चोमहल्ला पैलेस, मक्का मस्जिद, चारमीनार, किला गोलकुंडा, कुतुब शाही मकबरा रामोजी फिल्म सिटी का दर्शन एवं भ्रमण कराया जायेगा।
इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था एवं खाने हेतु ब्रेकफास्ट एवं डिनर की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जायेगी।
ये है पैकेज
एक व्यक्ति के अकेले होटल के रूम में ठहरने पर पैकेज मूल्य रू-37,000/- होगा।
दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू-32,500/- प्रति व्यक्ति होगा।
तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू-31,050/- प्रति व्यक्ति होगा।
इस पैकेज में सीमित स्थान ही उपलब्ध है एवं बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इच्छुक व्यक्तियों द्वारा लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से सम्पर्क कर अथवा आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है।

