Kerala: केरल के वायनाड में देर रात हुए लैंडस्लाइड में अब तक 143 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सैकड़ो लोग अभी तक लापता हैं। हालत यह हैं कि चारों ओर त्राही त्राहि मची हुई है। लोग मलबों में अपनों को ढूंढ रहे हैं।
वायनाड (Kerala) की हालत इस समय प्रलय के बाद की स्थिति है कि जब चारों ओर भगदड़ मचा हुआ है। हालात देखकर साफ स्पष्ट हो रहा है कि यहां भयंकर तबाही मची हुई है। वायनाड में जहां भूस्खलन हुआ है, वहां की तस्वीर प्रलय से पस्त इलाके जैसी है। हादसे के बाद सामने आए वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। वीडियो में लोग बिलख रहे हैं, मदद की गुहार लगा रहे हैं। लोग गले गले तक कीचड़ में फंस चुके हैं। अभी भी कई लोग मकान और मलबों के ढेर में दबे हुए हैं।
भूस्खलन से मछली तबाही के बाद जिले के अस्पताल में चारों ओर दर्द का मंजर है। फर्श पर रखे शवों की कतार में रोते हुए लोग अपने प्रिय जनों को ढूंढ रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपनों के शव देखकर सदमे में भी हैं। इस तबाही में जिनके परिजन घायल हुए उन्हें देखकर राहत की सांस ली।
एक युवती ने कहा कि भूस्खलन के बाद उसके परिवार के दो बच्चे सहित पांच सदस्य लापता हैं। एक स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि वह चार सदस्यों वाले परिवार की तलाश कर रही थी। जिसमें 12 वर्षीय लड़की भी शामिल थी। जिसे वह लंबे समय से जानती थी। उनके कुछ रिश्तेदारों ने सुबह मुझे फोन किया और कहा कि पूरा परिवार लापता है। उनका घर ढह गया है। दुर्भाग्य से मैं उनमें से किसी को भी अब तक यहां ढूंढ नहीं पाई हूं।
Kerala: खूबसूरत गांव हुए वीरान
हादसे से पहले अपनी सुंदरता के लिए पहचाने जाने वाले गांव मुंदक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा अब भूस्खलन की वजह से वीरान हैं। यूं कहिए कि ये अब उदासी के समुंदर में डूबे हुए हैं।