Lalit Upadhyay: पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम अपने देश वापस लौट आई है। टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले और टीम में यूपी का प्रतिनिधित्व कर रहे ललित उपाध्याय और राजकुमार अपने घर वाराणसी पहुंच गये हैं।
हर कोई Lalit Upadhyay से मिलने को नजर आया आतुर
ललित और राजकुमार (Lalit Upadhyay) के बाबतपुर एयरपोर्ट पर ग्रेंड वेलकम हुआ। उनके आने से पहले से काफी संख्या में उनके फैंस एयरपोर्ट पहुंच गये थे और दोनों खिलाड़ियों से मिलने के लिए आतुर नजर आये। जैसे ही दोनों ख़िलाड़ी ललित और राजकुमार एयरपोर्ट पहुंचे, सभी लोग उन्हें अपने कैमरे में कैद करने को आतुर नजर आये। विमान लैंड होते ही लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। चारों तरफ उनके नाम की गूंज सुनाई दे रही थी। इस दौरान दोनों खिलाडियों ने एयरपोर्ट पर ही बैंड-बाजे पर जमकर डांस किया।
ललित (Lalit Upadhyay) एयरपोर्ट से सीधे बाबा विश्वनाथ के धाम पहुंचेंगे और अपना पदक उन्हें अर्पित करेंगे। वहीं, राजकुमार मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे।

