Varanasi: लक्सा थाना क्षेत्र के मिसिरपोखरा निवासी नितिन सिंह (39 वर्ष) का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि नितिन मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे। कई फिल्मों और धारावाहिक में काम कर चुके थे।

मृतक के भाई राहुल सिंह ने बताया कि नितिन रविवार की शाम वाराणसी अपने घर आए थे। उन्होंने परिवार के लोगों से कहा कि मैं सोने जा रहा हूं, सुबह बात करूंगा। इसके बाद अपने कमरे में चले गए। सोमवार की सुबह मोटल चलाने के लिए तब कमरे का दरवाजा खोलवाया गया तो नहीं खुला। इसके बाद किसी तरह अंदर झांककर देखा गया तो नितिन का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला।

Varanasi: घटना के बाद मृतक के घर में मचा कोहराम
परिजनों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। वहीं घटना की छानबीन में जुटी रही। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।